![]()
IPL 2026 के लीग स्टेज में सिर्फ 6 मैच बाकी हैं। मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में जगह बना ली। टीम के 13 मैचों में अब 14 पॉइंट्स हो गए हैं। राजस्थान का आखिरी लीग मुकाबला 24 मई को मुंबई इंडियंस से है। उस मैच में जीत टीम को प्लेऑफ का टिकट दिला सकती है। दूसरी ओर, लखनऊ को सीजन की 9वीं हार मिली। टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी थी। लखनऊ 13 मैचों में 8 पॉइंट्स के साथ आखिरी स्थान पर है। पॉइंट्स टेबल की मौजूदा स्थिति… सभी टीमों का समीकरण राजस्थान की टॉप-4 में एंट्री लखनऊ पर जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को पीछे छोड़ दिया। टीम के अब 14 पॉइंट्स हो गए हैं। राजस्थान को अपना आखिरी मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलना है। जीत मिलने पर टीम 16 पॉइंट्स तक पहुंच जाएगी और प्लेऑफ में जगह पक्की कर लेगी। कोलकाता के लिए आज जीत जरूरी कोलकाता नाइट राइडर्स 11 पॉइंट्स के साथ आठवें स्थान पर है। टीम का मुकाबला आज मुंबई इंडियंस से है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए कोलकाता को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। हार के साथ टीम की उम्मीदें लगभग खत्म हो जाएंगी। पंजाब पांचवें स्थान पर खिसकी पंजाब किंग्स अब 13 पॉइंट्स के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गई है। टीम लगातार 6 मुकाबले हार चुकी है। पंजाब को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए लखनऊ के खिलाफ आखिरी मैच हर हाल में जीतना होगा। साथ ही राजस्थान और मुंबई के मैच में राजस्थान के हारने की दुआ भी करनी होगी। बेंगलुरु टॉप पर कायम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 18 पॉइंट्स और +1.065 नेट रनरेट के साथ पहले स्थान पर बनी हुई है। टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और उसका क्वालिफायर-1 खेलना लगभग तय माना जा रहा है। RCB का आखिरी लीग मैच सनराइजर्स हैदराबाद से है। गुजरात और हैदराबाद में टॉप-2 की जंग सोमवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर अपने साथ गुजरात टाइटंस की भी प्लेऑफ में जगह पक्की करा दी। दोनों टीमों के 16-16 पॉइंट्स हैं और वे दूसरे और तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। गुजरात का आखिरी लीग मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स से होगा, जबकि हैदराबाद को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना करना है। दोनों टीमों की नजर अब टॉप-2 में जगह बनाकर क्वालिफायर-1 खेलने पर होगी। चेन्नई और दिल्ली की राह मुश्किल चेन्नई सुपर किंग्स 12 पॉइंट्स के साथ छठे स्थान पर है। टीम का आखिरी मुकाबला गुजरात से है। CSK को प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए यह मैच बड़े अंतर से जीतना होगा। दिल्ली कैपिटल्स भी 12 पॉइंट्स के साथ सातवें स्थान पर है। टीम का नेट रनरेट (-0.871) काफी खराब है। दिल्ली को कोलकाता के खिलाफ जीत के साथ दूसरी टीमों के नतीजों का भी इंतजार करना पड़ेगा।
मुंबई और लखनऊ पहले ही बाहर मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं। मुंबई के 8 पॉइंट्स हैं, जबकि लखनऊ भी 8 अंक के साथ आखिरी स्थान पर है। टूर्नामेंट के टॉप प्लेयर्स… सूर्यवंशी ऑरेंज कैप होल्डर बने राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके 13 मैचों में 579 रन हो गए हैं और उन्होंने हेनरिक क्लासन को पीछे छोड़कर ऑरेंज कैप अपने नाम कर ली। सूर्यवंशी इस सीजन 236.32 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 1 शतक, 3 अर्धशतक और 53 छक्के लगाए हैं, जो इस सीजन सबसे ज्यादा हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के मिचेल मार्श 563 रन के साथ दूसरे, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासन 555 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप बरकरार बेंगलुरु के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 24 विकेट के साथ पर्पल कैप होल्डर बने हुए हैं। गुजरात के कगिसो रबाडा 21 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। चेन्नई के अंशुल कम्बोज 20 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर बने हुए हैं। ———————————————- IPL से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… राजस्थान तीन मैच हारने के बाद जीती; लखनऊ को 7 विकेट से हराया IPL में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में टॉस हारकर बैटिंग करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 220 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 19.1 ओवर में 3 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। पढ़ें पूरी खबर
Source link