Sarkari Naukri 13 january Gujarat police 950 vacancy agniveervayu bihar health 256 recruitment | आज की सरकारी नौकरी: गुजरात पुलिस में 950 वैकेंसी, अग्निवीरवायु भर्ती 2027 के आवेदन शुरू; बिहार स्वास्थ्य विभाग में 256 पदों पर भर्ती

  • Hindi News
  • Career
  • Sarkari Naukri 13 January Gujarat Police 950 Vacancy Agniveervayu Bihar Health 256 Recruitment

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी गुजरात पुलिस में 950 पदों पर निकली भर्ती, अग्निवीरवायु भर्ती 2027 और बिहार स्वास्थ्य समिति में 256 पदों पर भर्ती की।

आज की 4 जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए….

1. गुजरात पुलिस में टेक्निकल ऑपरेटर के 950 पदों पर भर्ती

गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड ने एसआई टेक्निकल ऑपरेटर भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। यह भर्ती वायरलेस और टेक्निकल यूनिट के लिए है।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नाम पदों की संख्या
सब इंस्पेक्टर (वायरलेस) 172
टेक्निकल ऑपरेटर (वायरलेस सेक्शन) 698
सब इंस्पेक्टर (मोटर ट्रांसपोर्ट) 35
हेड कॉन्स्टेबल ड्राइवर मैकेनिक ग्रेड-1 45
कुल पदों की संख्या 950

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

टेक्निकल ऑपरेटर और एसआई (वायरलेस) :

इलेक्ट्रॉनिक्स, कम्युनिकेशन, टेलीकम्युनिकेशन, आईटी, कंप्यूटर इंजीनियरिंग या संबंधित क्षेत्र में डिग्री/डिप्‍लोमा।

एचसी ड्राइवर मैकेनिक :

12वीं पास, मोटर, डीजल, वेल्डर, ऑटो इलेक्ट्रिशियन, 3 साल का हेवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस, आरटीओ एंडोर्समेंट।

एज लिमिट :

  • अधिकतम: 35 साल
  • आरक्षित वर्ग, महिलाओं, पूर्व सैनिक और अन्य पात्र कैटेगरी : सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

सैलरी :

  • 40,800 – 49,600 रुपए प्रतिमाह।
  • अन्य अलाउंस का लाभ भी मिलेगा।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • रिटन एग्जाम
  • स्पोर्ट्स वेटेज
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जाम

फीस :

  • जनरल : 100 रुपए
  • ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, एक्स सर्विसमैन : नि:शुल्क

एग्जाम पैटर्न :

  • ड्यूरेशन : 3 घंटे
  • नेगेटिव मार्किंग : 0.25 हर गलत उत्तर के लिए
पार्ट सब्जेक्ट मार्क्स
पार्ट – 1

मेंटल एबिलिटी एंड डाटा इन्टरप्रिटेशन
जनरल नॉलेज
कॉन्स्टिट्यूशन, करेंट अफेयर्स, गुजराती एंड इंग्लिश

90
पार्ट – 2 सब्जेक्ट स्पेसिफिक 120
टोटल 210

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाएं।
  • ओटीआर क्रेडेंशियल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

पुलिस सब इंस्पेक्टर मोटर ट्रांसपोर्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

हेड कॉन्स्टेबल ड्राइवर मैकेनिक ग्रेड-1 ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

पुलिस सब इंस्पेक्टर वायरलैस ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

2. अग्निवीरवायु भर्ती 2027 के लिए आवेदन शुरू

इंडियन एयरफोर्स में अग्निवीरवायु भर्ती 2027 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

इस भर्ती के माध्यम से अविवाहित भारतीय पुरुष और महिला उम्मीदवारों को वायु सेना में चार साल के लिए सर्विस का मौका दिया जाएगा। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा 30 और 31 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • इंटरमीडिएट (12वीं) गणित, भौतिकी और अंग्रेजी में मिनिमम 50% नंबरों के साथ या मिनिमम 50% अंकों के साथ मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स / ऑटोमोबाइल / कंप्यूटर साइंस / इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी /आईटी में इंजीनियरिंग का 3 वर्षीय डिप्लोमा
  • या किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स और मैथ्स के साथ 2 साल का वोकेशनल कोर्स जिसमें कुल 50% अंक और अंग्रेजी में 50% अंक हों।
  • साइंस स्ट्रीम के अलावा अन्य स्ट्रीम से 50% अंकों से 12वीं पास करने वाले भी अप्लाई कर सकते हैं।

शारीरिक योग्यता :

टाइप पुरुष महिला
हाइट 152.5 सेमी 152 सेमी
चेस्ट 77-82 सेमी
रनिंग 7 मिनट में 1.6 किमी 8 मिनट में 1.6 किमी
पुश अप्स 1 मिनट में 10 पुश अप्स
सिट अप्स 1 मिनट में 10 सिट अप्स डेढ़ मिनट में 10 सिट अप्स
स्क्वैट्स 1 मिनट में 20 स्क्वैट्स 1 मिनट में 15 स्क्वैट्स

एज लिमिट :

अधिकतम 21 साल

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • ऑनलाइन एग्जाम
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • फिजिकल टेस्ट

फीस :

जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी : 550 रुपए

सैलरी :

  • पहले साल : 30,000
  • दूसरे साल : 33,000
  • तीसरे साल : 36,500
  • चौथे साल : 40, 000

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।
  • न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • IAF Agniveer Vayu 01/2027 का लॉगइन डैशबोर्ड खुल जाएगा।
  • अगर आप पहले वेबसाइट पर रजिस्टर्ड नहीं है, तो Register Here पर जाएं।
  • नाम, पासवर्ड के साथ लॉग इन करें।
  • फॉर्म में पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य डॉक्यूमेंट्स अटैच करें।
  • फीस का भुगतान करके फॉर्म प्रिव्यू और सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंट आउट निकाल कर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

3. बिहार स्वास्थ्य विभाग में 256 पदों पर भर्ती के लिए कल से आवेदन

बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति (SHSB) में बिहार स्वास्थ्य विभाग में ऑप्थैल्मिक असिस्टेंट के 200 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट shs.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नाम पदों की संख्या
आई स्पेशलिस्ट 20
साइकैट्रिस्ट 32
स्किन स्पेशलिस्ट 35
ईएनटी सर्जन 37
एनेस्थेटिस्ट 132
कुल पदों की संख्या

256

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

संबंधित चिकित्सा विशेषज्ञता में MS/MD या डिप्लोमा।

एज लिमिट :

  • जनरल / ईडब्ल्यूएस (पुरुष) : अधिकतम 37 साल
  • पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष, महिला) : अधिकतम 40 साल
  • जनरल / ईडब्ल्यूएस (महिला): अधिकतम 40 साल
  • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला): अधिकतम 42 साल
  • दिव्यांग : अधिकतम 10 साल की छूट
  • विभागीय कर्मचारी : अधिकतम 5 साल की छूट

सैलरी :

पद के अनुसार 90,000 – 1,00,000 रुपए प्रतिमाह

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • पर्सनल इंटरव्यू

जरूरी डॉक्यूमेंट्स :

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पहचान पत्र
  • एजुकेशनल सर्टिफिकेट
  • बर्थ सर्टिफिकेट
  • मेडिकल रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
  • कास्ट सर्टिफिकेट
  • डोमिसाइल सर्टिफिकेट
  • इनकम सर्टिफिकेट
  • डिसएबिलिटी सर्टिफिकेट

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘Apply Online’ लिंक पर क्लिक करें।
  • ‘New Registration’ पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • अब अपने रजिस्ट्रेशन ID और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • फॉर्म भरकर सब्मिट करें।
  • इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंक

4.बिहार सेकेंड इंटर लेवल भर्ती के तहत 24,492 वैकेंसी

बिहार स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (BSSC) की ओर से सेकेंड इंटर लेवल संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (BSSC 2nd Inter Level recruitment 2025) के लिए आवेदन की आखिरी तारीख करीब है। इस भर्ती के जरिए 24,492 खाली पदों पर पोस्टिंग की जाएगी। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • 12वीं पास
  • बिहार राज्य से बाहर के अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

एज लिमिट :

  • अनारक्षित पुरुष : 18 – 37 साल
  • अनारक्षित महिला : 18 – 40 साल
  • रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।

फीस :

  • जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, अन्य राज्य के उम्मीदवार : 100 रुपए
  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला : 100 रुपए

सैलरी :

जारी नहीं

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • प्रीलिम्स एग्जाम
  • मेन्स एग्जाम
  • स्किल टेस्ट

एग्जाम पैटर्न :

  • प्रीलिम्स परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • सभी प्रश्न ऑब्जेक्टिव टाइप होंगे।
  • ये प्रश्न सामान्य अध्ययन, विज्ञान, गणित और मानसिक क्षमता से संबंधित होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 15 मिनट होगी।
  • परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी। इसके तहत हर गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा।

कैटेगरी वाइज क्वालिफाइंग मार्क्स :

  • सामान्य : 40%
  • पिछड़ा वर्ग : 36.5%
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग : 34%
  • अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) : 32%

ऐसे करें आवेदन :

  • बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) की ऑफिशियल वेबसाइट onlinebssc.com पर जाएं।
  • ‘इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा- 2025 के लिए आवेदन पत्र प्रक्रिया लिंक’ लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पंजीकरण पर क्लिक करें।
  • जरूरी डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें।
  • लॉग इन करके डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • फीस जमा करें।
  • फॉर्म सब्मिट कर दें।
  • इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

पदों की संख्या बढ़ने का नया नोटिफिकेशन

ऑनलाइन आवेदन लिंक

——————————————-

सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें…

हरियाणा में कॉन्‍स्‍टेबल की 5,500 भर्तियां, ग्रुप C के 3112 पद खाली; NPCIL में 114 वैकेंसी

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी हरियाणा में पुलिस कॉन्स्टेबल के 5,500 पदों पर भर्ती निकली है। हरियाणा में ग्रुप C की 3112 वैकेंसी और न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन में 114 नौकरियां निकली हैं। साथ ही बात झारखंड में 3451 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख की। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment