Neeraj Chopra Out Of Asian Games

  • Hindi News
  • Sports
  • Neeraj Chopra Out Of Asian Games | Ankle Injury Ends 2026 Season

नई दिल्ली39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
टखने में चोट के कारण नीरज चोपड़ा इस साल एक्शन में नहीं दिखेंगे। - Dainik Bhaskar

टखने में चोट के कारण नीरज चोपड़ा इस साल एक्शन में नहीं दिखेंगे।

नीरज चोपड़ा सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं। उन्होंने शनिवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। चोपड़ा ने पोस्ट में लिखा, लॉजेन डायमंड लीग में सीजन का बेस्ट थ्रो करने के कुछ समय बाद ट्रेनिंग के दौरान टखने में चोट लगी। इससे लिगामेंट फट गया।

इस चोट के कारण नीरज 5 सितंबर को ब्रसेल्स में होने वाले डायमंड लीग फाइनल में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इसके अलावा 11 से 13 सितंबर तक बुडापेस्ट में होने वाली पहली वर्ल्ड एथलेटिक्स अल्टीमेट चैंपियनशिप से भी बाहर रहेंगे।

नीरज बोले- लय हासिल करने के करीब था, अब रिकवरी पर ध्यान

नीरज ने कहा कि काफी मेहनत के बाद उन्हें लग रहा था कि वे अपनी लय हासिल कर रहे हैं। लॉजेन में 88.05 मीटर का थ्रो भी इसी का संकेत था।

डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुके थे

नीरज ने लॉजेन डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहे थे। उन्होंने शुक्रवार को ही डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालिफाई किया था। उन्होंने इस सीजन में दो डायमंड लीग मुकाबले खेले और दोनों में दूसरे स्थान पर रहे।

19 जून को दोहा और 21 अगस्त को लॉजेन में दूसरे स्थान पर रहने से उन्हें कुल 12 अंक मिले। वे स्टैंडिंग में छठे स्थान पर रहे और 5 सितंबर को ब्रसेल्स में होने वाले फाइनल के लिए क्वालिफाई किया। अब टखने की चोट के कारण वे इस फाइनल में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

पीठ की चोट से वापसी कर रहे थे

नीरज पिछले साल सितंबर से लोअर बैक इंजरी से परेशान थे। इसी वजह से उनका 2026 सीजन भी देर से शुरू हुआ। उन्होंने दोहा डायमंड लीग से वापसी की।

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स में भी वे पूरी तरह फिट नहीं थे। इसके बावजूद उन्होंने 85.83 मीटर थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता। श्रीलंका के रुमेश थरांगा ने 89.75 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड जीता था।

एशियन गेम्स में दो बार गोल्ड जीत चुके हैं नीरज

नीरज चोपड़ा ने 2018 जकार्ता और 2023 हांगझोऊ एशियन गेम्स में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था। ओलंपिक में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने टोक्यो 2021 में गोल्ड और पेरिस 2024 में सिल्वर मेडल हासिल किया।

2023 बुडापेस्ट वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर नीरज एथलेटिक्स में वर्ल्ड चैंपियनशिप का गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने थे।

—————- स्पोर्ट्स से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… सूर्यकुमार बोले-वैभव तुम्हारे सफर की शुरुआत, देश का मान बढ़ाओ

भारत के पूर्व टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने वैभव सूर्यवंशी को इंटरनेशनल डेब्यू पर बधाई दी है। सूर्या ने कहा कि वैभव अभी अपने शानदार सफर की शुरुआत में हैं। उन्होंने कहा- वैभव तुम हर पल का लुत्फ उठाओ और देश का मान बढ़ाना जारी रखो। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment