- Hindi News
- Career
- National Authors Day 2025 Check History Significance And 10 Best Indian Novelists
57 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

आज नेशनल ऑथर्स डे के मौके पर जानेंगे भारत के 10 यंग ऑथर्स के बारे में जो बहुत कम उम्र में अपना काम पब्लिश करा चुके हैं।
1. अनुशा सुब्रमण्यम
अनुशा ने 12 साल की उम्र में अपना पहला उपान्यास ‘हायर्स ऑफ कैट्रीओना’ लिखा और पब्लिश कराया। ये उपान्यास एक फैंटेसी कहानी पर आधारित है।
इसके बाद 16 साल की उम्र में उनकी दूसरी नॉवल ‘नेवर गोन’ पब्लिश हुई। इसमें प्रेम के एक परिपक्व रूप के बारे में लिखा गया है।

नए लेखकों के लिए अनुशा कहती हैं, ‘एक अच्छा राइटर बनने के लिए आपको बढ़िया शब्दभंडार या खूबसूरत भाषा की जरूरत नहीं है। लिखने और कहानी कहने में अंतर होता है।’
2. जूनी चोपड़ा
15 साल की उम्र में जूनी चोपड़ा की पहली नॉवेल ‘द हाऊस दैट स्पोक’ पब्लिश हुई। यह एक सस्पेंस-थ्रिलर कहानी थी जो काफी लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब हुई।
19 साल की उम्र पहुंचते-पहुंचते जूनी चोपड़ा की दो पोएट्री बुक्स, एक नॉवेल और एक शॉर्ट स्टोरीज की कलेक्शन पब्लिश हो चुकी थी। जूनी फिल्म मेकर विधु विनोद चोपड़ा और जर्नलिस्ट अनुपमा चोपड़ा की बेटी हैं।

अपनी नॉलेव को लेकर जूनी कहती हैं, ‘यह सच्चाई का एक प्रतिबिंब है। इंसानों के इमोशन्स को प्रेजेंट करने का यह एक अलग तरीका है।’
3. मेलिता टेस्सी
मेलिता टेस्सी को लिखना बेहद पसंद है। 16 साल की उम्र में उनकी पहली नॉवेल ‘बैटल ऑफ द स्फेयर्स’ आई। किस तरह मनुष्य के लालच के कारण दुनिया खत्म हो जाती है, उसी बारे में यह किताब है।

साल 2019 में 18 साल की मेलिता अपने टेड टॉक में युवाओं को संबोधित कर चुकी हैं।
4. सारान्या भट्टाचार्या
16 साल की उम्र में सारान्या की कविताओं की पहली किताब ‘क्लैश विद रीजन’ मार्केट में आई। सारान्या बताती हैं कि हॉर्मोनल इम्बैलेंस की वजह से स्कूल के दिनों में उनका वजन काफी बढ़ गया था। इसी कारण उन्हें स्कूल में आए दिन बुली किया जाने लगा। इस दौरान वो खुद को कविताओं के जरिए एक्सप्रेस करने लगी। लिखना उनके लिए अपनी फीलिंग्स को बयां करने का एक तरीका हो गया।

सारान्या ने अपनी पहली किताब का पूरा पैसा ‘द मित्र ट्रस्ट’ को डोनेट किया है। मित्र ट्रस्ट एक ऑर्गेनाइजेशन हैं जो ट्रांसजेंडर्स के लिए काम करता है।
5. निक्की खन्ना
15 साल की उम्र में निक्की खन्ना की नॉवेल ‘स्टक इन पेरिस’ पब्लिश हुई। ये दो क्लासमेट्स की कहानी है जो स्कूल ट्रिप पर पेरिस जाते हैं और वहां उन्हें प्यार हो जाता है। वो Wattpad पर 15 नॉवेल पहले ही लिख चुकी हैं जिनमें ‘द वेडिंग इन मियामी’, ‘सेवियर’ और ‘व्हाट हैपन्स इन वेगस’ शामिल हैं।

आज के युवाओं के लिए प्यार और रोमांस बहुत ही कॉम्प्लैक्स विषय है। इसी विषय को बेहद ही सरल तरीके से निक्की खन्ना ने अपनी नॉवेल में पेश किया है।
6. ऋषिशिव प्रसन्ना
2020 में 6 साल की उम्र में ऋषिशिव प्रसन्ना ने अपनी पहली किताब ‘लर्न विटामिन्स विद हैरी पॉटर’ लिखी। अगले ही साल 7 साल की उम्र में ऋषि की दूसरी किताब ‘एलिमेंट्स ऑफ अर्थ’ पब्लिश हुई। 4 साल की उम्र में ऋषि की IQ 180 दर्ज की गई थी जो एल्बर्ट आइंस्टाइन से भी ज्यादा है। साल 2023 में ऋषिशिव को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित कर चुकी हैं।

केवल 4 साल की उम्र में ऋषिशिव प्रसन्ना मेन्सा इंटरनेशनल में शामिल हो गए थे। मेन्सा एक हाई IQ वाले लोगों की सोसायटी है।
7. क्रिसिस नाइट
वर्तमान में क्रिसिस नाइट 7 साल की हैं। 3 साल की उम्र से उन्होंने अपनी पहली किताब पर काम करना शुरू कर दिया था। उनकी पहली किताब ‘द ग्रेट बिग लायन’ एक शेर और दो बच्चों की कहानी पर आधारित है।

क्रिसिस की किताब द ग्रेट बिग लायन में दोस्ती, इन्क्लूसिविटी, वाइल्डलाइफ कंजर्वेशन और इमेजिनेशन की दुनिया की कहानी है।
8. समाइरा पारीक
14 साल की उम्र में समाइरा की पहली किताब ‘लेह लर्न्स’ पब्लिश हुई। इस किताब में 10 शॉर्ट स्टोरीज हैं जो लेह नाम की एक लड़की के जीवन के रोमांचक सफर के बारे में हैं। इसमें लेह के पेट पपी एश और उसकी छोटी बहन ऑटम के कैरेक्टर्स भी हैं। जल्द ही समाइरा टीनएजर्स के लिए एक नॉवेल लाने वाली हैं, जिसका नाम होगा ‘100 रीजन्स वाय’।

समाइरा एक डॉग लवर हैं। वो कहती हैं, ‘हर बच्चे के पास एक पेट के तौर पर एक डॉग जरूर होना चाहिए। वो आपके जीवन में फन, कम्पैनियनशिप और मीनिंग एड करते हैं।’
9. अयान कपाड़िया
महाराष्ट्र के मुंबई के रहने वाले अयान कपाड़िया ने 9 साल से भी कम उम्र में पहली किताब ‘मेवरिक्स मार्वलस एडवेंचर’ लिख दी थी। यह एक 20 पन्नों का उपान्यास है जिसे अयान ने केवल तीन दिनों में लिखा था।
साल 2018 में उन्होंने अपनी इस किताब का सीक्वल भी जारी किया था।

किताब लिखने के दौरान की अपनी सीख के बारे में अयान ने बताया, ‘मैंने यह सीखा कि अगर आपके अंदर आत्मविश्वास है और आप फोकस बनाकर चलें तो निश्चित ही लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं।’
10. श्रीया आशा शर्मा
10 साल की उम्र में श्रीया की पहली किताब ‘यूनिकॉर्न एडवेंचर्स- द डार्क फॉरेस्ट’ पब्लिश हुई। किताब में यूनिटोपिया की जादुई दुनिया की कहानी है जहां तीन यूनिकॉर्न दोस्त- मिसो, मिल्की और मोचा रहते हैं। भारतीय मूल की श्रीया इन दिनों सिंगापुर में रहती हैं। इसके पहले वो चीन में भी रह चुकी हैं। उन्हें घूमना बेहद पसंद है और वो 30 देशों की यात्रा कर चुकी हैं। लिखने के अलावा श्रीया को म्यूजिक का भी शौक है। वो पियानो और यूकेलेले बजाती हैं।

अपनी पहली किताब का पूरा प्रॉफिट श्रीया ने गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए दान कर दिया।
ऐसी ही और खबरें पढ़ें…
NCERT की किताबों में दो नए बदलाव:तीसरी की किताब में AI शामिल होगा; 6वीं से 8वीं की साइंस की किताबों में आयुर्वेद के चैप्टर्स जुड़ेंगे

NCERT यानी नेशनल काउंसिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग स्कूल की किताबों में अब दो बड़े बदलाव करने जा रहा है। तीसरी क्लास के सिलेबस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और कंप्यूटर टेक्नोलॉजी (CT) को शामिल किया जाएगा। वहीं कक्षा 6 से 8 की किताबों में आयुर्वेद के चैप्टर्स जोड़े जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें…