Vaibhav Suryas Wimbledon Style | Hollywood Look Praised

पटना26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी सूट-बूट में विंबलडन फाइनल मैच देखने पहुंचे। वह पहली बार विंबलडन सेंटर कोर्ट पहुंचे। आंखों पर काला चश्मा और बॉडी पर परफेक्ट ब्लैक सूट पहने वैभव स्टेडियम पहुंचे। इस लुक के बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जल्दी-जल्दी में जो मिला वह डालकर आया हूं।

इस खास मौके पर उनके साथ भारतीय क्रिकेट के दिग्गज युवराज सिंह और अभिषेक शर्मा भी मौजूद थे। वैभव का अंदाज किसी हॉलीवुड स्टार से कम नहीं लग रहा था। उन्होंने अपनी इस ‘जेंटलमैन’ अपीयरेंस से फैंस का दिल जीत लिया।

क्रिकेटर अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और युवराज सिंह।

क्रिकेटर अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी और युवराज सिंह।

अभिषेक शर्मा को बनाएंगे टेनिस में ‘डबल्स’ मैच पार्टनर

जब रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि वह इस सूट में काफी अच्छे लग रहे हैं। अपने फैशन को एक्सपेरिमेंट करने की उन्होंने क्या प्लानिंग की है, तो उन्होंने हंसते हुए जवाब दिया कि जल्दी-जल्दी में जो मिला वह डालकर आया हूं। उन्होंने इसका श्रेय अभिषेक शर्मा को दिया है।

जब उनसे रिपोर्टर ने पूछा कि अगर उन्हें टेनिस में ‘डबल्स’ मैच खेलना हो, तो वह अपने पार्टनर के रूप में किसे चुनेंगे? वैभव ने बिना देर किए तुरंत अभिषेक शर्मा का नाम लिया। उन्होंने कहा, ‘मैं निश्चित रूप से अभिषेक भैया को ही चुनूंगा। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में मेरे ओपनिंग पार्टनर भी हैं।’

हॉलीवुड स्टार की तरह 'जेंटलमैन' अपीयरेंस में वैभव सूर्यवंशी।

हॉलीवुड स्टार की तरह ‘जेंटलमैन’ अपीयरेंस में वैभव सूर्यवंशी।

राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच हैं वैभव को पसंद

वैभव सूर्यवंशी से जब टेनिस को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, वह पिछले 4-5 वर्षों से टेनिस को बहुत करीब से फॉलो कर रहे हैं। जब भी उन्हें समय मिलता है, वह बड़े टेनिस टूर्नामेंट्स और दुनिया के महान खिलाड़ियों के मैच देखना कभी नहीं भूलते।

उन्होंने कहा, ‘जब मैंने टेनिस देखना शुरू किया था, तब मैं राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच को बहुत देखता था।’

नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के बारे में बात करते हुए वैभव ने कहा, ‘मौजूदा जनरेशन में मुझे स्पेन के कार्लोस अल्काराज का खेल बहुत पसंद है।’

विम्बलडन का मैच देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी दर्शक दीर्घा में बैठे हुए।

विम्बलडन का मैच देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी दर्शक दीर्घा में बैठे हुए।

वैभव ने यानिक सि‍नर के जीतने की कि थी भविष्यवाणी

विम्बलडन के पुरुष एकल का फाइनल मुकाबला इटली के यानिक सि‍नर और जर्मनी के एलेक्‍जेंडर ज्‍वेरेव के बीच खेला गया। उनसे जब पूछा गया कि फाइनल मैच कौन जीतेगा तो उन्होंने कहा, ‘सिनर ने पूरे टूर्नामेंट में कमाल का खेल दिखाया है, इसलिए मुझे पूरी उम्मीद है कि वह यह फाइनल मैच जीतकर चैंपियन बनेंगे।’

वैभव की यह भविष्यवाणी सच हुई। अंत में सिनर चैंपियन बने। उन्होंने लगातार दूसरी बार इस ट्रॉफी को अपने नाम किया।

विम्बलडन का मैच देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी।

विम्बलडन का मैच देखने पहुंचे वैभव सूर्यवंशी।

जिम्बाब्वे दौरे पर खेलते हुए दिखाई देंगे वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी को भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में डेब्यू करने का मौका मिला था। वैभव ने सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया था। सचिन ने 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल 205 दिन की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू किया था।

वहीं, वैभव ने 15 साल 99 दिन की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू किया। हालांकि, वे बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। उन्हें तीन मैचों में खेलने का मौका मिला और आखिरी मैच में बाहर कर दिया गया। अब वे जिम्बाब्वे दौरे पर खेलते हुए दिखाई देंगे।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment