SA Vs ZIM T20 World Cup LIVE Score Update; Sikandar Raza

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार का पहला मैच साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा। मुकाबला दोपहर 3 बजे से नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। इसका टॉस दोपहर 2.30 बजे होना है।

साउथ अफ्रीका की टीम ग्रुप-1 के टॉप पर है। यह मैच अफ्रीकी टीम के लिए प्रैक्टिस गेम जैसा ही है। टीम अच्छे फार्म में है। उसने पिछले दोनों सुपर-8 मैच जीते हैं। जिम्बाब्वे पहले ही टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो चुकी है।

साउथ अफ्रीका ने पिछले मैच में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

साउथ अफ्रीका ने पिछले मैच में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

साउथ अफ्रीका से कभी नहीं जीता जिम्बाब्वे जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच अब तक 8 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए। 7 में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की है। वहीं, जिम्बाब्वे ने अब तक एक भी मैच नहीं जीता हैं। दोनों टीम 2025 हरारे के मैदान पर आखिरी बार भिड़ी थीं, तब साउथ अफ्रीका 7 विकेट से मुकाबलाी जीत लिया था।

ब्रायन बेनेट जिम्बाब्वे के टॉप बैटर

ब्रायन बेनेट ने टूर्नामेंट में जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने मैचों में 135.78 के स्ट्राइक रेट से 277 रन बनाए। एक पारी में उनका बेस्ट नाबाद 97 रन रहा। वहीं, गेंदबाजी में ब्लेसिंग मुजरबानी टीम के लिए टॅाप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 5 मैचों में 7.8 की इकोनॅामी से रन खर्च करते हुए 12 विकेट हासिल किए।

यानसन साउथ अफ्रीका के टॉप विकेट टेकर

साउथ अफ्रीका के लिए ऐडन मार्करम ने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने 6 मैचों में 178.37 स्ट्राइक रेट से 264 रन बनाए। उनका बेस्ट स्कोर 86* रन रहा। वहीं, मार्को यानसन साउथ अफ्रीका के लिए टॅाप विकेट टेकर रहे। उन्होंने 5 मैचों में 9.27 की इकोनॅामी से 11 विकेट लिए।

पिच एंड वेदर रिपोर्ट

  • अरुण जेटली स्टेडियम में अब तक 13 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए। पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने 5 और चेज करने वाली टीमों ने 8 मैच जीते।
  • अरुण जेटली स्टेडियम अपनी सपाट और रन बनाने वाली पिच के लिए जाना जाता है। खासकर टी-20 मुकाबलों में यहां बल्लेबाज खुलकर शॉट खेलते हैं और बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होती है, जिससे गेंद जल्दी सीमा रेखा तक पहुंच जाती है।
  • 1 मार्च को दिल्ली में धूप और गर्मी रहेगी। बारिश की संभावना बहुत कम है। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम करीब 20 डिग्री रहने का अनुमान है।

साउथ अफ्रीका की टॉप फॉर्म में

सुपर-8 में जिम्बाब्वे की टीम संघर्ष करती नजर आई है। ग्रुप-1 में खेले गए अपने पहले मुकाबले में उसे वेस्टइंडीज के खिलाफ 107 रन की बड़ी हार झेलनी पड़ी। इसके बाद चेन्नई में भारत के खिलाफ हुए मुकाबले में भी जिम्बाब्वे को 72 रन से हार का सामना करना पड़ा। भारत के मजबूत स्कोर के जवाब में जिम्बाब्वे लक्ष्य तक नहीं पहुंच सका। लगातार दो हार के बाद टीम की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी हैं और वह सुपर-8 की दौड़ से बाहर मानी जा रही है।

वहीं, सुपर-8 में साउथ अफ्रीका शानदार लय में नजर आ रहा है। ग्रुप-1 के अपने पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन भारत को 76 रन से हराकर सेमीफाइनल की दावेदारी मजबूत कर ली। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने अहमदाबाद में वेस्टइंडीज को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस मुकाबले में एडेन मार्करम और रियान रिकेल्टन की दमदार पारियों ने टीम को आसान जीत दिलाई। लगातार दो जीत के साथ साउथ अफ्रीका ग्रुप-1 में पहले स्थान पर बना है और सेमीफाइनल की ओर मजबूत कदम बढ़ा चुका है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, डायोन मायर्स, ब्रेंडन टेलर (विकेटकीपर), सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुजरबानी।

साउथ अफ्रीका: ऐडन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रायन रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।

कहां देख सकते हैं मैच?

इस मैच की LIVE स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स पर होगी। इसे जियोहॉटस्टार एप पर भी देखा जा सकता है। आप दैनिक भास्कर एप पर मैच का LIVE कवरेज फॉलो कर सकते हैं।

—————————————

क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज

क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें

———————————————

टी-20 वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

पाकिस्तान जीतकर भी टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर; श्रीलंका को 5 रन से हराया

पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। उसने शनिवार को अपने आखिरी सुपर-8 मैच में श्रीलंका को 5 रन से हराया, लेकिन टीम टॉप-4 में जगह नहीं बना सकी। इस नतीजे से न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच गई है। पढ़ें पूरी खबर

Source link

Leave a Comment