42 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जापान ने भारत के खिलाफ 22 सितंबर को होने वाले टी-20 मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। जापान के सानो शहर में होने वाले इस मुकाबले में केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग टीम के कप्तान होंगे। उन्होंने टी-20 में जापान के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।
दोनों देशों के बीच डिप्लोमेटिक रिलेशन के 75 साल पूरे होने पर यह एकमात्र मुकाबला खेला जा रहा है। इसे सुजुकी कप कहा गया है। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा।
एशियन गेम्स से पहले मुकाबला
एशियन गेम्स 2026 के मुकाबले जापान के आइची-नागोया शहर में खेले जाएंगे। इसमें क्रिकेट भी शामिल है। सुजुकी कप का मैच एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट शेड्यूल से पहले खेला जाएगा। पुरुष कैटेगरी के ये मुकाबले 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खेले जाएंगे।

भारत की टीम 19 सितंबर को रवाना होगी
डिफेंडिंग चैंपियन भारत एशियन गेम्स के लिए टीम घोषित कर चुका है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम में युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं। भारतीय टीम 19 सितंबर को सानो के लिए रवाना होगी। इसगे अगले दिन टीम प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेगी।

भारत ने एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल जीता था।
मुकाबले के लिए दोनों टीमें….
जापान: केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), चार्ली हारा-हिंज़े, बेंजामिन गो-इतो डेविस, कोहेई कुबोटा, वातरु मियाउची, रियो सकुरानो-थॉमस, डेक्लन सुजुकी-मैककॉम्ब, शोमा सुगाया-स्लेटर, अलेक्जेंडर शिराई-पैटमोर, लचलान यामामोतो-लेक, माकोटो तानियामा, इब्राहिम ताकाहाशी, त्सुयोशी ताकादा, जेक कुसुडा-नैर्न और एलेस्टर कडोवाकी-फ्लेमिंग।
भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह।
———————————
इस मैच से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…
भारत-जापान रिश्तों के 75 साल पूरे होने पर सुजुकी कप

भारत और जापान की टीमें दोनों देशों के रिश्तों के 75 साल पूरे होने पर टी-20 क्रिकेट मैच खेलेंगी। यह मैच 22 सितंबर को जापान के सानो शहर में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। इसमें उप-कप्तान तिलक वर्मा, संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी जैसे नाम भी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें…
