Jharkhand Deputy Collector Recruitment | 103 Govt Jobs Today

20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी भारतीय डाक विभाग में 28,740 पदों पर भर्ती की। बैंक ऑफ बड़ौदा में 441 वैकेंसी की। साथ ही, झारखंड सिविल सर्विस एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी होने की।

इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां देखिए….

1. भारतीय डाक विभाग में 28,740 पदों पर भर्ती के लिए कल से शुरू आवेदन

भारतीय डाक विभाग में 28,740 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 18 और 19 फरवरी, 2026 को करेक्शन विंडो ओपन की जाएगी।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नाम पदों की संख्या
आंध्र प्रदेश 1,060
असम 639
बिहार 1,347
छत्तीसगढ़ 1,155
दिल्ली 42
गुजरात 1,830
हरियाणा 270
हिमाचल प्रदेश 520
जम्मू और कश्मीर 267
झारखंड 908
कर्नाटक 1,023
केरल 1,691
मध्य प्रदेश 2,120
महाराष्ट्र 3,553
उत्तर पूर्वी 1,014
ओडिशा 1,191
पंजाब 262
राजस्थान 634
तमिलनाडु 2,009
तेलंगाना 609
उत्तर प्रदेश 3,169
उत्तराखंड 445
पश्चिम बंगाल 2,982
कुल पदों की संख्या 28,740

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10वीं कक्षा पास।
  • 10वीं कक्षा में एक विषय मातृभाषा का जरूर होना चाहिए।
  • कंप्यूटर और साइकिल चलाने का नॉलेज।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है।
  • एससी, एसटी : 5 साल की छूट
  • ओबीसी : 3 साल की छूट
  • दिव्यांग : 10 साल की छूट

फीस :

  • सामान्य ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 100 रुपए
  • अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी, महिला : नि:शुल्क

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • मेरिट बेसिस
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

सैलरी :

  • असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) : 10,000 – 24,470 रुपए प्रतिमाह
  • ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) : 12,000 से 29,380 रुपए प्रतिमाह

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर दिए गए रजिस्ट्रेशन के लिंक पर क्लिक करें।
  • जरूरी डिटेल्स दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • मांगे गए डाक्यूमेंट्स को अपलोड करें।
  • एप्लीकेशन फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

2. बैंक ऑफ बड़ौदा में 441 पदों पर भर्ती

बैंक ऑफ बड़ौदा यानी BOB ने आईटी प्रोफेशनल्स की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत 418 पद रेगुलर और 23 पद कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर भरे जाएंगे। फीस जमा करने की आखिरी तारीख 19 फरवरी, 2026 तय की गई है।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी या इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन से फुल-टाइम बीई/बीटेक/एमई/एमटेक/एमसीए की डिग्री।

एज लिमिट :

  • आयु सीमा 1 जनवरी, 2026 के अनुसार तय की गई है।

रेगुलर पोस्ट :

  • न्यूनतम : 22 वर्ष
  • अधिकतम : 32 से 37 वर्ष (पद के अनुसार)

कॉन्ट्रैक्चुअल पोस्ट :

  • न्यूनतम : 25 वर्ष
  • अधिकतम : 40 वर्ष

जरूरी एक्सपीरियंस :

  • जूनियर पदों के लिए : कम से कम 1 साल का अनुभव।
  • सीनियर पदों के लिए : 5 साल तक का अनुभव।

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • ऑनलाइन टेस्ट
  • शॉर्टलिस्टिंग
  • साइकोमेट्रिक टेस्ट
  • पर्सनल इंटरव्यू
  • क्रेडिट हिस्ट्री वेरिफिकेशन

फीस :

  • जनरल, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी : 850 रुपए
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, ईएसएम, डीईएसएम, महिलाएं : 175 रुपए

सैलरी :

  • पद के अनुसार 48,480 – 85,920 रुपए प्रतिमाह

एग्जाम सेंटर :

  • अहमदाबाद – गांधीनगर
  • बेंगलुरु
  • बरेली
  • बड़ौदा
  • भोपाल
  • भुवनेश्वर
  • चंडीगढ़ – मोहाली
  • चेन्नई
  • देहरादून
  • दिल्ली – एनसीआर
  • एरनाकुलम
  • गुवाहाटी
  • हमीरपुर
  • हैदराबाद
  • जयुपर
  • जालंधर
  • जम्मू
  • कोलकाता
  • लखनऊ
  • मुंबई
  • नागपुर
  • पणजी, गोवा पटना
  • पुणे
  • रायपुर
  • विशाखापट्‌टनम

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं।
  • अब ‘Recruitment of Local Bank Officer 2025’ लिंक चुनें।
  • नया पेज खुलने पर ‘Current openings’ टैब पर क्लिक करें।
  • यहां अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें।
  • फीस का भुगतान करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

3. झारखंड सिविल सर्विस एग्जाम का नोटिफिकेशन जारी

झारखंड लोक सेवा आयोग यानी JPSC ने संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके तहत कुल 103 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। कैंडिडेट्स 14 फरवरी, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नाम पदों की संख्या
डिप्टी कलेक्टर 28
डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस 42
डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट 2
मैनेजमेंट ऑफिसर 4
असिस्टेंट डायरेक्टर 3
सुपरिटेंडेंट 2
असिस्टेंट रजिस्ट्रार 2
असिस्टेंट म्युनिसिपल कमिश्नर, एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, अर्बन डेवलपमेंट ऑफिसर 10
डायरेक्टर पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर/पब्लिक रिलेशंस ऑफिसर 10
कुल पदों की संख्या 103

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • ग्रेजुएशन की डिग्री।
  • उम्मीदवारों को भारतीय नागरिक होना चाहिए।

एज लिमिट :

  • जनरल : 35 वर्ष
  • अत्यंत पिछड़ा, पिछड़ा वर्ग : अधिकतम 37 वर्ष
  • महिला : 38 वर्ष
  • अनुसूचित जाति, जनजाति : 40 वर्ष
  • ईडब्ल्यूएस : 35 वर्ष
  • दिव्यांग : 10 वर्ष की छूट
  • पूर्व सैनिक : 5 वर्ष की छूट

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • प्रीलिम्स एग्जाम
  • मेन्स एग्जाम
  • इंटरव्यू

फीस :

  • यूआर, ईडब्ल्यूएस, ईबीसी : 100 रुपए
  • झारखंड के एससी, एसटी : 50 रुपए

सैलरी :

  • 53,100 – 1,67,800 रुपए प्रतिमाह

एग्जाम पैटर्न :

प्रीलिम्स एग्जाम :

पेपर प्रश्नों की संख्या अंक अवधि
जनरल स्टडीज – 1 100 200 2 घंटे
जनरल स्टडीज – 2 100 200 2 घंटे
कुल 200 400 4 घंटे

मेन्स एग्जाम पैटर्न :

पेपर मार्क्स ड्यूरेशन
जनरल हिंदी, जनरल इंग्लिश 100 3 घंटे
लैंग्वेज एंड लिरटरेचर 150 3 घंटे
सोशल साइंस 200 3 घंटे
इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन एंड पॉलिटी, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड गुड गवर्नेंस 200 3 घंटे
इंडियन इकोनॉमी, ग्लोबलाइजेशन एंड सस्टेनेबल डेवलपमेंट 200 3 घंटे
जनरल साइंस, एनवायर्नमेंट एंड टेक्नोलॉजी डेवलपमेंड 200 3 घंटे
कुल 950 18 घंटे

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल पोर्टल jpsc.gov.in पर जाएं।
  • वैलिड जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन प्रोसेस (OTR) पूरी करें।
  • ऑनलाइन फॉर्म में अपनी एजुकेशनल और कैटेगरी संबंधी जानकारी भरें।
  • जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
  • ऑनलाइन फीस जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद इसकी एक कॉपी डाउनलोड करके रखें।

ऑनलाइन आवेदन लिंक

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

4. हरियाणा में 5,500 पदों पर भर्ती

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस कॉन्स्टेबल के 5,500 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 31 जनवरी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल्स :

पद का नाम पदों की संख्या
पुरुष कॉन्स्टेबल (सामान्य ड्यूटी) 4,500
महिला कॉन्स्टेबल (सामान्य ड्यूटी) 600
पुरुष कॉन्स्टेबल (सरकारी रेलवे पुलिस) 400
कुल पदों की संख्या 5,500

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :

  • 12वीं पास
  • 10वीं कक्षा में हिंदी या संस्कृत में से कोई एक विषय पढ़ा होना चाहिए।

एज लिमिट :

  • न्यूनतम : 18 वर्ष
  • अधिकतम : 25 वर्ष
  • आरक्षित वर्ग के लिए आयु में नियमानुसार छूट लागू होगी।

शारीरिक योग्यता :

हाइट – पुरुष :

  • 170 सेंटीमीटर
  • रिजर्व कैटेगरी के लिए हाइट में 2 सेंटीमीटर की छूट दी गई है।

चेस्ट – पुरुष :

  • 83 सेंटीमीटर

हाइट – महिला :

  • मिनिमम 158 सेमी
  • रिजर्व कैटेगरी : 2 सेंटीमीटर की छूट

दौड़ :

  • पुरुष : 12 मिनट में 2.5 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी।
  • महिला : 6 मिनट में 1 किलोमीटर की दौड़।
  • एक्स सर्विसमैन : 5 मिनट में एक किमी की दौड़।

रिजर्व कैटेगरी के लिए लागू होंगे ये नियम :

  • BCA/BCB/EWS वर्ग के उम्मीदवारों को यह तय करना होगा कि उनका संबंधित प्रमाण पत्र 1 अप्रैल, 2025 के बाद बना हुआ हो और आवेदन की आखिरी तारीख तक मान्य रहे।
  • DSC/OSC कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए प्रमाण पत्र 13 नवंबर, 2024 के बाद जारी होना जरूरी है।
  • पूर्व सैनिक (ESM) के आश्रितों के लिए प्रमाण पत्र 12 जनवरी, 2025 या उसके बाद जारी या संशोधित होना चाहिए।

सैलरी :

  • 21,700 – 69,100 रुपए प्रतिमाह

सिलेक्शन प्रोसेस :

  • फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट
  • फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट
  • नॉलेज टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल एग्जाम

एग्जाम पैटर्न :

  • हरियाणा जनरल नालेज : 20 प्रश्न
  • कंप्यूटर नॉलेज : 10 प्रश्न

सब्जेक्ट :

  • जनरल नालेज
  • जनरल स्टडीज
  • जनरल साइंस
  • करेंट अफेयर्स
  • एग्रीकल्चर
  • जनरल एप्टीट्यूड
  • न्यूमेरिकल एबिलिटी
  • पशुपालन से संबंधित भी सवाल पूछे जाएंगे
  • कुल प्रश्नों की संख्या : 100
  • टोटल मार्क्स : 94.5
  • लैंग्वेज : हिंदी, इंग्लिश

क्वालिफाइंग मार्क्स :

  • जनरल : 50%
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, अन्य रिजर्व कैटेगरी : 40%

ऐसे करें आवेदन :

  • ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Live Advertisement Segment में भर्ती विज्ञापन पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन के लिए लॉग इन करें।
  • रजिस्ट्रेशन करके फॉर्म भरें।
  • इसमें अपना नाम, पता, फोटो, सिग्नेचर दर्ज करें।
  • फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।

ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंक

आवेदन की तारीख बढ़ने का नया नोटिफिकेशन

सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें

SBI में 2,050 पदों पर भर्ती, बिहार में 102 वैकेंसी, सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी में 43 ओपनिंग्स

आज की सरकारी नौकरी में जानकारी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सर्कल बेस्ड ऑफिसर के 2,050 पदों पर भर्ती की। बिहार पंचायती राज विभाग में ऑडिटर की 102 वैकेंसी की। साथ ही, सेंट्रल संस्कृत यूनिवर्सिटी में 43 पदों पर ओपनिंग्स की। पूरी खबर यहां पढ़ें

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment