R ashwin san francisco unicorns usa cricket 2024 ipl csks retires mlc

स्पोर्ट्स डेस्क33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्चिन अब अमेरिका की टी-20 लीग में खेलते नजर आएंगे। उन्होंने आगामी मेजर लीग क्रिकेट (MLC) सीजन के लिए सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स टीम से करार किया है। इसके साथ ही वह इस टूर्नामेंट में खेलने वाले पहले पूर्व भारतीय इंटरनेशनल खिलाड़ी बन गए हैं।

दिसंबर 2024 में लिया था इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास अश्विन ने साल 2024 के अंत में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। इसके बाद 2025 के IPL में वे CSK की तरफ से खेलते नजर आए थे, हालांकि वह सीजन उनके लिए बहुत खास नहीं रहा था। IPL खत्म होने के बाद उन्होंने इस लीग से भी संन्यास का ऐलान कर दिया था। अब संन्यास के बाद वे ग्लोबल लीग्स का रुख कर रहे हैं।

अश्विन ने साल 2024 के दिसंबर में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

अश्विन ने साल 2024 के दिसंबर में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

पहली बार IPL के बाहर किसी विदेशी टी-20 लीग में खेलेंगे अपने लंबे और सफल करियर में अश्विन ने भारत के बाहर किसी भी टी-20 लीग में हिस्सा नहीं लिया है। यह पहला मौका होगा जब वे IPL के अलावा किसी ग्लोबल फ्रेंचाइजी कॉम्पिटिशन में खेलेंगे। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (BBL) में सिडनी थंडर के साथ करार किया था, लेकिन घुटने की सर्जरी के कारण वे उस समय खेल नहीं पाए थे।

अश्विन बोले- अमेरिका में क्रिकेट का भविष्य बहुत उज्ज्वल अमेरिका में खेलने को लेकर अश्विन काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा,’हाल ही में मैंने डलास में एक एग्जीबिशन मैच खेला था। वहां एशियाई मूल के लोगों के बीच क्रिकेट को लेकर जो दीवानगी देखी, उसने मुझे हैरान कर दिया। वहां क्रिकेट की काफी संभावनाएं हैं। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका में रह रहे लोग और खासकर बच्चे जिस तरह से इस खेल में रुचि दिखा रहे हैं, उसे करीब से अनुभव करने के लिए मैं MLC का हिस्सा बनना चाहता था।

2028 लॉस एंजिल्स ओलिंपिक से पहले अमेरिका बना रहा बड़ा बाजार साल 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलिंपिक खेलों में क्रिकेट की 128 साल बाद वापसी होने जा रही है। इससे पहले अमेरिका खुद को क्रिकेट के बड़े डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित कर रहा है। MLC के चीफ एग्जीक्यूटिव जॉनी ग्रेव ने कहा, अश्विन जैसे कद के खिलाड़ी का हमारे साथ जुड़ना यह बताता है कि पिछले तीन सालों में हमारी लीग ने कितनी तरक्की की है। अब अमेरिका में लोग क्रिकेट के बारे में जानने लगे हैं।

6 में से 3 टीमों के मालिक IPL ग्रुप्स हैं मेजर लीग क्रिकेट में IPL का गहरा कनेक्शन है। लीग की 6 में से 3 टीमों के मालिक वही ग्रुप्स हैं जिनके पास IPL टीमें हैं। इनमें एमआई न्यूयॉर्क (MI), टेक्सास सुपर किंग्स (CSK) और एलए नाइट राइडर्स (KKR) शामिल हैं। इसके अलावा हाल ही में राजस्थान रॉयल्स को भी अमेरिका के बड़े निवेशकों ने खरीदा है, जिसमें एनएफएल (NFL) टीमों के मालिक भी शामिल हैं।

18 जून से शुरू होगा चौथा सीजन, ओकलैंड में होगा फाइनल MLC का चौथा सीजन यानी 2026 सीजन 18 जून से शुरू होगा। यह टूर्नामेंट टेक्सास, लॉस एंजिल्स और ओकलैंड में खेला जाएगा। इसका फाइनल मुकाबला 18 जुलाई को ओकलैंड कोलिजियम में होगा। अश्विन की टीम सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स अब तक एक बार भी खिताब नहीं जीत पाई है। साल 2024 में वे फाइनल तक पहुंचे थे, लेकिन वॉशिंगटन फ्रीडम से हार गए थे।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment