Michael Nobbs Passes Away | London Olympics Hockey Coach; Current Affairs

  • Hindi News
  • Career
  • Michael Nobbs Passes Away | London Olympics Hockey Coach; Current Affairs

30 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं…

नेशनल (NATIONAL)

1. ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में भारत 38वें नंबर पर

29 जनवरी को वर्ल्ड इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी इंडेक्स (WIPO) ने अपनी ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (GII) 2025 रैंकिंग जारी की। इस रैंकिंग में भारत 38वें पायदान पर है।

  • WIPO, ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स की रैंकिंग हर साल पब्लिश करता है।
  • ग्‍लोबल इनोवेशन इंडेक्‍स किसी देश की इकोनॉमी में ह्यूमन कैपिटल और टेक्‍नोलॉजी के इनोवेशन को मापता है।
  • GII रैंकिंग 2024 में भारत 39वें नंबर पर था और 2023 में 40वें पर।
  • 139 देशों की रैंकिंग में लगातार दूसरे साल भारत की रैंकिंग में सुधार हुआ है।
  • रैंकिंग में पहले नंबर पर स्विट्जरलैंड है, पड़ोसी देश पाकिस्तान 99वें और बांग्लादेश 109वें नंबर पर है।
  • साल 2019 में भारत इस लिस्ट में 66वें नंबर पर था। भारत ने इस रैंक में 28 पायदान की छलांग लगाई है।
  • सर्वे के मुताबिक, मैन्युफैक्चरिंग, रिसर्च, स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी से जुड़े प्रयासों की वजह से भारत की रैंक में सुधार हुआ है।

निधन (DEATH)

2. भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कोच माइकल नोब्स का निधन

29 जनवरी को पूर्व ऑस्ट्रेलियाई हॉकी प्लेयर और भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पूर्व कोच माइकल नोब्स का निधन हो गया। वे 72 साल के थे।

  • माइकल 2011 से 2013 तक भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कोच रहे।
  • माइकल के कोच रहते हुए भारतीय पुरुष टीम ने 2012 लंदन ओलिंपिक के लिए क्वालीफाई किया था।
  • माइकल ने 1979 और 1985 के बीच ऑस्ट्रेलिया के लिए 76 इंटरनेशनल कैप (मैच) जीते।
  • माइकल नोब्स भारत के अलावा जापान हॉकी टीम के भी कोच रहे।
  • नोब्स की पत्नी ली कैप्स ऑस्ट्रेलिया वुमेन टीम का हिस्सा थीं और ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट भी रहीं। उनकी बेटी कैथलीन भी हॉकी प्लेयर हैं।
ऑस्ट्रेलिया की तरफ से माइकल ने 1981 में हॉकी वर्ल्ड कप और 1984 लॉस एंजिल्स ओलिंपिक में हिस्सा लिया था।

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से माइकल ने 1981 में हॉकी वर्ल्ड कप और 1984 लॉस एंजिल्स ओलिंपिक में हिस्सा लिया था।

3. ट्रेड यूनियन नेता अनंत सुब्बाराव का निधन

28 जनवरी को ट्रेड यूनियन नेता एच.वी. अनंत सुब्बाराव का निधन हो गया। वे 84 साल के थे।

  • सुब्बाराव 1983 से 2015 तक ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (AITUC), कर्नाटक यूनिट के जनरल सेक्रेटरी रहे।
  • 1999 में सुब्बाराव ने भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के टिकट पर राजाजीनगर से विधानसभा चुनाव भी लड़ा। हालांकि, वे इस चुनाव में हार गए।
  • सुब्बाराव 1960 के ट्रेड यूनियन मूवमेंट में शामिल हुए और 50 साल तक ट्रेड मेंबर के अधिकारों के लिए काम किया।
  • AITUC भारत का सबसे पुराना ट्रेड यूनियन यानी महासंघ है, जिसकी स्थापना 31 अक्टूबर 1920 को मुंबई में हुई थी। इसके पहले अध्यक्ष लाला लाजपत राय थे।
सुब्बाराव को यूनियन मेंबर्स की मांगों को लेकर हड़ताल और प्रदर्शन करने के चलते कई बार जेल जाना पड़ा।

सुब्बाराव को यूनियन मेंबर्स की मांगों को लेकर हड़ताल और प्रदर्शन करने के चलते कई बार जेल जाना पड़ा।

स्‍पोर्ट्स (SPORTS)

4. ओलिंपिक चैंपियन फुटबॉलर क्रिस्टल डन ने रिटायरमेंट किया

29 जनवरी को 33 वर्षीय अमेरिकी फुटबॉल प्लेयर क्रिस्टल डन ने रिटायरमेंट का ऐलान किया।

  • 33 साल की क्रिस्टल ने 2019 में विमेंस वर्ल्‍डकप और 2024 में ओलिंपिक गोल्‍ड मेडल जीता।
  • यूनाइटेड स्टेटस वुमेन नेशनल सोसर में क्रिस्टल ने 25 गोल किए और 160 कैप (मैच) जीते।
  • क्रिस्टल ने 2008 फीफा अंडर-17 वुमेन वर्ल्ड कप, 2010 फीफा अंडर-20 वुमेन वर्ल्ड कप और 2012 फीफा अंडर-20 वुमेन वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था।
  • क्रिस्टल, मिडफील्ड और फॉरवर्ड पोजीशन में खेलती थीं। उन्होंने
क्रिस्टल डन (बॉल के साथ एक्‍शन में) ने सोशल मीडिया के जरिए रिटायरमेंट का ऐलान किया है।

क्रिस्टल डन (बॉल के साथ एक्‍शन में) ने सोशल मीडिया के जरिए रिटायरमेंट का ऐलान किया है।

मिसलीनियस (MISCELLANEOUS)

5. केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कनाडा के मंत्री टिम हॉजसन के साथ वार्ता की

30 जनवरी को रसायन और उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा ने नई दिल्ली में कनाडा के प्राकृतिक संसाधन मंत्री टिम हॉजसन की लीडरशिप में हाई लेवल कनाडाई डेलिगेशन के साथ बैठक की।

  • इस बैठक में पोटाश के आयात को बढ़ाए जाने को लेकर वार्ता हुई।
  • भारत वर्तमान में लगभग 25% पोटाश कनाडा से आयात करता है।
  • रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड (GSFC) ने कनाडाई पोटाश डेवलपर कर्णलाइट रिसोर्सेज इंक में लगभग 49.68 मिलियन कनेडियन डॉलर यानी लगभग 338 करोड़ रुपए का निवेश किया है।
  • इस सौदे के तहत, GSFC अगले 20 सालों के लिए हर साल 6 लाख टन पोटाश की आपूर्ति करेगा ।
  • भारत फर्टलाइजर सिक्युरिटी बढ़ाने के लिए कनाडा के साथ लंबे समय के लिए पोटाश एग्रीमेंट कर सकता है। ये खाद्य और फसल के लिए जरूरी होता है।
दोनों देशों के बीच फूड एंड एग्रीकल्‍चर सिक्‍योरिटी को लेकर नई दिल्‍ली में बैठक हुई।

दोनों देशों के बीच फूड एंड एग्रीकल्‍चर सिक्‍योरिटी को लेकर नई दिल्‍ली में बैठक हुई।

6. अमेरिका भारत को 16वीं शताब्दी की मूर्तियां लौटाएगा

अमेरिका का नेशनल म्यूजियम ऑफ एशियन आर्ट स्मिथसोनियन इंस्टीट्यूशन भारत को 16वीं शताब्दी की 3 कांस्य मूर्तियां लौटाएगा।

  • म्यूजियम में रखी सभी मूर्तियां ‘शिव नटराज’ (चोल काल, लगभग 990), ‘सोमस्कंद’ (चोल काल, 12वीं शताब्दी) और ‘संत सुंदरर विद परावई’ (विजयनगर काल, 16वीं शताब्दी) की हैं।
  • सभी मूर्तियां दक्षिण भारतीय कांस्य कला परंपरा पर बनी हुई हैं। ये मूर्तियां पहले तमिलनाडु के मंदिरों में धार्मिक जुलूसों के दौरान निकाली जाती थीं।
  • म्यूजियम ने बताया कि इनमें से एक चोलकालीन ‘शिव नटराज’ मूर्ति भारत सरकार के साथ हुए समझौते के तहत लॉन्ग-टर्म लोन के तौर पर अमेरिका में ही रहेगी।
  • समझौते के तहत म्यूजियम इस मूर्ति को शो केस करता रहेगा। साथ ही, इन मूर्तियों का इतिहास, अवैध रूप से हटाए जाने और वापसी की पूरी जानकारी भी साझा करेगा।
  • जानकारी के अनुसार, स्‍थानीय तस्‍करों ने चोरी कर ये मूर्तियां भारत से बाहर पहुंचाई थीं।
  • संग्रहालय ने कहा कि इस मूर्ति को प्रदर्शनी ‘द आर्ट ऑफ नॉइंग इन साउथ एशिया, साउथईस्ट एशिया, एंड द हिमालयाज’ का हिस्सा बनाया जाएगा, ताकि इसके इतिहास से हटाए जाने और वापसी की पूरी कहानी सार्वजनिक रूप से दिखाई जा सके।
  • साल 2023 में फ्रांस के पांडिचेरी स्थित फ्रेंच इंस्टीट्यूट के फोटो आर्काइव्स के साथ काम कर रहे रिसर्च ने पुष्टि की कि ये तीनों कांस्य मूर्तियां 1956 से 1959 के बीच तमिलनाडु के मंदिरों में मौजूद थीं।
जानकारी के अनुसार, कांस्‍य मूर्तियों की कीमत करोड़ों में है।

जानकारी के अनुसार, कांस्‍य मूर्तियों की कीमत करोड़ों में है।

आज का इतिहास:

31 जनवरी

  • 1561 में मुगल बादशाह अकबर के संरक्षक बैरम खां की गुजरात के पाटण में हत्या हुई।
  • 1893 में ट्रेडमार्क ‘कोका कोला’ ट्रेडमार्क का अमेरिका में पहली बार पेटेंट किया गया।
  • 1958 में अमेरिका ने पहले अर्थ- सैटेलाइट का प्रक्षेपण किया।

————————-

ये खबरें भी पढ़ें…

नया AADHAAR ऐप, घर बैठे परिवार का नाम-पता, नंबर बदलें: ओपन स्‍कूल शुरू करने वाले CBSE चेयरमैन कुन्नुनकल का निधन; 30 जनवरी के करेंट अफेयर्स

जानते हैं आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स की जानकारी, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं… पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment