Rajasthan Royals Captaincy; Riyan Parag | IPL 2026

43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
रियान पराग पिछले साल संजू सैमसन की गैर मौजूदगी में 8 मैचों में टीम की कप्तानी की थी। - Dainik Bhaskar

रियान पराग पिछले साल संजू सैमसन की गैर मौजूदगी में 8 मैचों में टीम की कप्तानी की थी।

IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने ऑलराउंडर रियान पराग को टीम का अगला कप्तान नियुक्त किया है। यह फैसला संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में चले जाने के बाद लिया गया है। 2026 के लिए हुए IPL के मिनी ऑक्शन से पहले संजू सैमसन ट्रेड विंडो के जरिये सीएसके में चले गए थे। सीएसके ने इसके बदले रवींद्र जडेजा और सैम करन जैसे दो ऑलराउंडर राजस्थान रॉयल्स को दिया था।

24 साल के रियान पराग पिछले सात सीजन से राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा थे। संजू सैमसन ने पिछले सीजन के बाद फ्रेंचाइजी छोड़ने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद टीम मैनेजमेंट ने भविष्य को देखते हुए पराग पर भरोसा जताया है।

पिछले साल 8 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं पराग रियान पराग के लिए कप्तानी का अनुभव नया नहीं है। IPL 2025 के दौरान जब संजू सैमसन चोट की वजह से 8 मैचों से बाहर रहे थे, तब पराग ने ही टीम की कमान संभाली थी।

हालांकि, उन 8 मैचों में टीम को सिर्फ 2 जीत मिली थी, लेकिन बतौर बल्लेबाज पराग ने प्रभावित किया था। उन्होंने कप्तानी के दौरान 38.57 की औसत से रन बनाए थे, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेली गई 95 रनों की पारी उनके करियर का बेस्ट स्कोर है।

हेड कोच संगाकारा ने इंटरव्यू के बाद फाइनल किया नाम रिपोर्ट्स के मुताबिक,राजस्थान रॉयल्स के हेड कोच कुमार संगाकारा ने कप्तान के चुनाव के लिए कई खिलाड़ियों के इंटरव्यू लिए थे। लंबी बातचीत और लीडरशिप क्वालिटी को परखने के बाद रियान पराग के नाम पर मुहर लगाई गई। पराग के सामने चुनौती बड़ी होगी क्योंकि रॉयल्स का पिछला सीजन काफी खराब रहा था। 2025 में टीम 14 में से सिर्फ 4 मैच जीत पाई थी और पॉइंट्स टेबल में नीचे से दूसरे नंबर पर रही थी।

राहुल द्रविड के जाने के बाद नई शुरुआत करेगी टीम राजस्थान रॉयल्स IPL 2026 में पूरी तरह से नए कलेवर में नजर आएगी। न सिर्फ टीम का कप्तान बदला है, बल्कि राहुल द्रविड भी 2025 सीजन के बाद फ्रेंचाइजी से अलग हो चुके हैं। कुमार संगाकारा और रियान पराग की जोड़ी पर अब टीम को फिर से पटरी पर लाने की जिम्मेदारी होगी। ट्रेड विंडो के जरिए आए रविंद्र जडेजा और सैम करन टीम के लोअर मिडिल ऑर्डर और गेंदबाजी को मजबूती देंगे।

2024 सीजन रहा था पराग के करियर का टर्निंग पॉइंट रियान पराग ने 2019 में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया था। शुरुआत में खराब फॉर्म की वजह से उन्हें काफी ट्रोल भी किया गया, लेकिन 2024 का सीजन उनके लिए गेम चेंजर साबित हुआ।

संजू ने राजस्थान के लिए 155 मैच खेले संजू 2015 में कोलकाता नाइट राइडर्स से रिलीज होकर राजस्थान से जुड़े थे और तब से इस फ्रेंचाइजी का चेहरा बन चुके हैं। सिर्फ 2016 और 2017 में टीम के निलंबन के दौरान नहीं खेले। उन्होंने राजस्थान की ओर से 149 मैच खेले और 4027 रन बनाए हैं। वह राजस्थान की ओर से सबसे अधिक रन बनाने वाले और सबसे सफल कप्तान भी हैं।

_________________

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की लगातार दूसरी जीत:नामीबिया को 93 रनों से हराया; ईशान-पंड्या की फिफ्टी, चक्रवर्ती को 3 विकेट

भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप में नामीबिया को 93 रन से हरा दिया। टूर्नामेंट इतिहास में रनों के लिहाज से यह इंडिया की सबसे बड़ी जीत है। पिछला रिकॉर्ड 90 रन का था, जोकि इंग्लैंड के खिलाफ 2012 में बना था।

भारतीय टीम ने लगातार दूसरा मैच जीतकर ग्रुप-ए के पॉइंट्स टेबल के टॉप पर जगह बना ली। भारत ने अमेरिका को पहला मैच हराया था। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment