कुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तान स्मृति मंधाना (बाएं) और मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर।
विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और दो बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होगा। दोनों टीमें 14 जनवरी को वडोदरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
BCCI ने पूरे टूर्नामेंट के लिए वडोदरा और मुंबई को दो वेन्यू चुना है। पहला स्टेज 14 से 24 जनवरी तक वडोदरा में खेला जाएगा। इसके बाद टीमें मुंबई पहुंचेंगी, जहां 26 जनवरी से लीग के बाकी मुकाबले होंगे। लीग स्टेज का आखिरी मैच 3 फरवरी को दिल्ली कैपिटल्स और UP वॉरियर्स के बीच होगा। एलिमिनेटर 5 फरवरी और फाइनल 7 फरवरी को खेला जाएगा।
इस सीजन में पांच टीमें हिस्सा लेंगी। हर टीम लीग स्टेज में बाकी चार टीमों से दो-दो बार खेलेगी। इस तरह लीग राउंड में कुल 20 मुकाबले होंगे। इसके बाद एलिमिनेटर और फाइनल मिलाकर 22 मैच होंगे। यह मैच 25 दिन में कराए जाएंगे।
RCB और MI 2-2 बार की चैंपियन
RCB ने 2022 और 2026 का खिताब जीता था। मुंबई भी दो बार चैंपियन रह चुकी है। दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला 26 जनवरी को मुंबई के क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में होगा।

UP वॉरियर्स की शुरुआत गुजरात जायंट्स के खिलाफ
UP वॉरियर्स अपना पहला मैच 15 जनवरी को गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेलेगी। हालिया नीलामी में UP वॉरियर्स ने कई बड़े खिलाड़ियों को खरीदकर चर्चा बटोरी थी। टीम ने ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिन्यू को 1.10 करोड़ रुपए में खरीदा और ग्रेस हैरिस को भी वापस टीम में शामिल किया।
दिल्ली कैपिटल्स अपना पहला मुकाबला 16 जनवरी को RCB के खिलाफ खेलेगी। दिल्ली की टीम अब तक चार बार फाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी है।


