Sports Ministry Suspends Table Tennis Federation of India

  • Hindi News
  • Sports
  • Sports Ministry Suspends Table Tennis Federation Of India | TTFI News

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारतीय खेल मंत्रालय ने टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (TTFI) को सस्पेंड कर दिया। बुधवार को मंत्रालय ने फेडरेशन में मैनेजमेंट और शासन व्यवस्था से जुड़ी खामियों को इसकी वजह बताया।

मंत्रालय ने भारतीय ओलिंपिक संघ (IOA) को देशभर में टेबल टेनिस का एडमिनिस्ट्रेशन संभालने के लिए एक कमिटी बनाने का निर्देश दिया है। यह कमिटी TTFI में शासन व्यवस्था बहाल होने तक फेडरेशन के कामकाज की देखरेख करेगी।

मंत्रालय ने भारतीय ओलिंपिक संघ को कमिटी बनाने के निर्देश दिए हैं।

मंत्रालय ने भारतीय ओलिंपिक संघ को कमिटी बनाने के निर्देश दिए हैं।

समय पर चुनाव नहीं कराने पर कार्रवाई

मंत्रालय के मुताबिक, TTFI की मान्यता निलंबित करने की एक बड़ी वजह तय समय सीमा के भीतर फेडरेशन के चुनाव नहीं कराना है। इस मामले में मंत्रालय ने TTFI को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

फेडरेशन की ओर से नोटिस के जवाब में अपना पक्ष रखा गया था। हालांकि, मंत्रालय ने इस जवाब को असंतोषजनक पाया। इसके बाद TTFI की मान्यता निलंबित करने का फैसला लिया गया।

IOA की कमिटी संभालेगी एडमिनिस्ट्रेशन

मान्यता निलंबित किए जाने के बाद अब भारतीय ओलिंपिक संघ को टेबल टेनिस के प्रशासन की जिम्मेदारी संभालने के लिए कमिटी बनानी होगी। यह कमिटी तब तक काम करेगी, जब तक TTFI में शासन व्यवस्था दोबारा स्थापित नहीं हो जाती।

मंत्रालय के इस फैसले का सीधा असर देश में टेबल टेनिस के प्रशासनिक कामकाज पर पड़ेगा। फिलहाल, फेडरेशन की मान्यता निलंबित रहने तक IOA की ओर से बनाई जाने वाली कमिटी इसकी देखरेख करेगी।

—————————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

फुटबॉलर रोनाल्डो ने गर्लफ्रेंड जॉर्जिना से शादी की:10 साल से डेट कर रहे थे, पिछले साल सगाई की थी; दोनों के 4 बच्चे हैं

फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने पुर्तगाल में अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिग्ज से शादी कर ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने मंगलवार को कोर्ट मैरिज की। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment