Ranji Trophy 2025; Akash Choudhary Six Sixes In An Over | Meghalaya | मेघालय के आकाश ने ​​​​​​फर्स्ट-क्लास में सबसे तेज फिफ्टी लगाई: इंग्लैंड के बेन नाइट का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा; लगातार 8 बॉल पर 8 छक्के लगाए

सूरत2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आपने एक ओवर में 6 छक्कों के रिकॉर्ड के बारे में सुना ही होगा। जोकि रवि शास्त्री और युवराज सिंह के नाम दर्ज है। रविवार को रणजी ट्रॉफी में भारतीय क्रिकेट के इतिहास का एक नया रिकॉर्ड बना है। वो है 8 बॉल पर लगातार 8 छक्के लगाने का।

यह कारनामा किया है मेघालय के बल्लेबाज आकाश कुमार चौधरी ने। 25 साल के आकाश ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 11 बॉल पर नाबाद 50 रनों की पारी खेली। इसी के साथ वे फर्स्ट क्लास (सभी मल्टी-डे मैच) क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। आकाश ने इंग्लैंड के वेन नाइट के 12 बॉल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।

वीडियो में देखिए आकाश के लगातार 8 छक्के 🚨 Record Alert 🚨 First player to hit eight consecutive sixes in first-class cricket ✅ Fastest fifty, off just 11 balls, in first-class cricket ✅ Meghalaya’s Akash Kumar etched his name in the record books with a blistering knock of 50*(14) in the Plate Group match against… pic.twitter.com/dJbu8BVhb1

आकाश ने लगातार 8 सिक्स लगाए रणजी ट्रॉफी के दूसरे दौर के इस मुकाबले में आकाश आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत एक डॉट और दो सिंगल से की, लेकिन इसके बाद अगली आठ गेंदों पर लगातार आठ छक्के लगा दिए। ऐसा करने वाले वे दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। उन्होंने सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।

इससे पहले सबसे तेज फर्स्ट-क्लास अर्धशतक का रिकॉर्ड इंग्लिश काउंटी क्रिकेट टीम लीसेस्टरशायर के वेन नाइट के नाम था, जिन्होंने 2012 में 12 गेंदों पर 50 रन बनाए थे। वहीं श्रीलंका के क्लाइव इनमैन ने 1965 में 13 गेंदों पर अर्धशतक जमाया था।

हालांकि समय के लिहाज से वे सबसे तेज फिफ्टी लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं। आकाश ने 9 मिनट में यह अर्धशतक बनाया, जबकि इनमैन ने सिर्फ 8 मिनट में 50 रन पूरे किए थे।

6 बॉल पर 6 छक्के लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी आकाश फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लगातार 6 बॉल पर 6 सिक्स लगाने वाले तीसरे ही प्लेयर बने। सबसे पहले गैरी सोबर्स ने 1968 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में एक ओवर में लगातार छह छक्के मारे थे। उन्होंने यह कारनामा ग्लैमरगन और नॉटिंघमशायर के बीच मैच में मैल्कम नैश के एक ओवर में किया था। फिर 1984-85 में रवि शास्त्री ने यह कारनामा किया।

50 रन बनाकर नाबाद लौटे आकाश कुमार ने 14 बॉल पर नाबाद 50 रन बनाए। मेघालय ने पहली पारी 628/6 पारी घोषित की। आकाश कुमार ने 14 बॉल पर लगातार 8 छक्कों के सहारे नाबाद 50 रनों की पारी खेली।

2019 से फर्स्ट-क्लास क्रिकेट खेल रहे हैं 25 साल के आकाश कुमार 2019 से फर्स्ट-क्लास क्रिकेट खेल रहे हैं। अब तक उन्होंने 30 मैचों में 503 रन बनाए हैं और उनका औसत 14.37 रहा है।

स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में युवराज सिंह ने 6 छक्के लगाए थे 2007 के टी-20 वर्ल्ड में इंग्लैंड के खिलाफ युवराज सिंह ने 6 छक्के लगाए थे। उन्होंने एंड्रयू फ्लिंटॉफ से बहस के बाद स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर की लगातार 6 बॉल पर 6 छक्के जड़ें थे।

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment