कुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक

मिनी ऑक्शन से पहले IPL टीमों की रिटेंशन लिस्ट जारी हो गई है। क्रिकेट वेबसाइट क्रिकइंफो के अनुसार, मुंबई इंडियंस ने दीपक चाहर और ट्रेंट बोल्ट को रिलीज कर दिया है।
दिल्ली कैपिटल्स ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को टीम से बाहर कर दिया है। चेन्नई से 10 खिलाड़ी रिलीज किए गए हैं।

मिचेल स्टार्क ने IPL 2026 में 6 मैचों में 11 विकेट झटके।
पथिराना-रहमान रिलीज, ग्रीन रिटेन हुए
कोलकाता (KKR) ने मथीशा पथिराना और मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज किया। इससे 27.20 करोड़ रुपए का बजट खाली हुआ। 25.20 करोड़ रुपए के ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को रिटेन किया है।
पथिराना को पिछले ऑक्शन में 18 करोड़ रुपए में खरीदा गया था। वे पिछले सीजन में सिर्फ एक मैच खेल सके। मुस्तफिजुर पिछले सीजन में एक भी मैच नहीं खेले।
BCCI के निर्देश पर KKR ने उन्हें रिलीज किया था। भारत-बांग्लादेश के बीच राजनयिक तनाव के कारण बांग्लादेश ने भारत में खेलने से इनकार कर दिया था और टी-20 वर्ल्ड कप से हट गया था।
जैकब बेथेल बेंगलुरु से बाहर हुए
RCB ने जैकब बेथेल, मंगेश यादव, विहान मल्होत्रा और रिचर्ड ग्लीसन को रिलीज कर दिया है। बेथेल हाल ही में घुटने की सर्जरी से गुजरे हैं। उनकी रिकवरी में ज्यादा समय लगने के कारण यह फैसला लिया गया। वहीं, RCB यश दयाल को दोबारा टीम में शामिल कर सकती है। इन खिलाड़ियों को रिलीज करने से टीम का 10 करोड़ रुपए का बजट खाली हुआ है।

पिछले ने IPL 2026 का खिताब जीता था। उसने लगातार दूसरा टाइटल जीता।
गुजरात टाइटंस ने 5 खिलाड़ियों को रिलीज किया
गुजरात टाइटंस ने इशांत शर्मा, ल्यूक वुड, कुलवंत खेजरोलिया, शाहरुख खान और कॉनर एस्टरहुइजन को रिलीज कर दिया है। इशांत को पिछले सीजन में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था, जबकि कुलवंत कुछ ही मैच खेले। टीम ने शाहरुख खान पर भी भरोसा खत्म कर दिया है। हालांकि, राहुल तेवतिया को टीम ने बरकरार रखा है।
मुंबई ने 9 खिलाड़ियों को रिलीज किया
मुंबई इंडियंस ने ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर, एएम गजनफर, अथर्व अंकोलेकर, केशव महाराज, मोहम्मद इजहार, दानिश मालवर, मयंक मार्कंडे और मयंक रावत को रिलीज कर दिया है। इन खिलाड़ियों को बाहर करने से टीम का 28.8 करोड़ रुपए का बजट खाली हुआ है।
