RPSC has released a calendar for 16 recruitment exams, with five dates reserved; two exams will be computer-based. | RPSC ने जारी किया 16 भर्ती एग्जाम का कलैंडर: 5 डेट्स भी रिजर्व रखी, दो एग्जाम कम्प्यूटर बेस्ड होंगे – Ajmer News

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से नए साल के आगाज से पहले ही साल 2026 में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का प्रस्तावित कैलेंडर जारी कर दिया है। इसमें 16 एग्जाम की डेट प्रस्तावित की गई है, वहीं 5 डेट्स रिजर्व रखी है। इसमें दो परीक्षाएं कम्प

.

आयोग के अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू ने बताया- वर्ष 2026 की परीक्षाओं की शुरुआत 11 जनवरी को डिप्टी कमांडेंट परीक्षा-2025 के साथ होगी। वर्तमान में जारी कार्यक्रम के तहत जनवरी से नवंबर माह तक आयोजित होने वाली 16 भर्ती परीक्षाओं की प्रस्तावित दिनांक जारी कर दी गई है। इसके अतिरिक्त अप्रेल से दिसंबर माह तक कुल 5 डेट्स को आयोग द्वारा आयोजित की जाने अन्य भर्ती परीक्षाओं के लिए आरक्षित रखा गया है।

साहू ने बताया-प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और आधुनिकता लाने के उद्देश्य से आयोग कई परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित टेस्ट के माध्यम से आयोजित करेगा। इनमें प्रमुख रूप से लेक्चरर (आयुर्वेद विभाग) की 12 जनवरी 2026 एवं सहायक विद्युत निरीक्षक (ऊर्जा विभाग) की 1 फरवरी 2026 को होने वाली परीक्षा भी है। बता दें कि वर्ष 2012 से 2018 के दौरान 160 भर्ती परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से कराया जा चुका है।

आरपीएससी की ओर से जारी किया कलेंडर।

आरपीएससी की ओर से जारी किया कलेंडर।

तैयारी के लिए मिलेगा गोल्डन टाइम

आयोग के अध्यक्ष साहू ने बताया कि परीक्षा कैलेंडर समय पर जारी करने का मुख्य उद्देश्य अभ्यर्थियों को प्रॉपर प्लानिंग का अवसर मिलेगा। विज्ञापनों के साथ या उसके तुरंत बाद परीक्षा तिथि घोषित होने से अभ्यर्थी मानसिक रूप से तैयार रहते हैं और एक निश्चित समय सीमा में अपनी तैयारी पूरी कर सकते हैं। आयोग द्वारा वर्ष 2025 के लिए जारी परीक्षा कैलेंडर की शत्-प्रतिशत पालना सुनिश्चित की गई थी, इसी अनुसार वर्ष 2026 में भी परीक्षाओं का आयोजन समयबद्ध रूप से कराए जाने का प्रयास है।

आयोग के अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू, सचिव रामनिवास साहू, मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता।

आयोग के अध्यक्ष उत्कल रंजन साहू, सचिव रामनिवास साहू, मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता।

………..

पढें ये खबर भी…

फर्जी डिग्री से नौकरी लगे तो पकडे़गा QR कोड:एक क्लिक पर सामने होगा अभ्यर्थी का ओरिजिनल रिकॉर्ड; जानिए- क्या हुआ बदलाव

फर्जी डिग्री और डॉक्यूमेंट के जरिए नौकरी पाने वाले गिरोहों पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब प्राइवेट-सरकारी यूनिवर्सिटी की ओर से जारी डिग्री, डिप्लोमा, मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट पर अनिवार्य रूप से QR कोड अंकित किया जाएगा। पूरी खबर पढे़ं

Source link

Leave a Comment