स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड ने टी-20 वर्ल्ड कप के पहले ही दिन हैट्रिक ले ली है। उनकी दमदार गेंदबाजी से वेस्टइंडीज ने स्कॉटलैंड को 35 रनों के अंतर से हरा दिया है।
कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में टॉस हारकर बैटिंग कर रही वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 182 रन बनाए। 183 रन का टारगेट चेज कर रही स्कॉटलेंड 18.5 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हो गई।
शेफर्ड ने हैट्रिक सहित 5 विकेट झटके। उन्होंने 17वें ओवर में माइकल लीस्क (जीरो), मैथ्यू क्रॉस (11 रन), ओलिवर डैविडसन (जीरो) को आउट करके हैट्रिक पूरी की। फिर छठी बॉल पर साफयान शरीफ (जीरो) को भी आउट कर दिया। उन्हें पावरप्ले में ब्रैंडन मैक्मुलेन (14 रन) का विकेट भी मिला।
इससे पहले शिमरोन हेटमायर ने 36 बॉल पर 64 रन बनाए। ओपनर ब्रैंडन किंग ने 35 रन का योगदान दिया। रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड ने 24 रन बनाए। जेसन होल्डर ने 2 विकेट लिए। मैच का स्कोरकार्ड…


दोनों टीमों की प्लेइंग-11
वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), ब्रैंडन किंग, शिमरोन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, शमार जोसेफ।
स्कॉटलैंड: रिची बैरिंगटन (कप्तान), जॉर्ज मुन्सी, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैक्मुलेन, टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस, माइकल लीस्क, ओलिवर डैविडसन, मार्क वाट, ब्रैड करी, साफयान शरीफ।
अपडेट्स
01:23 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
होल्डर को दूसरा विकेट, विंडीज 35 रन से जीता
19वें ओवर की 5वीं बॉल पर जेसन होल्डर ने मार्क वाट को पॉवेल के हाथों कैच कराया। इसी के साथ स्कॉटलैंड की टीम 147 रन पर ऑलआउट हो गई। वेस्टइंडीज ने इस मैच को 35 रन से जीता लिया है।
01:02 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
शेफर्ड को हैट्रिक सहित 4 विकेट
17वें ओवर में वेस्टइंडीज के रोमारियो शेफर्ड ने हैट्रिक सहित 4 विकेट झटके। उन्होंने माइकल लीस्क (जीरो), मैथ्यू क्रॉस (11 रन), ओलिवर डैविडसन (जीरो) और साफयान शरीफ (जीरो) को पवेलियन भेजा।
12:53 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
शेफर्ड ने ओवर में दो विकेट झटके
17वें ओवर में रोमारियो शेफर्ड ने माइकल लीस्क (जीरो) और मैथ्यू क्रॉस (11 रन) को लगातार दो बॉल पर आउट किया।
12:44 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
स्कॉटलैंड का 5वां विकेट गिरा, ब्रूस आउट
15वें ओवर में स्कॉटलैंड ने 5वां विकेट गंवाया। यहां पर टॉम ब्रूस (35 रन) को गुडकेश मोती ने LBW कर दिया।
12:34 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक, बैरिंगटन आउट
14वें ओवर में स्कॉटलैंड ने चौथा विकेट गंवाया। यहां पर रिची बैरिंगटन 42 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें जेसन होल्डर ने शमार जोसेफ के हाथों कैच कराया। दोनों के बीच फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक हुई।
12:27 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
बैरिंगटन और ब्रूस में फिफ्टी पार्टनरशिप, स्कॉटलैंड 100 पार
कप्तान रिची बैरिंगटन और टॉम ब्रूस ने फिफ्टी पार्टनरशिप करके स्कॉटलैंड को संभाल लिया। दोनों ने रोमारियो शेफर्ड के ओवर की पहली बॉल पर 2 रन लेकर फिफ्टी पार्टनरशिप की। टीम ने पावरप्ले के अंदर 3 विकेट गंवा दिए थे।
12:06 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
स्कॉटलैंड का स्कोर 50 पार
8वें ओवर में स्कॉटलैंड ने 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है। बैरिंगटन ने अकील हुसैन की पहली बॉल पर छक्का लगाया। फिर दूसरी बॉल पर एक रन लेकर टीम स्कोर 50 पार पहुंचा दिया।
12:04 PM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
स्कॉटलैंड ने पावरप्ले में तीसरा विकेट गंवाया, मुन्सी आउट

स्कॉटलैंड की शुरुआत खराब रही है। टीम ने पावरप्ले के अंदर तीसरा विकेट गंवा दिया है। यहां पर जॉर्ज मुन्सी 19 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शमार जोसेफ ने शिमरोन हेटमायर के हाथों कैच कराया। हेटमायर ने एक हाथ से डाइविंग कैच पकड़ा।
11:56 AM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
स्कॉटलैंड का दूसरा विकेट गिरा, मैक्मुलेन आउट
5वें ओवर की तीसरी बॉल पर स्कॉटलैंड ने दूसरा विकेट गंवाया। रोमारियो शेफर्ड ने ओवर की तीसरी बॉल पर ब्रैंडन मैक्मुलेन (14 रन) को बोल्ड कर दिया।
11:37 AM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
स्कॉटलैंड का पहला विकेट गिरा, माइकल जोन्स आउट
जेसन होल्डर ने अपने पहले ओवर में वेस्टइंडीज को पहला विकेट दिलाया। उन्होंने दूसरी बॉल पर माइकल जोन्स (1 रन) को जेसन होल्डर ने शेरफन रदरफोर्ड के हाथों कैच कराया।
11:24 AM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
इनिंग ब्रेक: स्कॉटलैंड को 183 रन का टारगेट
11:22 AM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
आखिरी ओवर में 7 रन बने, एक विकेट भी आया
वेस्टइंडीज की पारी के आखिरी ओवर में 7 रन बने और एक विकेट भी आया। इन रनों के सहारे वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 182 रन बना डाले।
11:08 AM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
हेटमायर 64 रन बनाकर आउट
19वें ओवर की आखिरी बॉल पर वेस्टइंडीज ने चौथा विकेट गंवाया। यहां पर शिमरोन हेटमायर 64 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें साफयान शरीफ ने फुलटॉस बॉल पर कैच आउट कराया।
10:55 AM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
वेस्टइंडीज का स्कोर 150 पार, हेटमायर खेल रहे
17वें ओवर में वेस्टइंडीज ने 150 रनों का आंकड़ा हासिल कर लिया है। शेरफन रदरफोर्ड ने माइकल लीस्क की 5वीं बॉल पर चौका लगाकर टीम स्कोर 150 पार पहुंचाया।
10:49 AM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
रोवमन पॉवेल 24 रन बनाकर आउट
16वें ओवर में वेस्टइंडीज ने तीसरा विकेट गंवाया। यहां पर रोवमन पॉवेल 24 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ब्रैड करी ने माइकल जोन्स के हाथों कैच कराया।
10:38 AM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
हेटमायर की 22 बॉल पर फिफ्टी
14वें ओवर में शिमरोन हेटमायर ने फिफ्टी पूरी की। ओलिवर डैविडसन के ओवर की तीसरी बॉल पर छक्का लगाया और 22 बॉल में अर्धशतक पूरा किया।
10:34 AM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
वेस्टइंडीज 100 पार, हेटमायर-पॉवेल में फिफ्टी पार्टनरशिप
13वें ओवर में वेस्टइंडीज ने 100 रन का आंकड़ा हासिल कर लिया। शिमरोन हेटमायर ने साफयान शरीफ की दूसरी बॉल पर छक्का लगाकर टीम स्कोर 100 पार कराया। उन्होंने अगली बॉल पर चौका लगाकर रोवमन पॉवेल के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप भी पूरी की। इस ओवर से 17 रन आए।
10:15 AM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
वेस्टइंडीज का दूसरा विकेट, ब्रैडन किंग आउट
10वें ओवर में वेस्टइंडीज ने दूसरा विकेट गंवाया। यहां पर ब्रैंडन किंग ने जॉर्ज मुन्सी के हाथों कैच कराया। किंग 35 रन बनाकर आउट हुए।
10:11 AM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
लीस्क ने शाई होप को बोल्ड किया
9वें ओवर में वेस्टइंडीज ने पहला विकेट गंवाया। यहां पर शाई होप 19 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें माइकल लीस्क ने बोल्ड कर दिया। इसी के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक हुई।
10:05 AM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
ब्रैंडन किंग ने दो चौके, एक छक्का लगाया

वेस्टइंडीज के ओपनर्स ने फिफ्टी पार्टनरशिप की।
7वें ओवर में विंडीज के ओपनर ब्रैंडन किंग ने साफयान शरीफ की बॉल पर पर एक छक्का और दो चौके लगाए। शरीफ के इस ओवर से 17 रन आए।
10:02 AM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
वेस्टइंडीज का स्लो स्टार्ट, ओपनर्स नाबाद
टॉस हारकर बैटिंग कर रही वेस्टइंडीज की शुरुआत धीमी रही है। टीम पावरप्ले के 6 ओवर में महज 33 रन ही बना सकी है। हालांकि, वेस्टइंडीज ने कोई विकेट नहीं गंवाया है। ब्रैंडन किंग और शाई होप क्रीज पर हैं।
09:38 AM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
वेस्टइंडीज की बैटिंग शुरू
वेस्टइंडीज ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करना शुरू कर दिया है। टीम से ब्रैंडन किंग और शाई होप ओपनिंग करने उतरे। स्कॉटलैंड से ब्रैंडन मैक्मुलेन ने पहला ओवर फेंका।
09:16 AM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
रिची बोले- हमने शानदार तैयारी की
स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंगटन बोले- हम पहले बॉलिंग करेंगे। बेंगलुरु आने के बाद से हमें तैयारी के लिए शानदार हफ्ता मिला है। पिछले वर्ल्ड कप में भी हमने कुछ बेहतरीन प्रदर्शन किए थे।
इस बार टीम में कुछ युवा खिलाड़ी भी जुड़े हैं। होबार्ट वाले दिन की यादें आज भी बेहद खास हैं।
09:11 AM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
हम भी बॉलिंग करते- होप
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप काफी समय से हम टॉस नहीं जीत पाए हैं। अगर टॉस हमारे पक्ष में जाता तो हम भी पहले गेंदबाजी ही चुनते।
हमें जीतना है। थोड़ी देरी जरूर हुई, लेकिन अब वो टीम के साथ जुड़ चुके हैं और खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। जब भी आप अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो वह हमेशा गर्व और शानदार अहसास होता है।
09:07 AM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज को 2022 में हराया था

09:06 AM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
पॉवेल वेस्टइंडीज के टॉप स्कोरर
वेस्टइंडीज की टीम में अनुभव और ताकत का बेहतरीन संतुलन देखने को मिलता है। बल्लेबाजी में रोवमन पॉवेल टीम के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में शामिल हैं। उन्होंने अब तक 110 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 2112 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 107 रन रहा है। गेंदबाजी में ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने 89 मैचों में सबसे ज्यादा 98 विकेट झटके हैं।

09:06 AM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
वॉट ने सबसे ज्यादा विकेट लिए
स्कॉटलैंड की टीम की बल्लेबाजी की कमान अनुभवी कप्तान रिचर्ड बेरिंगटन के हाथों में रहती है। उन्होंने 102 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 2335 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में मार्क वॉट स्कॉटलैंड के सबसे प्रभावी हथियार हैं। वॉट ने 77 मुकाबलों में 89 विकेट अपने नाम किए हैं।

09:05 AM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
पिच बैटिंग के लिए मददगार
ईडन गार्डन्स स्टेडियम में काली मिट्टी की पिच बनाई जाती है। टी-20 फॉर्मेट में यह पिच बल्लेबाजों को काफी रास आती है। मैच की शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है। उसके बाद स्पिनर्स का काम आसान होता है। यहां अब तक 12 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 5 मैच जीते हैं, दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम को 7 मैच में जीत मिली है। ईडन गार्डन का बेस्ट टीम स्कोर पाकिस्तान (201/5) ने 2016 में बांग्लादेश बनाया था। यहां पर न्यूनतम टीम स्कोर 70 रन है, जो 2016 में बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था।
09:05 AM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं
7 फरवरी को कोलकाता का मौसम गर्म रहेगा। दिन में धूप रहेगी। तापमान 15 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मैच के दौरान बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं है।
09:04 AM7 फ़रवरी 2026
- कॉपी लिंक
मैच कहां देखें?
वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले का लाइव ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, जियोहॉटस्टार पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, दैनिक भास्कर एप पर भी मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स देख सकते हैं।