Abhishek Sharma; IND Vs NZ 4th T20 LIVE Score Update

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Abhishek Sharma; IND Vs NZ 4th T20 LIVE Score Update | Vaibhav Sooryavanshi Ishan Kishan Arshdeep Singh

ऑकलैंड1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी-20 मुकाबला ऑकलैंड में दोपहर 12:30 से खेला जाएगा। इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।

15 साल के वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार यह मैच नहीं खेल रहे हैं। जबकि, ईशान किशन और मयंक यादव को प्लेइंग-11 में मौका मिला है।

ईशान पिछले 2 मैच चोट की वजह से नहीं खेल सके थे। उनकी जगह खेलने वाले वैभव ने पिछले मैच में 19 गेंद में 45 रन बनाए थे। उन्होंने अभिषेक के साथ पहले विकेट के लिए सबसे तेज शतकीय साझेदारी का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया। मैच का स्कोरबोर्ड

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, प्रिंस यादव।

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम सइफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवॉन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैट फिशर।

लाइव अपडेट्स

2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पहले 25 मैचों में 19 बार टॉस जीते श्रेयस

श्रेयस अय्यर ने कप्तान के तौर पर शुरुआती 25 मैचों में 19 बार टॉस जीते हैं। यह किसी भी कप्तान का पहले 25 मैचों में सबसे अच्छा रिकॉर्ड है। फुल मेंबर देशों के कप्तानों में डेरेन सैमी और सलमान अली आगा 17-17 टॉस जीतकर दूसरे नंबर पर हैं।

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

वैभव ने पिछले मैच में 45 रन बनाए थे

तीसरे टी-20 में 45 रन की पारी के दौरान शॉट खेलते सूर्यवंशी।

तीसरे टी-20 में 45 रन की पारी के दौरान शॉट खेलते सूर्यवंशी।

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अर्शदीप और सैंटनर 150 विकेट से एक विकेट दूर

  • अर्शदीप सिंह ने 102 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 149 विकेट लिए हैं। वे एक और विकेट लेते ही टी-20 इंटरनेशनल में 150 विकेट पूरे करने वाले भारत के पहले गेंदबाज बन जाएंगे।
  • न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर भी आज 150 विकेट पूरे कर सकते हैं। उनके भी 149 विकेट हैं। वे यह मुकाम हासिल करने वाले न्यूजीलैंड के तीसरे गेंदबाज बनेंगे। उनसे पहले ईश सोढ़ी और टिम साउदी यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

हेड टु हेड में भारत आगे

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 34 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं। इनमें भारत ने 22 मुकाबले जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड को 11 मैच में जीत मिली है। एक मुकाबला टाई रहा है।

20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अभिषेक ने सीरीज के टॉप स्कोरर

अभिषेक शर्मा इस सीरीज के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 3 मैच में 169 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 238.02 का रहा है।

पिछले मैच में उन्होंने 38 गेंद पर 113 रन की पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 9 चौके और 11 छक्के लगाए।

गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह सीरीज में भारत के टॉप विकेट टेकर रहे हैं। उन्होंने 3 मैचों में 4 विकेट चटकाए हैं। अक्षर पटेल के नाम 2 विकेट है।

25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कुलदीप या वरुण को मिल सकता है मौका

सीरीज अपने नाम कर चुका भारत आखिरी 2 मैच में कुछ बदलाव कर सकता है। कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती को इस सीरीज में अब तक खेलने का मौका नहीं मिला है। टीम मैनेजमेंट इनमें से किसी एक को मौका दे सकता है।

शिवम दुबे को भी नितीश कुमार रेड्डी की जगह खिलाया जा सकता है। मयंक यादव को भी प्रिंस यादव या भुवनेश्वर की जगह खिलाने पर टीम विचार कर सकती है।

26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सैंटनर की इकोनॉमी 7 से कम

सैंटनर इस सीरीज के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। उन्होंने 3 मैचों में 7 विकेट लिए हैं। वे सीरीज के एकमात्र गेंदबाज हैं, जिन्होंने 9 से कम इकोनॉमी से रन खर्च किए हैं। उनकी इकोनॉमी 7 रही है।

ग्लेन फिलिप्स ने सीरीज में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 3 मैच में 169 रन बनाए। उनके अलावा न्यूजीलैंड को फिन एलन से भी तेज शुरुआत की उम्मीद होगी।

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

फर्ग्यूसन बाहर, फिशर को मौका मिल सकता है

तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन चोट के कारण बाकी टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मैट फिशर को टीम में शामिल किया गया है। ब्लेयर टिकनर को भी प्लेइंग-11 में मौका मिल सकता है।

36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

ईडन पार्क में बैटर्स को मदद मिलेगी

इस मैच में एक बार फिर बड़े स्कोर की उम्मीद है। ऑकलैंड के ईडन पार्क में सीधी बाउंड्री काफी छोटी हैं। ऐसे में बल्लेबाजों को बड़े शॉट खेलने का मौका मिल सकता है।

स्क्वायर बाउंड्री बड़ी हैं, गेंदबाज इसका फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। मैच के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान है।

37 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत-न्यूजीलैंड चौथा टी-20 आज

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment