अफगानिस्तान बोर्ड के वीडियो में PoK-गिलगित भारत का हिस्सा:सीरीज के प्रमोशनल वीडियो पर पाकिस्तान ने आपत्ति जताई


अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के भारत के खिलाफ आगामी सीरीज के प्रोमो पर विवाद शुरू हो गया है। प्रोमो में PoK और गिलगित-बाल्टिस्तान को भारत के नक्शे का हिस्सा दिखाया गया है। ACB ने यह वीडियो रविवार को अपने आधिकारिक X अकाउंट पर शेयर किया था। भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज नई दिल्ली में खेली जानी है। सीरीज से कुछ दिन पहले जारी किए गए इस प्रोमो को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आपत्ति जताई है। PCB ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय से शिकायत की रिपोर्ट के मुताबिक, PCB ने नक्शे में PoK और गिलगित-बाल्टिस्तान को भारत का हिस्सा दिखाए जाने को लेकर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के सामने मामला उठाया है। हालांकि, PCB ने किस तरह की आपत्ति दर्ज कराई है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पाकिस्तान इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उठा सकता है। सीरीज के सभी मैच दिल्ली में खेले जाएंगे भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का पहला मैच 13 सितंबर को खेला जाएगा। इस सीरीज के सभी मुकाबले नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे। सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेद्दीकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, नूर रहमान, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोती, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन उल हक, अब्दुल्लाह अहमदजई। रिजर्व खिलाड़ी: शाहिदुल्लाह कमाल, फरीद अहमद मलिक, इजाज अहमदजई।

Source link

Leave a Comment