![]()
बिहार ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए 17 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को कप्तानी सौंपी गई है। टीम में पहली बार विकेटकीपर-बल्लेबाज अनमोल कुमार को भी जगह मिली है, जिन्होंने अंडर-19 क्रिकेट में 86 गेंदों पर 184 रन की पारी खेलकर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था। सूरज कश्यप को उपकप्तान बनाया गया है। बिहार क्रिकेट संघ की चयन समिति ने 6 नवंबर को बैठक के बाद टीम चुनी। इससे पहले 4 से 6 नवंबर तक खिलाड़ियों के ट्रायल हुए। बिहार के शुरुआती दोनों मुकाबले इंदौर में खेले जाएंगे। खबर हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…
Source link