Rohit Sharma, Yashasvi Jaiswal ODI World Cup 2027

36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इरफान पठान ने रविवार को कहा कि यशस्वी जायसवाल को वनडे में नियमित मौके मिलने चाहिए। उन्होंने जियोहॉटस्टार के ‘फॉलो द ब्लूज’ कार्यक्रम में यह बात कही।

इरफान ने कहा- ‘2027 वर्ल्ड कप से पहले जायसवाल पर्याप्त वनडे खेलें। वेस्टइंडीज दौरे से इसकी शुरुआत हो।’ हालांकि उन्होंने रोहित शर्मा को ओपनिंग के लिए भारत की पहली पसंद बताया।

अगला वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 4 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की सह-मेजबानी में खेला जाएगा।

जायसवाल ने अपने आखिरी वनडे में अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 110 रन बनाए थे।

जायसवाल ने अपने आखिरी वनडे में अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 110 रन बनाए थे।

इरफान बोले- जायसवाल टीम के बैकअप ओपनर

इरफान ने कहा- ‘वेस्टइंडीज के खिलाफ इस वनडे सीरीज में मुझे जिस खिलाड़ी को मिलने वाले मौकों पर नजर रहेगी, वह यशस्वी जायसवाल हैं। वह टीम के बैकअप ओपनर हैं। जब भी मौका हो, मैं उन्हें खेलते देखना चाहूंगा।’

जायसवाल का टॉप-ऑर्डर में खेलना मुश्किल

वेस्टइंडीज दौरे पर जायसवाल को टॉप ऑर्डर में मौका मिलने की संभावना कम है। कप्तान शुभमन गिल और रोहित ओपनिंग करते हैं। नंबर-3 पर विराट कोहली खेलेते हैं।

रोहित और विराट सिर्फ वनडे खेलते हैं। दोनों के अगले साल वर्ल्ड कप में खेलने पर लगातार सवाल उठते रहे हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट शायद ही उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर बिठाए।

जायसवाल को मिडल ऑर्डर में उतारा जा सकता है। इसकी वजह है कि नंबर-4 पर खेलने वाले श्रेयस अय्यर एशियन गेम्स के लिए जापान गए हैं। हालांकि जायवाल को ऋतुराज गायकवाड से चुनौती मिलेगी।

जायवाल ने सिर्फ 6 वनडे मैच खेले हैं

जायसवाल ने पिछले साल फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। अब तक उन्होंने सिर्फ 6 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 285 रन बनाए हैं। इसमें दो शतक भी शामिल है।

जायसवाल ने जून में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना आखिरी वनडे मैच खेला था। इस मुकाबले में उन्होंने 86 गेंद पर नाबाद 110 रन की पारी खेली थी।

———————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

रोहित बोले- टेस्ट मैचों में नींद नहीं आती थी:तब मां के हाथ से बने केले के चिप्स खाता था; IPL टीम पर कहा- हमेशा मुंबई

क्रिकेटर रोहित शर्मा ने कहा- टेस्ट क्रिकेट उनका पसंदीदा फॉर्मेट था। लेकिन इसमें खेलने का दबाव भी काफी रहता था। मैं झूठ नहीं बोलूंगा, लेकिन जब भी मैं टेस्ट मैच खेलता था, अंदर बहुत नर्वसनेस होती थी। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment