MS Dhoni Ranchi Plot Controversy; Jharkhand State Housing Board

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड स्टेट हाउसिंग बोर्ड ने नोटिस जारी किया है। मामला रांची के हरमू इलाके में स्थित H-10A आवासीय प्लॉट से जुड़ा है।

.

बोर्ड का आरोप है कि यह प्लॉट केवल आवासीय उद्देश्य से आवंटित किया गया था, लेकिन वर्तमान में वहां कथित तौर पर एक पैथोलॉजी लैब संचालित की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, यह आवंटन की शर्तों का उल्लंघन है।

नोटिस में धोनी से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो प्लॉट का आवंटन रद्द करने की सिफारिश की जा सकती है।

झारखंड स्टेट हाउसिंग बोर्ड ने नोटिस जारी किया है।

झारखंड स्टेट हाउसिंग बोर्ड ने नोटिस जारी किया है।

बोर्ड की कार्रवाई तेज, पहले भी शुरू हुई है जांच

सूत्रों के अनुसार, हाउसिंग बोर्ड ने हाल के दिनों में ऐसे कई मामलों की समीक्षा शुरू की है, जिनमें आवासीय प्लॉट का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि नियमों का उल्लंघन किसी के लिए भी स्वीकार्य नहीं है, चाहे वह आम नागरिक हो या कोई चर्चित हस्ती।

बोर्ड का उद्देश्य आवंटन की शर्तों को सख्ती से लागू करना है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने धोनी की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें झारखंड का गौरव बताया था।

नोटिस में धोनी को 15 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया है।

नोटिस में धोनी को 15 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया है।

15 दिनों में देना होगा जवाब, जवाब पर कार्रवाई निर्भर

नोटिस में महेंद्र सिंह धोनी को 15 दिनों के भीतर जवाब देने को कहा गया है। उनके स्पष्टीकरण के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक, धोनी फिलहाल हरमू स्थित इस मकान में नहीं रहते हैं। उन्होंने रिंग रोड पर अपना फार्महाउस बना रखा है और रांची प्रवास के दौरान वहीं ठहरते हैं।

अब सबकी नजर उनके जवाब पर टिकी है। यदि हाउसिंग बोर्ड को उनका जवाब संतोषजनक नहीं लगा, तो आवंटन रद्द करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकती है। ————————————— इसे भी पढ़ें…

महेंद्र सिंह धोनी की बढ़ सकती हैं मुश्किलें:झारखंड आवास बोर्ड हरमू आवास की कराएगा जांच, घरके कॉमर्शियल इस्तेमाल की सूचना

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनकी यह मुश्किल उनके आवास के इस्तेमाल को लेकर बढ़ने हो सकती है। राजधानी रांची में महेंद्र सिंह धोनी का हरमू स्थित आवास के कॉमर्शियल इस्तेमाल की सूचना झारखंड आवास बोर्ड को मिली है। हरमू में जिस जगह पर धोनी का यह मकान है, वह जमीन झारखंड आवास बोर्ड ने उन्हें साल 2005 में आवंटित किया था। इस संबंध में झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने कहा कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के हरमू आवास की जांच होगी। जांच में कुछ गलत मिला तो उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। धौनी को यह जमीन बोर्ड की ओर से ही आवंटित की गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Leave a Comment