![]()
IPL 2026 में निराशाजनक सीजन के बाद मुंबई इंडियंस अपने स्क्वॉड का रिव्यू कर रही है। इससे पहले कप्तान हार्दिक पंड्या ट्रेड विंडो की सबसे बड़ी चर्चा बन गए हैं। कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि हार्दिक ट्रेड हो सकते हैं। हालांकि, अभी तक किसी भी ट्रेड की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ट्रेड के संबंध में कोई बातचीत नहीं स्पोर्टस्टार से बातचीत में मुंबई इंडियंस के प्रवक्ता ने कहा, हमारा पोस्ट-सीजन रिव्यू फिलहाल चल रहा है और हम टीम के सभी पहलुओं पर गौर कर रहे हैं। हम खिलाड़ियों के ट्रेड के संबंध में किसी बातचीत में शामिल नहीं हैं, रिव्यू पूरा होने के बाद ही यह संभव है। कई तरह के विकल्पों और विचारों का मूल्यांकन किया जा रहा है, जिसमें समय लगता है, इसलिए अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है। 4 टीमों की नजरें हार्दिक पर हाल ही में रिपोर्ट आई थी कि भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक के लिए अगला ठिकाना चेन्नई सुपर किंग्स हो सकती है। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स भी हार्दिक को अपनी टीम में शामिल करने के विकल्प पर विचार कर रही हैं। लीडरशिप और कोचिंग स्टाफ में बदलाव के संकेत रिव्यू केवल कप्तानी तक सीमित नहीं है। फ्रेंचाइजी से जुड़े सूत्रों के अनुसार, मुंबई इंडियंस अपने लीडरशिप ग्रुप, कोचिंग स्टाफ और ओवरऑल क्रिकेट ऑपरेशंस का मूल्यांकन कर रही है। टीम ऐसे स्क्वॉड का पुनर्गठन करना चाहती है जो पिछले कुछ, सालों से लगातार खिताबी दौड़ में पिछड़ रहा है। मुंबई का पिछले 3 सीजन में प्रदर्शन निराशाजनक रहा मुंबई इंडियंस का पिछले 3 सीजन में प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। 2024 में टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी। 2025 में 5 बार की चैंपियन टीम ने वापसी करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई। 2026 में एक बार फिर टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई। ——————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कॉमनवेल्थ गेम्स में 10वें दिन भारत को 8 गोल्ड:7 बॉक्सरों ने दिलाए, एक पैरा शॉटपुट में मिला, ट्रिपल जंप में 2 मेडल स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 10वें दिन शनिवार को भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 गोल्ड मेडल जीते। इनमें 7 गोल्ड बॉक्सिंग और एक पैरा शॉटपुट से आया। भारत ने पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स के एक ही एडिशन में बॉक्सिंग में 7 गोल्ड मेडल जीते हैं। पूरी खबर
Source link