Shoaib Akhtar Statement | Pakistan Cricket Team Ball Tampering Controversy

स्पोर्ट्स डेस्क 1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
शोएब अख्तर ने 2011 वर्ल्ड कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। - Dainik Bhaskar

शोएब अख्तर ने 2011 वर्ल्ड कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि पाकिस्तान में गेंद की हालत बदलने के लिए बोतल के ढक्कन का इस्तेमाल किया जाता था। से लेकर गेंद बदलने तक के तरीके अपनाए जाते थे।

अख्तर ने विजडन को दिए गए इंटरव्यू में बताया, गेंद से छेड़छाड़ केवल 2-4 खिलाड़ियों का फैसला नहीं होता था, बल्कि पूरी टीम को इसकी जानकारी रहती थी।

अख्तर का यह बयान 2018 के सैंडपेपर विवाद को लेकर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में फिर शुरू हुई बहस के बीच आया है।

2018 में केपटाउन टेस्ट के दौरान बॉल टेंपरिंग मामले में अपनी गलती स्वीकार करते ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरन बेनक्रॉफ्ट और स्टीव स्मिथ।

2018 में केपटाउन टेस्ट के दौरान बॉल टेंपरिंग मामले में अपनी गलती स्वीकार करते ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरन बेनक्रॉफ्ट और स्टीव स्मिथ।

हम सैंडपेपर नहीं, ढक्कन इस्तेमाल करते थे

शोएब अख्तर ने कहा कि अब सैंडपेपर विवाद को ज्यादा नहीं खींचना चाहिए। उन्होंने इंग्लैंड में खेले अपने दौर का जिक्र करते हुए बोतल के ढक्कन के इस्तेमाल की बात स्वीकार की।

ख्वाजा की बात पर सहमति जताई

अख्तर ने उस्मान ख्वाजा के इस दावे से भी सहमति जताई कि गेंद से छेड़छाड़ जैसी घटना केवल कुछ खिलाड़ियों का फैसला नहीं हो सकती। उनके मुताबिक, टीम के सभी खिलाड़ियों को इसकी जानकारी रहती थी।

उन्होंने कहा कि गेंद को रिवर्स स्विंग कराने में नाकाम रहने पर टीम के लिए मैच जीतना मुश्किल हो जाता था। अख्तर ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने खुद अपने करियर में कई तरह के तरीके अपनाए थे।

2018 में सैंडपेपर से गेंद को रगड़ते पकड़े गए थे बैनक्रॉफ्ट

2018 में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच केपटाउन टेस्ट के दौरान कैमरन बैनक्रॉफ्ट गेंद पर सैंडपेपर रगड़ते कैमरे में कैद हुए थे। इस घटना को सैंडपेपर विवाद के नाम से जाना गया।

जांच के बाद ऑस्ट्रेलिया के तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और बैनक्रॉफ्ट पर प्रतिबंध लगाया गया था।

बेनक्रॉफ्ट ने कहा, मुझसे पूछा गया था कि क्या मैं यह काम कर सकता हूं। मैं असहज महसूस कर रहा था और दबाव में था। मुझे पता था कि यह गलत है।

बेनक्रॉफ्ट ने कहा, मुझसे पूछा गया था कि क्या मैं यह काम कर सकता हूं। मैं असहज महसूस कर रहा था और दबाव में था। मुझे पता था कि यह गलत है।

ख्वाजा और बैनक्रॉफ्ट के दावों से फिर विवाद

ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा ने अपनी किताब ‘सब्र’ में दावा किया है कि सैंडपेपर घटना की जानकारी सभी को पता थी। वहीं, कैमरन बैनक्रॉफ्ट ने करीब 4,000 शब्दों के बयान में दावा किया कि घटना के बाद उन्हें अकेला छोड़ दिया गया और वह खुद को धोखा खाया हुआ महसूस कर रहे थे।

हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के मौजूदा टेस्ट कप्तान पैट कमिंस ने इन दावों को बकवास बताया है। डेविड वॉर्नर ने बैनक्रॉफ्ट और ख्वाजा का समर्थन किया है और 2018 की जांच पर सवाल उठाए हैं।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बनाएगा स्वतंत्र फोरम

विवाद के बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के CEO टॉड ग्रीनबर्ग ने 2018 साउथ अफ्रीका दौरे से जुड़े लोगों के लिए एक स्वतंत्र फोरम बनाने की घोषणा की है। इसमें क्रिकेटर्स अपना पक्ष रख सकेंगे।

2011 में आत्मकथा में भी गेंद से छेड़छाड़ कबूल चुके अख्तर

शोएब अख्तर गेंद से छेड़छाड़ को लेकर पहली बार खुलकर नहीं बोले हैं। 2002 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे टेस्ट में गेंद की हालत बदलने के मामले में वह दोषी पाए गए थे और चेतावनी मिली थी।

मई 2003 में न्यूजीलैंड के खिलाफ दांबुला वनडे में गेंद की सीम खरोंचने के मामले में उन पर 2 मैच का प्रतिबंध और 75% मैच फीस का जुर्माना लगाया गया था। इसके बाद 2011 में अपनी आत्मकथा ‘कंट्रोवर्सियली योर्स’ में अख्तर ने स्वीकार किया था कि वह कई बार गेंद से छेड़छाड़ कर चुके हैं।

उन्होंने दावा किया था कि पाकिस्तान के लगभग सभी तेज गेंदबाज ऐसा करते थे और दुनिया की दूसरी टीमें भी यही करती थी। किताब में उन्होंने गेंद की सतह बदलने के लिए बूट के नाखून और जेब की जिप जैसे तरीकों का जिक्र किया था।

तस्वीर मई 2002 की है। शोएब अख्तर लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में गेंदबाजी करते हुए।

तस्वीर मई 2002 की है। शोएब अख्तर लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में गेंदबाजी करते हुए।

————————————

यह खबर भी पढ़ें…

बैनक्रॉफ्ट के खुलासे के बाद भी कमिंस बयान पर कायम

कैमरन बैनक्रॉफ्ट के एक दिन पहले किए गए खुलासे के बावजूद टेस्ट कप्तान पैट कमिंस अपने पुराने बयान पर कायम हैं। बैनक्रॉफ्ट ने दावा किया था कि 2018 के सैंडपेपर विवाद में बॉल टैम्परिंग की जानकारी पूरी टीम को थी। कमिंस के एजेंट नील मैक्सवेल ने गुरुवार को कहा कि उनका रुख पिछले 8 साल से नहीं बदला है। कमिंस का कहना है कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी। पूरी खबर

Source link

Leave a Comment