Mexico Football World Cup Knockout: Luis Romo Scores, Advances

स्पोर्ट्स डेस्क39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

को-होस्ट मैक्सिको फुटबॉल वर्ल्ड कप के नॉकआउट राउंड में पहुंच गई है। वह टूर्नामेंट के राउंड ऑफ 32 में पहुंचने वाली इस एडिशन की पहली टीम बन गई। उसने शुक्रवार के आखिरी मुकाबले में साउथ कोरिया को 1-0 से हराया।

ग्वाडलाहारा स्टेडियम में खेले गए ग्रुप-ए मैच का इकलौता गोल 50वें मिनट में लुइस रोमो ने दागा।अब मैक्सिको अपने आखिरी ग्रुप मैच में चेक गणराज्य से भिड़ेगा, जबकि साउथ कोरिया का सामना साउथ अफ्रीका से होगा।

फैंस का सेलिब्रेशन देखिए

मैक्सिको सिटी में टीम की जीत सेलिब्रेट करते फैंस।

मैक्सिको सिटी में टीम की जीत सेलिब्रेट करते फैंस।

लाखों फैंस मैक्सिको सिटी की सड़कों पर उतर आए।

लाखों फैंस मैक्सिको सिटी की सड़कों पर उतर आए।

सेलिब्रेशन के दौरान फैंस की भीड़।

सेलिब्रेशन के दौरान फैंस की भीड़।

प्लेयर्स का विक्ट्री सेलिब्रेशन

मैक्सिको के खिलाड़ियों का सेलिब्रेशन देखिए।

मैक्सिको के खिलाड़ियों का सेलिब्रेशन देखिए।

इस जीत से टीम 6 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है। कोरिया 3 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है।

मैच में खास

  • मैक्सिको ने पहली बार फुटबॉल वर्ल्ड कप में लगातार तीन मैच जीते हैं। उसे इस एडिशन में लगातार दूसरी जीत मिली है।
  • मैक्सिको ने 8 साल बाद वर्ल्डकप के नॉकआउट में प्रवेश किया है। टीम पिछली बार 2018 में राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई थी।

मैक्सिको 2022 के वर्ल्ड कप में लीग स्टेज से बाहर हो गई थी। उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन क्वार्टर फाइनल रहा है। टीम 1986, 1970 में टॉप-8 तक पहुंची थी।

पहला हाफ गोलरहित रहा

मुकाबले का पहला हाफ गोलरहित रहा। दोनों टीमों ने डिफेंसिव शुरुआत की और गोल के मौके कम बने। फैंस ने फीके खेल पर नाराजगी भी जताई।

रोमो ने मैक्सिको को बढ़त दिलाई

दूसरे हाफ की शुरुआत में मैक्सिको ने 1-0 की बढ़त बना ली। यहां लुइस रोमो ने साउथ कोरिया के गोलकीपर किम स्युंग-ग्यू और डिफेंडर ली गिह्युक की गलती का फायदा उठाकर आसान गोल दागा।

गोल सेलिब्रेट करते लुइस रोमो। यहां मैक्सिको ने 1-0 की बढ़त बनाई।

गोल सेलिब्रेट करते लुइस रोमो। यहां मैक्सिको ने 1-0 की बढ़त बनाई।

रेंगल ने आखिरी क्षणों में 2 गोल रोके

साउथ कोरिया ने अंतिम मिनटों में गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन मैक्सिकन गोलकीपर राउल रेंगल ने आखिरी समय पर दो शानदार बचाव कर टीम की जीत तय कर दी।

————————————————-

फुटबॉल वर्ल्ड कप से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…

कनाडा की फुटबॉल वर्ल्डकप में पहली जीत, डेविड की हैट्रिक

‘हैट्रिक… आत्मघाती गोल और 2 रेड कार्ड।’ ये सब कनाडा और कतर मैच में देखने को मिला, जिसमें कनाडा ने फुटबॉल वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत हासिल की। टीम ने होम फैंस के सामने कतर को ग्रुप-बी मैच में 6-0 के बड़े अंतर से हराया। वैंकूवर के BC पैलेस में शुक्रवार सुबह मिली इस जीत के हीरो जोनाथन डेविड रहे। पढ़ें पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment