- Hindi News
- Career
- SSC GD Constable Recruitment For 25,487 Posts, Force wise Details Released; CISF Has 14,595 Vacancies, CRPF Has 5,490 Vacancies
5 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और एसएसएफ में कॉन्स्टेबल जीडी और असम राइफल्स परीक्षा, 2026 में राइफलमैन (GD) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 1 दिसंबर 2025 से जारी है। एसएससी की ओर से अब इस भर्ती के लिए फोर्स वाइज डिटेल जारी कर दी गई है।
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। इन पदों में से 23,467 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। वहीं महिलाओं के लिए 2,020 पद आरक्षित हैं।

फोर्स वाइज डिटेल :
| फोर्स का नाम | पदों की संख्या |
| बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) | 616 |
| सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (CISF) | 14595 |
| सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) | 5490 |
| सशस्त्र सीमा बल (SSB) | 1764 |
| इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) | 1293 |
| असम राइफल्स (AR) | 1706 |
| सचिवालय सुरक्षा बल (SSF) | 23 |
| कुल पदों की संख्या | 25,487 |
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
10वीं पास
शारीरिक योग्यता :
- हाइट:
- पुरुष : 170 सेमी
- महिला : 157 सेमी
- सीना :
- पुरुष : 80 सेमी जिसमें 5 सेमी का अतिरिक्त फुलाव भी हो।
- दौड़ :
- पुरुष : 5 किमी दौड़ 24 मिनट में पूरी करनी होगी।
- महिला : 1.6 किमी की दौड़ 8 मिनट में पूरी करनी होगी।
एज लिमिट :
- उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2026 तक 18-23 वर्ष होनी चाहिए।
- 2 जनवरी, 2003 से पहले और 1 जनवरी, 2008 के बाद पैदा हुए उम्मीदवार आवेदन नहीं कर सकते हैं।
- एससी, एसटी : 5 साल की छूट
- ओबीसी : 3 साल की छूट
- एक्स सर्विसमैन : 3 साल की छूट
सैलरी :
लेवल – 3 के अनुसार 21,700 – 69,100 रुपए प्रतिमाह
फीस :
- जनरल : 100 रुपए
- महिला, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, एक्स सर्विसमैन : नि:शुल्क
सिलेक्शन प्रोसेस :
- कंप्यूटर आधारित टेस्ट
- शारीरिक परीक्षण
- चिकित्सा परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
एग्जाम पैटर्न :
- क्वेश्चन पैटर्न : एमसीक्यू
- ड्यूरेशन : 60 मिनट
- नेगेटिव मार्किंग : 0.25 मार्क्स
- लैंग्वेज : हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं।
| सब्जेक्ट | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक |
| जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग | 20 | 40 |
| जनरल नॉलेज एंड जनरल अवेयरनेस | 20 | 40 |
| एलिमेंट्री मैथ्स | 20 | 40 |
| इंग्लिश/हिंदी | 20 | 40 |
| टोटल | 80 | 160 |
जरूरी डॉक्यूमेंट्स :
- 10वीं की मार्कशीट।
- उम्मीदवार का आधार कार्ड।
- जाति प्रमाण पत्र।
- मूल निवास प्रमाण पत्र।
- मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी।
- पासपोर्ट साइज फोटो पर सिग्नेचर।
ऐसे करें आवेदन :
- कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) पूरा करें।
- अपने क्रेडेंशियल्स का यूज करके लॉग इन करें।
- कॉन्स्टेबल (जीडी) परीक्षा 2026 आवेदन लिंक खोलें।
- अपना स्कैन किया हुआ सिग्नेचर अपलोड करें।
- फीस का भुगतान करें।
- फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
फोर्स वाइज डिटेल नोटिफिकेशन लिंक
सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें
असम में पुलिस कॉन्स्टेबल के 1,715 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 16 दिसंबर से आवेदन शुरू, 10वीं, 12वीं पास करें अप्लाई

स्टेट लेवल पुलिस रिक्रूटमेंट बोर्ड (SLPRB), असम ने पुलिस कॉन्स्टेबल (सिपाही) भर्ती 2025 का नया नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की शुरुआत 16 दिसंबर 2025 से हो रही है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। पूरी खबर यहां पढ़ें
हरियाणा हेल्थ डिपार्टमेंट में 450 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 8 दिसंबर से आवेदन शुरू, सैलरी 56 हजार से ज्यादा

हरियाणा के हेल्थ डिपार्टमेंट ने 5 दिसंबर को ग्रुप ए, मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। आप इसे ऑफिशियल वेबसाइट haryanahealth.gov.in पर चेक कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें