स्पोर्ट्स डेस्क2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

IPL में शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रोचक मैच खेला गया। आखिरी ओवर तक गए इस मुकाबले को दिल्ली ने 7 विकेट से जीता। कैपिटल्स ने IPL के इतिहास में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया है।
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मैच की शुरुआत यशस्वी जायसवाल के गगनचुंबी छक्के से हुई। उन्होंने मिचेल स्टार्क की शॉर्ट लेंथ बॉल पर पुल किया और डीप स्क्वायर लेग बाउंड्री के बाहर पहुंचा दिया। हालांकि, स्टार्क ने उन्हें अपनी ही बॉल पर कैच करके पवेलियन भी भेज दिया।
फैंस को ऐसे ही कॉन्टेस्ट की उम्मीद सूर्यवंशी और स्टार्क के बीच थी, लेकिन वैभव को काइल जैमिसन को बोल्ड कर दिया।ऐसे ही टॉप मोमेंट्स और रिकॉर्ड्स इस स्टोरी में पढ़िए…
सबसे पहले टॉप-4 रिकॉर्ड
1. दिल्ली का IPL में सबसे बड़ा रनचेज
दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 226 रनों का टारगेट हासिल किया। यह IPL में दिल्ली का सबसे बड़ा रनचेज है। उसने 2025 में लखनऊ के खिलाफ 210 रन और 2017 में गुजरात के खिलाफ 209 रन का टारगेट हासिल किया था।

2. राहुल की रॉयल्स के खिलाफ 8वीं फिफ्टी, डिविलियर्स की बराबरी की
केएल राहुल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 75 रन की पारी खेली। उन्होंने IPL में राजस्थान के खिलाफ सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी की है। एबी डिविलियर्स ने भी राजस्थान के खिलाफ 9 अर्धशतक लगाए हैं।

3. जायसवाल ने चौथी बार पारी की पहली बॉल पर छक्का जड़ा
यशस्वी जायसवाल ने दिल्ली के खिलाफ पारी की पहली बॉल पर ही छक्का जड़ा। उन्होंने मिचेल स्टार्क को बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर छक्का जड़ा। जायसवाल ने IPL में चौथी बार पारी की पहली बॉल पर ही सिक्स लगाया है। पंजाब किंग्स के बैटर प्रियांश आर्या 2 बार ऐसा कर चुके हैं।

4. यशस्वी ने पहली गेंद पर छक्का जड़कर रचा इतिहास
जायसवाल IPL मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उनसे पहले 2025 में प्रियांश आर्या और 2024 में फिल सॉल्ट भी यह कारनामा कर चुके हैं। विराट कोहली ने 2019 और नमन ओझा ने 2009 में यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

यहां से मैच के टॉप-11 मोमेंट्स
1. सूर्यवंशी को बोल्ड कर जेमिसन का ‘एग्रेसिव’ सेलिब्रेशन
वैभव सूर्यवंशी और दिल्ली के गेंदबाज काइल जेमिसन के बीच दूसरे ओवर में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली। पहले सूर्यवंशी ने अपनी पहली गेंद पर लॉन्ग ऑफ पर चौका जड़ा। इसके अगली ही गेंद पर जेमिसन ने डिपिंग फुल टॉस पर सूर्यवंशी को क्लीन बोल्ड कर दिया। विकेट लेने के बाद जेमिसन, सूर्यवंशी के पास गए और आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया।

सूर्यवंशी का विकेट सेलिब्रेट करते काइल जैमिसन।
2. जुरेल छक्का लगाकर अगली बॉल पर आउट हुए
राजस्थान रॉयल्स की पारी का 12वां ओवर काफी इवेंटफुल रहा। दिल्ली के गेंदबाज अक्षर पटेल की तीसरी गेंद पर ध्रुव जुरेल ने सीधा छक्का जड़ दिया। अगली गेंद अक्षर ने ऑफ स्टंप के बाहर शॉर्ट डाली। जुरेल ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद लॉन्ग-ऑन पर खड़े ट्रिस्टन स्टब्स के हाथों में चली गई।

ध्रुव जुरेल का विकेट सेलिब्रेट करते अक्षर पटेल।
3. रियान पराग रनआउट से बचे, आशुतोष थ्रो चूके
राजस्थान की पारी के 14वें ओवर में रनआउट का मौका दिल्ली के हाथ से निकल गया। कुलदीप यादव की गेंद पर रियान पराग रनआउट होने से बाल-बाल बच गए। बैकवर्ड पॉइंट पर आशुतोष ने डाइव लगाकर निश्चित चौका रोका, जिसके बाद जडेजा और पराग ने रन चुराने की कोशिश की। फील्डर का थ्रो आने पर कीपर केएल राहुल ने गिल्लियां तो बिखेरीं, लेकिन उन्हें स्टंप्स की ओर घूमने में वक्त लग गया। इस देरी का फायदा उठाकर पराग ने समय रहते क्रीज में डाइव लगा दी और सुरक्षित बच गए।

क्रीज पर सुरक्षित लौटने का प्रयास करते रियान पराग।
4. कुलदीप के ओवर में फरेरा ने 3 छक्के जड़े
18वें ओवर में डोनोवन फरेरा ने कुलदीप यादव की गेंद को तीन बार बाउंड्री के पार पहुंचाया। उन्होंने ओवर की तीसरी गेंद को कवर के ऊपर से शानदार इनसाइड-आउट छक्का जड़ा। फिर अगली ही गेंद को सीधा लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से स्टैंड में भेज दिया। 5वीं गेंद डॉट रही, लेकिन आखिरी गेंद को डीप मिड-विकेट के ऊपर से सिक्स लगाया।

फरेरा ने 14 बॉल पर नाबाद 47 रनों की पारी खेली। उन्होंने 6 छक्के लगाए।
5. अक्षर ने कैच छोड़ा, फरेरा को सिक्स मिल गया
पहली पारी की आखिरी गेंद पर डोनोवन फरेरा आउट हो सकते थे, लेकिन दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल से बड़ा मौका छूट गया। नटराजन की लो फुल-टॉस पर फरेरा ने फ्लैट शॉट खेला, जो सीधा लॉन्ग-ऑफ पर खड़े अक्षर के हाथों में गया। अक्षर ने ‘रिवर्स कप’ स्टाइल में कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथों से छिटककर बाउंड्री के पार गिर गई। इस तरह राजस्थान की पारी छक्के के साथ खत्म हुई।

कैच पकड़ने के प्रयास में अक्षर पटेल को चोट भी लग गई।
6. आर्चर की बाउंसर निसांका के हेलमेट पर लगी
तीसरे ओवर में जोफ्रा आर्चर की बाउंसर पाथुम निसांका के हेलमेट पर लगी। इसकी वजह से कुछ देर तक खेल रुका रहा। मैदान पर फिजियों आए और उन्होंने निसांका को चेक किया। पर आना पड़ा। हालांकि निसांका के हेलमेट से टकराने के बाद बाउंड्री लाइन के बाहर चली गई। रिप्ले में दिखा की गेंद बल्ले के टॉप एज लेकर हेलमेट पर लगी थी।
ै
7. नीतीश राणा के कैच आउट पर उठे सवाल
दिल्ली की पारी के 15वें ओवर में थर्ड अंपायर द्वारा जल्दी में दिए फैसले पर सवाल उठे। तुषार देशपांडे की तीसरी गेंद दिल्ली के बैटर नीतीश राणा के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के हाथों में गई। अंपायर ने नॉटआउट करार दिया, फिर राजस्थान ने रिव्यू लिया और थर्ड अंपायर ने आउट दिया। हालांकि रिप्ले में दिखा कि जब गेंद बल्ले के पास थी, तभी बैट नीचे जमीन पर भी लगा था।
अल्ट्रा एज में स्पाइक देखकर अंपायर ने तुरंत आउट दे दिया। इस पर स्टार स्पोर्ट्स में कमेंट्री कर रहे पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने सवाल उठाए। उन्होंने थर्ड अंपायर ने जल्दबाजी में फैसला लिया। उन्हें और टाइम लेकर फैक्ट चेक करना चाहिए थे।

8. फ्लड लाइट बंद होने से रुका खेल
दिल्ली की पारी के 17वें ओवर में मैदान की एक फ्लडलाइट टावर बंद हो जाने के कारण खेल को बीच में ही रोकना पड़ा। इस दौरान गेंदबाज बृजेश शर्मा, जायसवाल से गेंदबाजी रणनीति पर बात करते दिखे।

मैच रुकने के बाद दिल्ली के खिलाड़ी। रणनीति बनाते हुए।
9. आशुतोष ने अपनी हेलमेट पर गेंद मारी
18वें ओवर में आशुतोष मुश्किल में दिखे। तुषार देशपांडे की दूसरी गेंद पर आशुतोष शर्मा लैप शॉट खेलने गए। इस दौरान गेंद सीधे उनके हेलमेट के ग्रिल पर जा लगी। इसके बाद कन्कशन टेस्ट के लिए फिजियो तुरंत मैदान पर आए। हालांकि आशुतोष ने बल्लेबाजी जारी रखी।

तुषार देशपांडे की बॉल पर आशुतोष के हेलमेट के ग्रिल पर लगी।
10. नो बॉल से मैच खत्म हुआ
दूसरी पारी के 20वें ओवर में नो-बॉल के साथ ही दिल्ली मैच जीत गई। ओवर की दूसरी गेंद बृजेश शर्मा ने यॉर्कर डालने की कोशिश में हाई फुल-टॉस फेंक दी, जिस पर आशुतोष शर्मा ने लेग-साइड में शॉट खेलकर सिंगल पूरा किया। अंपायर ने इसे नो-बॉल करार दिया और दिल्ली मैच जीत गई। जीत के बाद आशुतोष मैदान पर खुशी से उछल पड़े।

जीत सेलिब्रेट करते आशुतोष शर्मा। उन्होंने नाबाद 25 रन बनाए।
11. अक्षर ने हादसे मारे गए दो फैंस को जीत डेडिकेट की
राजस्थान पर मिली जीत को अक्षर पटेल ने हादसे में मारे गए अपने दो फैंस को डेडिकेट की है। पिछले मैच के बाद दिल्ली में हुए एक सड़क हादसे में दो युवा भाइयों, अभव और यज्ञ भाटिया की मौत हो गई थी। अक्षर ने अपनी संवेदना दी है।
————————————————
IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
दिल्ली IPL में लगातार तीन हार के बाद जीती; राहुल-निसांका की फिफ्टी, स्टार्क को 3 विकेट

दिल्ली कैपिटल्स को IPL के मौजूदा सीजन में लगातार तीन हार के बाद जीत मिली है। टीम ने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया। दिल्ली की ओर से ओपनर्स ने 110 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी के सहारे दिल्ली ने IPL में अपना सबसे बड़ा रन चेज किया। पढ़ें पूरी खबर
