10 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

ऑस्ट्रेलिया के ओपनर जेक वेदराल्ड के सिर में चोट लगी है। वे शेफील्ड शील्ड ट्रॉफी के पहले मैच में विक्टोरिया के खिलाफ फील्डिंग के दौरान बाउंड्री पर मेटल बोर्ड से टकरा गए।
मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में बुधवार को टक्कर के बाद वेदराल्ड ठीक थे। उन्होंने दिनभर फील्डिंग भी की। लेकिन, रात में सिर की चोट गंभीर हो गई।
सुबह मेडिकल टेस्ट के बाद उन्हें मैच से बाहर कर दिया गया। उनकी जगह मैथ्यू गिल्क्स को कन्कशन सब्स्टीट्यूट बनाया गया है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने चोट का वीडियो जारी किया…
ओली पीक का शॉट रोकते समय मेटल बोर्ड से टकराया सिर
हादसा विक्टोरिया की पहली पारी के 24वें ओवर में हुआ। ओली पीक ने कवर में शॉट खेला। वेदराल्ड ने बाउंड्री बचाने के लिए स्लाइड की। वह फिसलते हुए बाउंड्री के आगे निकल गए।
इसी दौरान उनके सिर का पिछला हिस्सा बाउंड्री पर लगे मेटल एडवरटाइजिंग बोर्ड से टकरा गया। साथी खिलाड़ी ने तुरंत उनकी मदद की। उस समय वे ठीक थे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस घटना का वीडियो भी जारी किया है।

वेदराल्ड गेंद रोकने के चक्कर में बाउंड्री से टकरा गए और उनके सिर में चोट लगी।
लक्षण देर से आने पर मेडिकल जांच, वापसी प्रोटोकॉल के तहत
कन्कशन गाइडलाइन के अनुसार सिर पर चोट लगने पर खिलाड़ी की मेडिकल जांच की जाती है। चोट गंभीर होने पर उसे मैच से बाहर कर दिया जाता है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की गाइडलाइन के अनुसार प्लेयर को वापसी के लिए पूरी तरह ठीक होना पड़ता है। डॉक्टर की निगरानी में उसकी धीरे-धीरे ट्रेनिंग शुरू की जाती है।
खिलाड़ी को कम से कम 14 दिन तक ठीक होने के बाद फुल ट्रेनिंग और चोट के दिन से कम से कम 21 दिन बाद ही मैच में वापसी कर सकता है। इसके लिए मेडिकल क्लियरेंस जरूरी है।

गिल्क्स दूसरी पारी में बैटिंग करेंगे
सब्स्टीट्यूट मैथ्यू गिल्क्स पहली पारी में बल्लेबाजी नहीं कर सकेंगे, क्योंकि वेदरअल्ड पहले ही आउट हो चुके हैं। हालांकि, साउथ ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में गिल्क्स बल्लेबाजी के लिए उतर सकेंगे।
विक्टोरिया ने पहली पारी में 244 रन बनाए। जवाब में साउथ ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन स्टंप्स तक एक विकेट पर 4 रन बना लिए हैं। टीम 240 रन पीछे है।
ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर हैं वेदराल्ड
31 साल के वेदराल्ड ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम से बाहर हैं। वे अपनी पुरानी टीम साउथ ऑस्ट्रेलिया के जरिए नेशनल टीम में वापसी की राह तलाश रहे हैं।
शेफील्ड शील्ड से पहले उन्होंने साउथ ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे कप में 92 रन की पारी खेली थी। घरेलू क्रिकेट में अच्छे प्रदर्शन के जरिए वह दोबारा ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में जगह बनाने की कोशिश में हैं।
——————————————
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें….
अभिषेक पोरेल का बंगाल रणजी टीम में चयन:रेप केस में जमानत पर चल रहे है; शमी, मुकेश और आकाश दीप भी टीम में

रेप केस में जमानत पर चल रहे विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को रणजी ट्रॉफी के नए सीजन के पहले मैच के लिए बंगाल टीम में शामिल किया गया है।
एलीट ग्रुप-सी के ओपनिंग मैच में बंगाल का सामना दिल्ली से होगा। टीम की कप्तानी अभिमन्यु ईश्वरन करेंगे। इस टीम में मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार और आकाशदीप को भी रखा गया है। पूरी खबर
