Jemimah Rodrigues; GG Vs DC WPL 2026 LIVE Score Update | Ashleigh Gardner | WPL में आज DC vs GG: गुजरात ने वॉरियर्ज को 10 रन से पहला मैच हराया; दिल्ली को मुंबई से हार मिली

स्पोर्ट्स डेस्क24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में आज दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात जायंट्स के बीच मैच खेला जाएगा। नवी मुंबई के DY पाटिल स्टेडियम में मुकाबला शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। टॉस 7 बजे होगा। दिल्ली को अपने पहले मुकाबले में मुंबई से हार मिली। वहीं गुजरात ने यूपी को 10 रन से हराया।

गुजरात ने करीबी अंतर से पहला मैच जीता चौथे सीजन में यह गुजरात का दूसरा मैच रहेगा। टीम ने शनिवार को यूपी वॉरियर्ज के खिलाफ पहला मैच 10 रन के करीबी अंतर से जीता। पहले बैटिंग करते हुए गुजरात ने 207 रन बनाए। कप्तान एश्ले गार्डनर ने फिफ्टी लगाई। गुजरात ने यूपी को 197 रन पर रोका और मुकाबला जीत लिया। लगातार दूसरा मैच जीतकर टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर कायम रहेगी।

दिल्ली ने पहला मैच गंवाया चौथे सीजन में दिल्ली कैपिटल्स भी दूसरा ही मैच खेलेगी। शनिवार को टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना पहला मैच खेला। मुंबई ने कप्तान हरमनप्रीत कौर और नैट सिवर-ब्रंट की फिफ्टी के दम पर 196 रन बना दिए। दिल्ली की टीम मजबूत बैटिंग लाइन-अप के बावजूद टारगेट से दूर रह गई। आज का मैच जीतकर टीम अपने पॉइंट्स का खाता खोल सकती है।

हेड टु हेड में दिल्ली आगे WPL के 3 सीजन में दोनों टीमों के बीच 6 मैच खेले गए। 4 में दिल्ली और महज 2 में गुजरात को जीत मिल सकी। डीवाय पाटील स्टेडियम में दोनों के बीच एक ही मैच खेला गया, इसमें भी दिल्ली को ही जीत मिली।

हाई स्कोरिंग है डीवाय पाटिल की पिच DY पाटिल स्टेडियम की पिच बैटिंग फ्रेंडली है। यहां टीमें चेज करना पसंद करती हैं, इसलिए आज भी टॉस जीतने वाली टीम पहले बॉलिंग चुन सकती है। सीजन के पहले मैच में यहां बेंगलुरु ने मुंबई के खिलाफ 155 रन चेज किए। वहीं 208 रन चेज करते हुए यूपी ने 197 रन बना दिए।

बारिश की आशंका नहीं नवी मुंबई में रविवार को भी बारिश की कोई आशंका नहीं है। दिन भर धूप छाई रहेगी, रात को भी मौसम क्रिकेट खेलने के साफ रहेगा। टेम्परेचर 20 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स: जेमिमा रॉड्रिग्ज (कप्तान), शेफाली वर्मा, लौरा वोलवार्ट, लिजेल ली, मारिजान कैप, निकी प्रसाद, शिनेल हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, एन श्री चरणी, नंदनी शर्मा।

गुजरात जायंट्स: एश्ले गार्डनर (कप्तान), बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, जॉर्जिया वेयरहम, अनुष्का शर्मा, भारती फुलमाली, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड, रेणुका सिंह ठाकुर।

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment