11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

एग्जाम एजेंसी NTA के बाद अब UPSC को भी छात्रों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। 24 मई 2026 को UPSC सिविल सर्विस प्रीलिम्स का एग्जाम हुआ। उम्मीदवारों ने इस साल के पेपर को यूपीएससी का अब तक का सबसे टफ पेपर बताया है।
उम्मीदवार छात्र और कोचिंग एक्सपर्ट इसके पैटर्न को लेकर आक्रोश में हैं। इस साल 2025 के मुकाबले कम कैंडिडेट्स क्वालिफाई हुए हैं। UPSC प्रीलिम्स परीक्षा 2025 में कुल 14,161 कैंडिडेट्स क्वालिफाई हुए थे। इस साल 13,343 कैंडिडेट्स ने ये परीक्षा पास की है। इस साल ऐसे कई छात्र हैं जो टफ और बदले एग्जाम पैटर्न की वजह से एग्जाम क्वालिफाई नहीं कर पाए।
Heavy forces deployed in Old Rajinder Nagar due to the UPSC Prelims 2026 protest. Aspirants have gathered to raise concerns regarding the Prelims paper, while police presence has been increased to maintain law and order. pic.twitter.com/1epxXKNiiB— UPSC NOTES (@UPSC_Notes) June 15, 2026

दिल्ली में हुआ विरोध प्रदर्शन और हंगामा
रिजल्ट से पहले ही दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर क्षेत्र में कुछ उम्मीदवारों ने यूपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम पैटर्न को लेकर भारी विरोध प्रदर्शन और हंगामा किया था। उम्मीदवारों का कहना है कि इस बार प्रश्नों का पैटर्न पिछले सालों से काफी अलग, अधिक लंबा और उम्मीद से ज्यादा कठिन था।

रिपोर्टों के अनुसार, यूपीएससी प्रीलिम्स क्वेश्चन पेपर में बिना बताए किए गए बदलाव की वजह से हर साल के पेपर पर आधारित उम्मीदवारों की तैयारी प्रभावित हुई। इससे एलिजिबल कैंडिडेट्स भी एग्जाम क्वालिफाई नहीं कर पाए।

यूपीएससी प्रीलिम्स पेपर लीक का आरोप :
क्या UPSC Pre-2026 का पेपर लीक हुआ है??UPSC के प्री परीक्षा में जो 100 प्रश्न पूछे गए है उसमें से 82 प्रश्न एक कोचिंग संस्थान के पिछले 7 महीने के Content से ही मैच कर रहे है।ORN में ANANTAM IAS नाम की एक कोचिंग संस्था है जिसने पिछले सात महीने में जो Content बच्चों को दिया था… pic.twitter.com/0f2WZtPtQI— Mukesh Kumar Verma (@mukeshdeshka) June 15, 2026

उम्मीदवारों ने की दोबारा परीक्षा कराने की मांग
कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई ने यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में अनियमितता और पेपर लीक का आरोप लगाया था। छात्र संगठन ने दावा किया कि ‘अनंतम आईएएस’ (Anantam IAS) नाम के एक कोचिंग संस्थान द्वारा पिछले सात महीनों में अपलोड किए गए स्टडी मटेरियल से प्रीलिम्स के 100 में से 82 प्रश्न पूरी तरह मैच हो रहे हैं। इसी आधार पर निष्पक्ष जांच और दोबारा परीक्षा कराने की मांग की गई।
साढ़े पांच लाख छात्रों ने दी प्रीलिम्स एग्जाम
इस एग्जाम को लेकर सोशल मीडिया सहित छात्रों में विरोध तब बढ़ा जब NEET-UG पेपर लीक और सीबीएसई का ऑन स्क्रीन मार्किंग सिस्टम देश भर में मुद्दा बना हुआ है। इस साल तकरीबन साढ़े 5 लाख उम्मीदवारों ने यूपीएससी प्रीलिम्स का एग्जाम दिया था।
24 मई को 2 शिफ्ट में हुई एग्जाम
UPSC प्रीलिम्स एग्जाम 24 मई 2026 को देशभर में आयोजित की गई थी। परीक्षा ऑफलाइन मोड में ओएमआर शीट के माध्यम से दो शिफ्ट में हुई थी। पहली शिफ्ट में सामान्य अध्ययन (GS) का पेपर हुआ, जबकि दूसरी शिफ्ट में सीसैट (CSAT) हुआ था ।
933 पदों पर होगी भर्ती
इस साल UPSC प्रीलिम्स एग्जाम के लिए 8.19 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इंटरव्यू के बाद टोटल 933 पदों पर भर्ती की जाएगी। यह एग्जाम 83 शहरों के 2,072 सेंटर्स पर आयोजित किया गया था। ।
परीक्षा के चार दिन बाद जारी हुई आंसर की
इस बार UPSC ने परीक्षा के केवल चार दिन बाद 28 मई को प्रोविजनल आंसर-की जारी कर एक नया कदम उठाया। पहले आमतौर पर आंसर-की पूरी परीक्षा प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जारी की जाती थी। जारी आंसर-की में यह भी बताया गया कि 100 प्रश्नों में से एक प्रश्न को हटाया गया है।
21 अगस्त को मेन्स एग्जाम
UPSC द्वारा मेन्स एग्जाम का आयोजन 21 अगस्त को किया जाएगा। मेन्स में 9 क्वेश्चन पेपर होते हैं। मेन्स एग्जाम में सफल हुए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। फाइनल सिलेक्शन मेन्स और इंटरव्यू में मिले अंकों के आधार पर किया जाएगा।
पेपर लीक के चलते 12 मई को रद्द हुई थी नीट एग्जाम 2026
नीट यूजी एग्जाम 2026 देश भर के 551 शहरों और विदेशों में 14 शहरों में हुई थी। इस एग्जाम में 22 लाख छात्र शामिल हुए। NEET UG 2026 में पेपर लीक के चलते एग्जाम कैंसिल किया गया है। इस धांधली के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन हुए थे।
NTA के अनुसार 7 मई की शाम परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। इसके बाद मामला केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा गया। 12 मई को परीक्षा रद्द की गई और री-एग्जाम का फैसला लिया गया।
नीट एग्जाम का आयोजन 21 जून को दोबारा किया जा रहा है। एग्जाम 2 से 5:15 बजे तक पेन और पेपर मोड में होगा। एग्जाम होने तक पेपर सेटर्स को एक अनजान जगह लॉकडाउन में रखा जाएगा। इस दौरान उन्हें कड़े प्रतिबंध का पालन करना होगा। नीट के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब पेपर लीक की आशंका से बचने के लिए पेपर सेटर्स के लिए सख्त कदम उठाया गया है।
ये खबर भी पढ़ें
NEET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कैंडिडेट्स परेशान:NTA ने जारी की एडवाइजरी, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जरूरी जानें क्या है पूरा प्रोसेस

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 14 जून को एडमिट कार्ड जारी किए हैं। लेकिन कैंडिडेट्स की शिकायत है कि अभी भी एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो पा रहे हैं। कैंडिडेट्स की शिकायत है कि NTA की वेबसाइट का सर्वर स्लो काम कर रहा है। इससे कई उम्मीदवारों को बैंक अकाउंट डिटेल्स अपडेट करने में दिक्कत आ रही है। पूरी खबर यहां पढ़ें
