हरियाणा के एशियन गेम्स विजेताओं में मिलेंगे ₹185 करोड़:128 खिलाड़ी होंगे सम्मानित; लिस्ट में 2 गोल्ड जीतने वाली मोना का नाम नहीं


हरियाणा के एशियन गेम्स मेडलिस्ट खिलाड़ियों को आज भिवानी में सीएम नायब सैनी सम्मानित करेंगे। भीम स्टेडियम में खेल सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में एशियन और पैरा एशियन गेम्स के 128 खिलाड़ियों को कुल करीब 185 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। सीएम कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं। इस दौरान पंजाब और हरियाणा की टीम का कबड्डी मैच भी होगा। एशियन गेम्स में प्रदेश के 91 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इन्होंने 14 गोल्ड, 9 सिल्वर और 9 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। गोल्ड मेडल विजेताओं को 3 करोड़, सिल्वर वालों को डेढ़ करोड़ और ब्रॉन्ज विजेताओं को 75 लाख रुपए दिए जाएंगे। इसके साथ ही पैरा एशियन गेम्स के पदक विजेताओं और प्रतिभागियों को करीब 51.82 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। प्रतिभागी खिलाड़ियों को साढ़े 7 लाख रुपए मिलेंगे। वहीं, एशियन पैरा गेम्स में 2 गोल्ड मेडल जीतने वाली महेंद्रगढ़ की मोना अग्रवाल का नाम इस लिस्ट में नहीं है। उनके पति रविंद्र कुमार ने कहा, सरकार ने तर्क दिया था कि मायका राजस्थान में है। मगर, सरकार राजस्थान के देवेंद्र को भी सम्मानित कर चुकी है। पैरा खेलों के 37 खिलाड़ियों को भी मिलेगा सम्मान समारोह में पैरा एशियन गेम्स के खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इसमें खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 9 गोल्ड, 9 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। कुल 37 खिलाड़ियों को करीब 52 करोड़ रुपए की पुरस्कार राशि दी जाएगी। कार्यक्रम में हरियाणा और पंजाब की महिला टीमों के बीच सर्कल कबड्डी मैच होगा। इसके अलावा वेटरन महिला और पुरुष खिलाड़ियों की दौड़ भी कराई जाएगी। जानिए कौन हैं मोना अग्रवाल, जिन्होंने 2 गोल्ड जीते:- ग्राफिक्स में जानिए, किसे मिलेगा कैश प्राइज एशियन पैरा गेम्स के विजेता खिलाड़ी 8 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान 8 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें भिवानी-चरखी दादरी रोड पर 84.33 करोड़ रुपए की लागत से बना सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) और रेवाड़ी-भटिंडा रेलवे लाइन पर एलसी-52सी के पास 26.03 करोड़ रुपए की लागत से बना रेलवे ओवरब्रिज शामिल हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड परिसर में 7.47 करोड़ रुपए की लागत से बने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्कूल के सीनियर सेकेंडरी विंग का भी उद्घाटन होगा। वहीं, तोशाम में 4.14 करोड़ रुपए की लागत से ब्लॉक कार्यालय भवन और बामला में 4.32 करोड़ रुपए की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया जाएगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री कैरू में 4.30 करोड़, भाखड़ा में 7.23 करोड़ और ईश्वरवाल-द्वितीय में 4.28 करोड़ रुपए की लागत से बने 33 केवी सब स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे।

Source link

Leave a Comment