राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के अंतर्गत संस्कृत विषय की विचारित सूची में सफल घोषित कैंडिडेट्स कल से विस्तृत आवेदन फार्म भर सकेंगे। आयोग की ओर से इसके लिए लिंक 16 फरवरी तक खोला जाएगा।
.
विचारित सूची में अस्थाई रुप से सम्मिलित किए गए सभी 778 अभ्यर्थियों को एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर माय रिक्रूटमेंट-डीटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी- अप्लाई नाउ का चयन कर अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरना होगा। विस्तृत आवेदन-पत्र व दस्तावेजों की जांच संबंधित विभाग (माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर) द्वारा ही की जाएगी।

RPSC ने आठ सब्जेक्ट की 2129 पदों पर भर्ती निकाली थी।
ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने व सबमिट करने के बाद प्रिन्ट ऑप्शन पर जाकर सम्पूर्ण विस्तृत आवेदन पत्र को 2 प्रतियों में प्रिन्ट कर अपने पास संभाल कर रखना होगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग की सूचना के अनुसार निर्धारित दिनांक, समय व स्थान पर विस्तृत आवेदन-पत्र (दो प्रतियों में) मय समस्त मूल दस्तावेजों व स्वयं सत्यापित प्रतियों सहित उपस्थित होना होगा। इस के लिए संबंधित विभाग द्वारा ही उचित माध्यम से अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए सूचना दी जाएगी। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा अलग से कोई सूचना अभ्यर्थियों को नहीं दी जाएगी।
विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन के लिए निर्धारित तिथि को उपस्थित नहीं होने पर अभ्यर्थी को अपात्र मानते हुए परिणाम में शामिल नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों की पात्रता जांच विज्ञापन की शर्तों व नियमों के अनुसार होगी। पात्रता की समस्त शर्तें नियमानुसार पूर्ण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता आयोग द्वारा रद्द कर दी जाएगी। संबंधित विभाग से दस्तावेज जांच/सत्यापन के बाद पात्र अभ्यर्थियों की सूची विभाग द्वारा आयोग को भेजी जाएगी, जिसके बाद आयोग द्वारा परिणाम जारी कर चयनित अभ्यर्थियों के नाम नियुक्ति के लिए संबंधित विभाग को भेजे जाएंगे।
अधिक जानकारी के लिए करें यहां CLICK
………..
पढें ये खबर भी…
RPSC की परीक्षा में फिर खाली रह गए पद:एक लाख से ज्यादा ने दिया था एग्जाम, कुल 350 योग्य कैंडिडेट भी नहीं मिले

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की सीनियर टीचर (माध्यमिक शिक्षा विभाग) एग्जाम-2024 के विज्ञान विषय में पात्रता जांच के लिए 296 कैंडिडेट्स सिलेक्ट हुए हैं। इस परीक्षा में 10 प्रतिशत से ज्यादा प्रश्नों में पांच विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरने पर 359 कैंडिडेट्स अयोग्य घोषित कर दिए गए। पूरी खबर पढें