PV Sindhu Wins Japan Open Title

टोक्यो1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने जापान ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट जीत लिया है। वे यह टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय बनी हैं।

31 साल की सिंधु ने रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में जापान की अकाने यामागुची को 21-17, 21-17 से हराया। यह मैच 50 मिनट तक चला।

सिंधु ने एकतरफा मुकाबले में तीन बार की वर्ल्ड चैंपियन अकाने यामागुची हराया।

सिंधु ने एकतरफा मुकाबले में तीन बार की वर्ल्ड चैंपियन अकाने यामागुची हराया।

2022 के बाद पहला बड़ा खिताब

सिंधु ने आखिरी बार 2022 में सिंगापुर ओपन सुपर 500 का खिताब जीता था। इसके बाद 2024 के सैयद मोदी इंटरनेशनल के बाद यह उनका पहला फाइनल था। वे मलयेशिया ओपन सुपर 500 में रनरअप रही थीं।

सिंधु ने करियर में पहली बार सुपर-750 टूर्नामेंट जीता

यह सिंधु के करियर का पहला सुपर-750 खिताब है। 2019 वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने के बाद यह उनका सबसे बड़ा इंटरनेशनल खिताब है।

आगे जानिए क्या है सुपर-750 बैडमिंटन टूर्नामेंट…

सेमीफाइनल में चेन यू फेई चोटिल होकर बाहर हुईं

सेमीफाइनल में चीन की चेन यू फेई हैम्स्ट्रिंग चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गईं। उस समय सिंधु 21-19, 15-10 से आगे थीं। इससे पहले सिंधु ने जापान की पूर्व वर्ल्ड चैंपियन नोजोमी ओकुहारा चोट के कारण नहीं उतरीं, जिससे सिंधु को वॉकओवर मिला। इससे पहले दूसरे दौर में सिंधु ने चीन की हान यू को 35 मिनट में 21-16, 21-14 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

————————————–

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment