![]()
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और गुजरात टाइटन्स के हेड कोच आशीष नेहरा ने भविष्य में टीम इंडिया के हेड कोच पद के लिए आवेदन करने पर कहा है कि इंटरनेशनल कोचिंग में साल के 8-9 महीने यात्रा करनी पड़ती है, जो काफी मुश्किल है। नेहरा ने मजाक में कहा कि इस पद के लिए उन्हें अपनी पत्नी रुश्मा से मंजूरी लेनी होगी, वरना तलाक हो सकता है। उन्होंने कोलकाता में CAB एनुअल अवॉर्ड्स समारोह में यह बात कही। नेहरा ने कहा कि टीम इंडिया का हेड कोच बनना सम्मान की बात होगी, लेकिन उन्होंने इसे अपनी महत्वाकांक्षा नहीं बनाया है। उन्होंने कहा कि वह अभी गुजरात टाइटन्स के साथ काफी खुश हैं। पत्नी को बताया ‘हाई कमीशन’ नेहरा ने कहा- ‘इस सवाल का जवाब अभी देना बहुत मुश्किल है। सबसे पहले मुझे हाई कमीशन से बात करनी होगी- और वह मेरी पत्नी है।’ नेहरा ने टीम इंडिया के कोच पद की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया। उन्होंने कहा- ‘मैं इसे महत्वाकांक्षा शब्द से नहीं जोड़ूंगा। मैं इस तरह की चीजों की योजना कभी नहीं बनाता। हां, यह सम्मान और विशेषाधिकार की बात होगी। भविष्य में क्या होता है, देखेंगे।’ 2009 में शादी की, उनके 2 बच्चे पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने 2 अप्रैल 2009 को अपनी गर्लफ्रेंड रुश्मा से शादी की थी। आशीष नेहरा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 23 मार्च 2009 को वह दोस्तों के साथ बैठे थे और अचानक मात्र 15 मिनट में उन्होंने शादी करने का फैसला कर लिया। आशीष और रुश्मा के दो बच्चे हैं। एक बेटी जिसका नाम एरियाना नेहरा है और बेटा जिसका नाम आरुष नेहरा है। 2022 से गुजरात टाइटन्स के कोच भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा 2022 से गुजरात टाइटन्स के हेड कोच हैं। उन्होंने टीम को उसके डेब्यू सीजन में IPL खिताब दिलाया था। टीम उनके कार्यकाल में 2 बार रनर-अप भी रही है। नेहरा ने भारत के 17 टेस्ट, 120 वनडे और 27 टी-20 मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट में 44, वनडे में 157 और टी-20 में 34 विकेट लिए हैं। उन्होंने 2017 में इंटरनेशल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। 1 नवंबर 2017 को उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ दिल्ली में आखिरी टी-20 मैच खेला। गौतम गंभीर हैं मौजूदा हेड कोच गौतम गंभीर इस समय टीम इंडिया के हेड कोच हैं। वह तीनों फॉर्मेट की टीम को संभालते हैं। एशियन गेम्स में BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को कोचिंग की जिम्मेदारीी सौंपी गई है। गंभीर से पहले राहुल द्रविड़ भी यात्रा की वजह से इस पद से परेशान बताए गए थे। इसी वजह से माना जाता है कि लक्ष्मण स्थायी तौर पर हेड कोच की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते। ————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… क्या अब मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेगा भारत:इंडियन विमेंस टीम एशिया कप जीतने की दावेदार; पिछले साल कप्तान सूर्या ने किया था इनकार एशिया कप का फाइनल मुकाबला। दुबई का ग्राउंड। भारतीय टीम चैंपियन बनती है। लेकिन ट्रॉफी नहीं लेती। कारण- जो शख्स ट्रॉफी देने वाला था, वह पाकिस्तानी था। यह घटना करीब एक साल पहले दुबई में हुई थी। पूरी खबर पढ़ें…
Source link