South Africa 8 wickets away from winning the Guwahati Test | गुवाहाटी टेस्ट जीतने से 8 विकेट दूर साउथ अफ्रीका: भारत को आखिरी दिन 522 रन चाहिए, ड्रॉ के लिए 90 ओवर बैटिंग करनी होगी

स्पोर्ट्स डेस्क1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
साई सुदर्शन और कुलदीप यादव पांचवें दिन भारत की पारी आगे बढ़ाएंगे। - Dainik Bhaskar

साई सुदर्शन और कुलदीप यादव पांचवें दिन भारत की पारी आगे बढ़ाएंगे।

टीम इंडिया पर गुवाहाटी में टेस्ट सीरीज हार का खतरा मंडरा रहा है। बरसापारा स्टेडियम में बुधवार को मुकाबले के आखिरी दिन साउथ अफ्रीका को 8 ही विकेट चाहिए। वहीं भारत को 522 रन की जरूरत है। टेस्ट ड्रॉ कराने के लिए भारत को पूरे दिन 90 ओवर बैटिंग करनी होगी।

साउथ अफ्रीका कोलकाता टेस्ट जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है। गुवाहाटी में जीतकर टीम 2-0 से क्लीन स्वीप कर लेगी। भारत में टीम को आखिरी सीरीज जीत 2000 में मिली। टीम के पास 25 साल बाद इतिहास रचने का मौका है। खेल सुबह 9.00 बजे शुरू होगा।

मैच का स्कोरकार्ड…

चौथे दिन के तीनों सेशन का खेल

पहले सेशन में भारत को 3 विकेट मिले भारत ने चौथे दिन की शुरुआत अच्छी की थी। टीम ने पहले सेशन में 81 रन देकर 3 विकेट लिए। साउथ अफ्रीका की दूसरी पारी की बढ़त 395 रन तक पहुंच गई। पहले सेशन में रायन रिकेल्टन (35), ऐडन मार्करम (29) और टेम्बा बावुमा (3) आउट हुए। रवींद्र जडेजा को 2 और वॉशिंगटन सुंदर को 1 विकेट मिला। चौथे दिन का पहला सेशन खत्म होने तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 107/3 था।

दूसरे सेशन में साउथ अफ्रीका ने 113 रन बनाए दूसरे सेशन में साउथ अफ्रीका ने 113 रन बनाए। इस दौरान टीम ने केवल एक विकेट गंवाया। इस सेशन में भारत को रवींद्र जडेजा ने इकलौती सफलता दिलाई। उन्होंने टोनी डी जॉर्जी को 49 रन पर आउट करते हुए अपना तीसरा विकेट हासिल किया। लंच तक टीम का स्कोर 220/4 रहा और बढ़त 508 रन की हो गई।

तीसरा सेशन भी साउथ अफ्रीका के नाम रहा दिन का तीसरा सेशन साउथ अफ्रीका के नाम रहा। टीम ने इस सेशन में 8.3 ओवर खेलने के बाद 260/5 के स्कोर पर अपनी दूसरी पारी डिक्लेयर कर दी और भारत को गुवाहाटी टेस्ट जीतने के लिए 549 रन का टारगेट दिया। इस सेशन में टीम का एक विकेट गिरा। ट्रिस्टन स्टब्स 94 रन बनाकर आउट हुए। इसी विकेट के साथ टीम ने पारी घोषित कर दी।

रवींद्र जडेजा को 4 विकेट भारत के लिए लेफ्ट आर्म स्पिनर रवींद्र जडेजा ने 28.3 ओवर में 62 रन देकर 4 विकेट लिए। एक विकेट वॉशिंगटन सुंदर को मिला। भारत ने 15.5 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिए। कुलदीप यादव 4 और साई सुदर्शन 2 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। भारत को 5वें दिन 522 रन चाहिए, लेकिन टीम के पास 8 ही विकेट बाकी है। पढ़ें पूरी खबर…

तीसरे दिन भारत 201 पर ऑलआउट तीसरे दिन भारत ने 8/0 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। राहुल और यशस्वी ने फिफ्टी पार्टनरशिप की, लेकिन दोनों के आउट होते ही टीम बिखर गई। 95/1 से टीम का स्कोर 122/7 हो गया। वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव ने आखिर में टीम को 201 तक पहुंचा दिया। मार्को यानसन ने 6 विकेट लिए। पढ़ें पूरी खबर…

मार्को यानसन ने तीसरे दिन 6 विकेट लिए।

मार्को यानसन ने तीसरे दिन 6 विकेट लिए।

दूसरे दिन सेनुरन मुथुसामी का शतक साउथ अफ्रीका ने शनिवार को टॉस जीतकर बैटिंग चुनी थी। सेनुरन मुथुसामी ने 109 और मार्को यानसन ने 93 रन बनाए। भारत से कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को 2-2 विकेट मिले। पढ़ें पूरी खबर…

पहले दिन भारत ने 6 विकेट झटक लिए थे।

पहले दिन भारत ने 6 विकेट झटक लिए थे।

पहले दिन भारत ने 6 विकेट गिराए पहले दिन साउथ अफ्रीका ने शुरुआती 2 सेशन में 2 ही विकेट गंवाए। स्कोर 150 के पार पहुंच गया। तीसरे सेशन में भारत ने वापसी की और 4 विकेट निकाल लिए। दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 247 रन रहा। पढ़ें पूरी खबर…

ऐडन मार्करम ने रायन रिकेल्टन के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप की।

ऐडन मार्करम ने रायन रिकेल्टन के साथ फिफ्टी पार्टनरशिप की।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

भारत: यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश रेड्डी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम, रायन रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिने (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, केशव महाराज, मार्को यानसन, सेनुरन मुथुसामी।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment