Suryakumar Yadav; IND Vs NAM T20 World Cup 2026 LIVE Score Update

स्पोर्ट्स डेस्क5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

टी-20 वर्ल्ड कप के 18वें मुकाबले में आज मेजबान भारत के सामने नामीबिया की चुनौती है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होना है, जिसका टॉस 6.30 बजे होगा।

भारत ने पहले मैच में अमेरिका को हराया था, वहीं नामीबिया को नीदरलैंड से हार का सामना करना पड़ा। आज का मैच जीतकर टीम इंडिया ग्रुप-ए के पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच सकती है। वहीं नामीबिया के पास भी जीत के साथ नंबर-2 पर पहुंचने का मौका है। पाकिस्तान 4 पॉइंट्स के साथ नंबर-1 पर है।

श्रीलंका को हरा चुका है नामीबिया नामीबिया ने टी-20 वर्ल्ड कप में 16 मुकाबले खेले हैं। 4 में टीम को जीत और 11 में हार मिली। एक मैच टाई भी रहा। 2022 में टीम श्रीलंका को भी हरा चुकी है। वर्ल्ड कप में नामीबिया ने एक बार भारत का सामना भी किया, लेकिन 2021 में टीम को हार मिली थी।

कप्तान सूर्या फॉर्म में, अभिषेक बीमार नामीबिया के खिलाफ मैच से पहले भारत को बड़ा झटका लगा। ओपनर अभिषेक शर्मा बीमार हैं, उनका आज के मैच में खेलना मुश्किल है। अभिषेक की जगह विकेटकीपर संजू सैमसन को मौका मिल सकता है, उनके साथ ईशान किशन ओपनिंग करते नजर आएंगे। वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव अमेरिका के खिलाफ 84 रन बनाकर अपना फॉर्म साबित कर चुके हैं।

USA के खिलाफ मोहम्मद सिराज ने नई गेंद से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मुकाबले में 3 विकेट अपने नाम किए थे। तब अर्शदीप सिंह को 2 विकेट मिले थे। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इंजरी से रिकवर होने के बाद आज वापसी करेंगे। ऐसे में अर्शदीप या सिराज में से किसी एक गेंदबाज को बेंच पर बैठना पड़ सकता है।

नामीबिया पहला मैच जीत नहीं सकी नामीबिया को अपने पहले मुकाबले में नीदरलैंड के खिलाफ 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। टीम आज भी हार गई तो उनका सुपर-8 में एंट्री करना मुश्किल हो जाएगा। पहले मुकाबले में नामीबिया के लिए जैन निकोल लोफ्टी-ईटन ने 42 रन बनाए थे। उन्होंने एक विकेट भी लिया था। लेफ्ट आर्म स्पिनर बर्नार्ड शोल्ट्ज भी एक विकेट लेने में सफल रहे थे।

पिच रिपोर्ट अरुण जेटली स्टेडियम में ही नामीबिया ने अपना मैच खेला था। टीम 156 रन ही बना पाई थी, नीदरलैंड ने 18 ओवर में 3 ही विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया था। दिल्ली में आज भी बैटिंग पिच ही मिलेगी, ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम चेज करना पसंद कर सकती है।

वेदर कंडीशन दिल्ली में आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। टेम्परेचर 12 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। दिन में धूप के कारण गर्मी रहेगी, लेकिन मुकाबला शाम को होगा, इसलिए मौसम ठंडा रहेगा।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 भारत: संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह/मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह।

नामीबिया: लौरेन स्टीनकैंप, जैन फ्रायलिंक, जैन निकोल लॉफ्टी-ईटन, जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जैन ग्रीन (विकेटकीपर), डायलन लीचर, रूबन ट्रम्पलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज और मैक्स हिंगो।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment