Parvinder Awana Appointed BCCI Junior Selection Committee Chairman

44 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
परविंदर अवाना भारत के लिए सिर्फ 2 टी-20 मैच खेल सके।  - Dainik Bhaskar

परविंदर अवाना भारत के लिए सिर्फ 2 टी-20 मैच खेल सके।

BCCI ने शुक्रवार को पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज परविंदर अवाना को जूनियर सिलेक्शन कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया। क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी ने इंटरव्यू प्रक्रिया के बाद उनके नाम की सिफारिश की थी।

उनके अलावा 3 अन्य सदस्य को भी कमिटी में शामिल किया गया है। पांचवे सदस्य की नियक्ति जल्द की जाएगी।

अवाना के चेयरमैन बनने की मुख्य वजह…

  1. अवाना को कोचिंग और टीम मैनेजमेंट के साथ काम करने का एक्सपीरियंस है। उन्होंने दिल्ली की अंडर-16, अंडर-19 और अंडर-23 टीमों के साथ काम किया।
  2. इसके अलावा वे इंडिया अंडर-19 और BCCI/सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) के हाई-परफॉर्मेंस प्रोग्राम का भी हिस्सा रह चुके हैं।
  3. अवाना भारत के घरेलु क्रिकेट को भी बतौर खिलाड़ी अच्छे से समझते हैं। उन्होंने 62 फर्स्ट क्लास मैचों में 191 विकेट लिए हैं। वे डोमेस्टिक में दिल्ली, इंडिया-A और रेस्ट ऑफ इंडिया की ओर से भी खेल चुके हैं। IPL में वे किंग्स इलेवन पंजाब भी हिस्सा रहे। हालांकि भारत के लिए वे सिर्फ 2 टी-20 इंटरनेशनल खेले हैं।

अवाना ने IPL 2012, 2013 और 2014 सीजन मिलाकर पंजाब किंग्स के लिए 33 मैच खेले। उन्होंने 39 विकेट लिए।

अवाना ने IPL 2012, 2013 और 2014 सीजन मिलाकर पंजाब किंग्स के लिए 33 मैच खेले। उन्होंने 39 विकेट लिए।

कमिटी में नियुक्त हुए अन्य 3 सदस्यों के बारे में जानिए…

  1. कृष्णा दास: असम और गोवा के पूर्व तेज गेंदबाज दास ने 49 फर्स्ट क्लास मैचों में 166 विकेट लिए। वे भारत की अंडर-19 और इंडिया-A टीम का हिस्सा रहे। बाद में उन्होंने इंडिया अंडर-19 के बॉलिंग कोच और उत्तराखंड रणजी टीम के गेंदबाजी कोच की जिम्मेदारी संभाली।
  2. राकेश पटेल: गुजरात और बड़ौदा की ओर से खेलने वाले पटेल इंडिया-A के अलावा दलीप ट्रॉफी, देवधर ट्रॉफी और ईरानी ट्रॉफी में भी खेल चुके हैं। उन्होंने गुजरात और बड़ौदा की अंडर-19, अंडर-23 और सीनियर टीमों के साथ कोच के तौर पर काम किया। वे 2025-26 सीजन में बड़ौदा अंडर-23 टीम के हेड कोच थे।
  3. अर्जुन यादव: हैदराबाद के पूर्व खिलाड़ी अर्जुन यादव ने अपने करियर में 83 फर्स्ट क्लास मैच खेले। वे 2000 में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। संन्यास के बाद उन्होंने हैदराबाद की सीनियर और अंडर-23 टीमों के हेड कोच की भूमिका निभाई। वे 2022 से BCCI मैच रेफरी के तौर पर भी काम कर रहे हैं।

————————

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढें…

प्रज्ञान ओझा BCCI चीफ सिलेक्टर बने, अगरकर की जगह लेंगे:रमेश पोवार भी कमेटी में, जानिए सचिन-गावस्कर जैसे दिग्गज क्यों नहीं बनते सिलेक्टर

भारत के पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा को अजित अगरकर की जगह BCCI का चीफ सिलेक्टर बनाया गया है। अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर 2026 को खत्म हुआ था। वहीं, सिलेक्शन कमेटी में अगरकर की जगह पूर्व भारतीय स्पिनर रमेश पोवार को शामिल किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment