राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से निकाली गई लेक्चरर (आयुष विभाग) भर्ती-2025 का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है। परीक्षा ऑनलाइन (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) माध्यम से आयोजित की जाएगी। आरपीएससी की ओर से 7 साल बाद ऑनलाइन परीक्षा फिर शुरू की जाएगी।
.
यह भर्ती नौ पदों पर होनी है। यह परीक्षा 12 जनवरी 2026 को दोपहर 12 से 2:30 बजे तक आठ अलग-अलग विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। इसमें अगद तंत्र, कायचिकित्सा, पंचकर्म, प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग, शालाक्य तंत्र, कौमारभृत्य, संहिता (मौलिक सिद्धांत), स्वस्थवृत्त शामिल हैं।
आरपीएससी ने पात्र आवेदकों से 21 मार्च 2025 तक आवेदन मांगे थे। परीक्षा 9 पदों के लिए होगी।
2011 में शुरू की थी ऑनलाइन परीक्षा, 2018 तक हुई थी आयोग की ओर से ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन पहले वर्ष 2011 से शुरू किया गया था। आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक आयोग की ओर से वर्ष 2011 से 2018 तक 150 से अधिक ऑनलाइन परीक्षाएं आयोजित करवाई गई थीं। इनमें अभ्यर्थियों की अधिकतम संख्या प्रति सत्र 15 हजार तक थीं।
सॉफ्टवेयर भी विकसित किया था ऑनलाइन परीक्षा की विश्वसनीयता और पारदर्शिता की जांच के लिए आयोग ने 2013 में ‘माई एग्जाम-माई ऑनलाइन रिव्यू यस’ सॉफ्टवेयर भी बनाया था। इसका उपयोग अभ्यर्थी अपनी ऑनलाइन परीक्षा की समीक्षा के लिए कर रहे थे। इससे पहले अभ्यर्थियों के पास अपनी ऑनलाइन परीक्षा की समीक्षा करने का कोई साधन नहीं था।
……...
ये खबर भी पढे़ं ….
सांख्यिकी अधिकारी के 113 पदों पर आवेदन कल से शुरू: 26 नवंबर तक ही अप्लाई कर सकते हैं, जानिए- आरपीएससी की गाइडलाइन

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) सांख्यिकी विभाग में सांख्यिकी अधिकारी के 113 रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। आवेदन 28 अक्टूबर से शुरू होंगे और 26 नवंबर तक ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक