3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

पिछली बार का अंडर-19 एशिया कप पाकिस्तान ने जीता था। टीम ने भारत को 191 रन से हराया था।
एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने अंडर-19 एशिया कप 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है। टूर्नामेंट 5 नवंबर से ओमान में शुरू होगा और 14 नवंबर को फाइनल खेला जाएगा। इस बार 8 टीमें खिताब के लिए उतरेंगी और सभी मुकाबले मस्कट स्थित ओमान क्रिकेट अकादमी (OCA) के ग्राउंड-1 और ग्राउंड-2 पर खेले जाएंगे।
टूर्नामेंट 50-ओवर फॉर्मेट में होगा और कुल 15 मुकाबले खेले जाएंगे। भारत को ग्रुप-A में पाकिस्तान, UAE और नेपाल के साथ रखा गया है। वहीं ग्रुप-B में बांग्लादेश, अफगानिस्तान, श्रीलंका और मलेशिया शामिल हैं।
भारत अपने अभियान की शुरुआत 6 नवंबर को नेपाल के खिलाफ करेगी। इसके दो दिन बाद 8 नवंबर को पाकिस्तान से मुकाबला होगा। ग्रुप स्टेज में भारत का आखिरी मैच 10 नवंबर को UAE के खिलाफ होगा। भारत-पाकिस्तान का मुकाबला OCA ग्राउंड-1 पर सुबह 10:30 बजे शुरू होगा।

5 नवंबर को श्रीलंका-मलेशिया से शुरुआत
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 5 नवंबर को श्रीलंका U-19 और मलेशिया U-19 के बीच होगा। इसी दिन ग्रुप-B में बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें भी आमने-सामने होंगी।
दोनों मुकाबले सुबह 10:30 बजे शुरू होंगे। श्रीलंका-मलेशिया मैच OCA ग्राउंड-2 और बांग्लादेश-अफगानिस्तान मैच OCA ग्राउंड-1 पर खेला जाएगा।

पाकिस्तान ने पिछली बार भारत को हराया था
पाकिस्तान मौजूदा चैंपियन है। पिछले सीजन के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को 191 रन से हराकर खिताब जीता था। यह पाकिस्तान का अंडर-19 एशिया कप में दूसरा खिताब था।

भारत के खिलाफ फाइनल में पाकिस्तान के ओपनर समीर मिन्हास ने 113 बॉल पर 172 रन की पारी खेली थी।
——————————————
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
हनुमा विहारी ने सैमसन की फॉर्म पर सवाल उठाए:कहा- कॉम्प्टीशन के दबाव में असुरक्षित महसूस कर रहे; लखनऊ में 11 रन बनाए

भारत के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर हनुमा विहारी ने ओपनर संजू सैमसन के फॉर्म की आलोचना की है। उन्होंने सैमसन को मिल रहे लंबे मौके पर भी सवाल उठाया। विहारी ने कहा- ‘सैमसन टीम में कॉम्प्टीशन के दबाव के कारण असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।’ पूरी खबर पढ़ें…
