पटनाकुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

पटना यूनिवर्सिटी में छात्रों ने गुरुवार को विश्वविद्यालय बंद कराने का ऐलान किया। AISF के छात्र यूनिवर्सिटी के कार्यालयों में काम बंद कराने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दफ्तर की लाइटें बंद कर दीं और अकादमिक काउंसिल में ताला लगा दिया।
LLB प्रवेश परीक्षा में पेपर लीक, पीजी में फीस में व्यापक बढ़ोतरी और अब तक MFA (Master of Fine Arts) की पढ़ाई शुरू नहीं होने समेत अन्य मांगों को लेकर AISF के छात्र पिछले 4 दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं।
बुधवार को भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को कुलपति प्रो. अजय कुमार सिंह ने वार्ता के लिए बुलाया था। AISF का 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कुलपति कार्यालय पहुंचा। दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई, लेकिन वार्ता बेनतीजा रही।
इसके बाद छात्रों ने गुरुवार को यूनिवर्सिटी बंद कराने का फैसला लिया। छात्र उर्दू विभाग और वाणिज्य महाविद्यालय को भी बंद कराने पहुंचे। छात्रों ने पहले PU के दफ्तर बंद करवाए, इसके बाद अब क्लासरूम भी खाली करवा रहे हैं।
AISF के छात्र देव पाठक ने कहा, “जब Gen-Z आंदोलन पर उतरे तो धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया। ऐसे में पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति को भी इस्तीफा देना चाहिए।”
यूनिवर्सिटी से कुछ तस्वीरें…

यूनिवर्सिटी में काम बंद कराने पहुंचे छात्र।

यूनिवर्सिटी ऑफिस में घुसकर लाइट बंद की।

छात्रों ने आकादमिक काउंसिल में ताला लगा दिया है।
छात्रों ने कुलपति का घेराव भी किया था
भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों की तबीयत बिगड़ रही है। हालांकि, चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी जांच कर रही है। बुधवार को छात्रों ने कुलपति का घेराव भी किया था।
इसके अलावा, AISF ने विश्वविद्यालय में छात्रों के बीच पहुंचकर भूख हड़ताल के समर्थन की अपील की। कई छात्रों ने आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। इससे पहले भी AISF ने विरोध मार्च निकाला था।
AISF की छात्रा सबीना डफली बजाकर विरोध करने पहुंचीं। उन्होंने कहा, “हम लोग विश्वविद्यालय बंद करा रहे हैं। स्टूडेंट्स 4 दिन से भूख हड़ताल पर हैं। वीसी टालमटोल कर अपनी बात मनवाने की कोशिश कर रहे थे। हमारी जो मांगें हैं, उन्हें स्वीकार नहीं किया गया। इसलिए हम विश्वविद्यालय बंद करा रहे हैं।”

PU के कुलपति को हटाने की मांग
AISF पटना जिला सचिव मीर सैफ अली ने कहा कि संगठन की 10 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू हुई थी। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांगों पर विचार कर शीघ्र समाधान करने की अपील की।
साथ ही कहा कि यदि मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की गई, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। हमारी मांग है कि पटना विश्वविद्यालय के तानाशाह भ्रष्ट कुलपति को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए।

पटना यूनिवर्सिटी में AISF के प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
वाणिज्य महाविद्यालय को भी बंद करवाने पहुंचे सभी छात्र।
उर्दू विभाग को बंद कराने के बाद छात्र वाणिज्य महाविद्यालय को भी बंद करवाने पहुंचे। AISF के छात्र पिछले 4 दिन से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हुए हैं।
20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
उर्दू विभाग को बंद करवाया गया
पटना यूनिवर्सिटी में उर्दू विभाग को बंद करवाया गया है। उर्दू विभाग को बंद कराने के बाद AISF छात्रों ने छात्र एकता जिंदाबाद के नारे लगाए।
27 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
डफली बजाकर सबीना विरोध करने पहुंचीं
डफली बजाकर सबीना विरोध करने पहुंचीं। उन्होंने कहा, “हम लोग विश्वविद्यालय बंद करा रहे हैं। स्टूडेंट्स 4 दिन से भूख हड़ताल पर हैं। वीसी टालमटोल कर अपनी बात मनवाने की कोशिश कर रहे थे। हमारी जो मांगें हैं, उन्हें स्वीकार नहीं किया गया। इसलिए हम विश्वविद्यालय बंद करा रहे हैं।”
सबीना ने कहा, “हम लोग यहां मुश्किल से आते हैं और यहां के वीसी फीस बढ़ा देते हैं। आप वीसी हैं, हमारा दर्द समझ सकते हैं। ऐसे वीसी हमें नहीं चाहिए।”
45 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
संगठन का दावा- छात्रों का समर्थन मिल रहा है
एआईएसएफ पटना जिला सचिव मीर सैफ अली ने कहा कि छात्रों का समर्थन बुधवार से ही मिलना शुरू हो गया था। क्योंकि स्टूडेंट्स भूख हड़ताल पर बैठे थे। अगर यूजी करके यहां से निकलेंगे उन्हें पीजी में एडमिशन नहीं मिलने जा रहा है। पीजी में जाएंगे तो फीस ज्यादा होगी। वीसी तानाशाह रवैया अपना रहे हैं।
54 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पढ़ाई बंद करवाकर क्लासरूम से बच्चों को निकाला
आंदोलनकारी छात्र पटना यूनिवर्सिटी का दफ्तर बंद करवाने के बाद क्लासरूम भी खाली करवा रहे हैं।
57 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पटना यूनिवर्सिटी बंद पर अपडेट दे रही हैं शिवांजलि छाया
आंदोलनकारी छात्र ऑफिस बंद कराने के बाद अब पटना कॉलेज के क्लास में पहुंच रहे हैं। दूसरे छात्रों का समर्थन भी मिल रहा है।
1 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
आंदोलनकारी छात्र बोला-हमारी बात नहीं सुनी जा रही है
बिट्टू भारद्वाज ने कहा कि हम भूख हड़ताल पर हैं। कल हमारी बात कुलपति से हुई, पर वे सिर्फ बात को घुमा रहे थे। किसी निष्कर्स पर नहीं पहुंच रहे थे। एक भी मुद्दे पर वो बात नहीं मान रहे थे। उनका घेराव हुआ तब जाकर हमें बात करने के लिए बुलाया था। बात विफल रही, इसलिए हमलोगों ने विवि को बंद करने का फैसला लिया।
06:23 AM10 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
छात्रों ने टीचर के सामने क्लास बंद करवा दिया
आंदोलनकारी छात्र क्लास में घुसकर टीचर की मौजूदगी में क्लास बंद करवा रहे हैं
06:18 AM10 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
एकेडमिक काउंसिल में लगाया ताला
छात्रों ने एकेडमिक काउंसिल में ताला लगवा दिया है। छात्रों ने ऐलान किया है कि वो आज पटना यूनिवर्सिटी को बंद करेंगे।
06:16 AM10 सितम्बर 2026
- कॉपी लिंक
AISA के छात्र पटना यूनिवर्सिटी बंद करवा रहे हैं
छात्र अपनी मांगों को लेकर पटना यूनिवर्सिटी को आज बंद करवा रहे हैं।
