![]()
बिहार ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026-27 के शुरुआती दो मुकाबलों के लिए 17 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को कप्तानी सौंपी गई है। टीम में पहली बार विकेटकीपर-बल्लेबाज अनमोल कुमार को भी जगह मिली है, जिन्होंने अंडर-19 क्रिकेट में 86 गेंदों पर 184 रन की पारी खेलकर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा था। सूरज कश्यप को उपकप्तान बनाया गया है। बिहार क्रिकेट संघ की चयन समिति ने 6 नवंबर को बैठक के बाद टीम चुनी। इससे पहले 4 से 6 नवंबर तक खिलाड़ियों के ट्रायल हुए। बिहार के शुरुआती दोनों मुकाबले इंदौर में खेले जाएंगे। खबर हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…
Source link
वैभव सूर्यवंशी पहली बार किसी टीम की कप्तानी करेंगे:सैयद मुश्ताक अली में बिहार की कप्तानी मिली; सूरज कश्यप उपकप्तान बनाए गए

