Rachin Ravindra Returns to NZ Test Squad vs India

53 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत के खिलाफ 19 नवंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने 14 सदस्यीय टीम घोषित की है। रचिन रवींद्र की टीम में वापसी हुई है, जबकि केन विलियमसन की गैरमौजूदगी में टॉम लाथम कप्तानी करेंगे।

चोट से उबर रहे रचिन, कॉन्वे और ब्लंडेल

न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुताबिक, रचिन रवींद्र, डेवोन कॉन्वे और टॉम ब्लंडेल पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध होने की कोशिश कर रहे हैं। रचिन सितंबर में प्रमोशनल शूट के दौरान दायां कंधा खिसकने के कारण भारत के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज नहीं खेल सके। वहीं, कॉनवे कनकशन और ब्लंडेल क्वाड्रिसेप्स की चोट से उबर रहे हैं।

ब्लंडेल के पास 50वां टेस्ट खेलने का मौका

टॉम ब्लंडेल अगर भारत के खिलाफ दोनों टेस्ट मैच खेलते हैं तो वे न्यूजीलैंड के लिए 50 टेस्ट खेलने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन जाएंगे। हालांकि, उनका पहले टेस्ट में खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा।

इंग्लैंड दौरे वाली टीम में एक बदलाव

न्यूजीलैंड की टीम काफी हद तक जून में इंग्लैंड को उसी के घर में 2-1 से हराने वाली टीम जैसी है। केन विलियमसन और तेज गेंदबाज विल ओ’रूर्के, बेन सीयर्स और जैक फाउल्क्स इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। विल ओ’रूर्के का वर्कलोड मैनेज किया जा रहा है, जबकि सीयर्स टखने और फाउल्क्स हिप की चोट से उबर रहे हैं।

तेज गेंदबाज जैकब डफी टीम में नया नाम हैं। वे पितृत्व अवकाश के कारण इंग्लैंड दौरे पर नहीं गए थे।

बीजे वाटलिंग बने न्यूजीलैंड के नए बैटिंग कोच

न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वाटलिंग टीम के नए बैटिंग कोच होंगे। वे ल्यूक रोंची की जगह लेंगे। वाटलिंग पहले टेस्ट से तीन दिन पहले सोमवार को टीम से जुड़ेंगे।

WTC फाइनल की रेस के लिए अहम सीरीज

भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के लिहाज से अहम है। न्यूजीलैंड फिलहाल पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है, जबकि दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया भी उसके करीब हैं। भारत चौथे स्थान पर है। उसे जून 2027 में होने वाले फाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए अपने बाकी सात टेस्ट में से ज्यादातर जीतने होंगे।

—————————————–

पंत का फिटनेस टेस्ट 12 नवंबर को:अगर पास हुए तो न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज खेलेंगे; 19 नवंबर से पहला मुकाबला

ऋषभ पंत का आखिरी फिटनेस और सिमुलेशन टेस्ट 12 नवंबर को BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में होगा। टेस्ट पास करने के बाद वे न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए रवाना होंगे।

पंत ने CoE में बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग की प्रैक्टिस की है। इन सेशन में वे सहज नजर आए हैं। पूरी खबर

Source link

Leave a Comment