Indian Premier League (IPL) 2025 Auction Players Reserve Price List Update; IPL 2026 ऑक्शन के लिए 2 करोड़ रुपये की अधिकतम बेस प्राइस पर 45 खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज कराया है। IPL ने सोमवार को सभी 10 फ्रेंचाइजी के साथ खिलाड़ियों की सूची साझा की | IPL 2026 मिनी ऑक्शन- 1355 प्लेयर्स रजिस्टर्ड: 2 करोड़ बेस प्राइस पर 45 नाम, 77 स्लॉट खाली; ग्रीन पर KKR और CSK की नजर

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Indian Premier League (IPL) 2025 Auction Players Reserve Price List Update; IPL 2026 ऑक्शन के लिए 2 करोड़ रुपये की अधिकतम बेस प्राइस पर 45 खिलाड़ियों ने अपना नाम दर्ज कराया है। IPL ने सोमवार को सभी 10 फ्रेंचाइजी के साथ खिलाड़ियों की सूची साझा की

स्पोर्ट्स डेस्क2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कैमरन ग्रीन KKR के लिए आंद्रे रसेल का विकल्प बन सकते हैं। रसेल ने IPL से संन्यास ले लिया है और वे KKR के पावर कोच हैं। - Dainik Bhaskar

कैमरन ग्रीन KKR के लिए आंद्रे रसेल का विकल्प बन सकते हैं। रसेल ने IPL से संन्यास ले लिया है और वे KKR के पावर कोच हैं।

अगले IPL के लिए 1355 प्लेयर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 2 करोड़ की बेस प्राइस कैटेगरी में ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन, इंग्लैंड के लियम लिविंगस्टन, भारत के रवि बिश्नोई और वेंकटेश अय्यर, श्रीलंका के मथीश पथिराना और वानिंदु हसरंगा समेत कुल 45 खिलाड़ी शामिल हैं।

रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 30 नवंबर थी। मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद IPL ने यह लंबी लिस्ट सभी फ्रेंचाइजियों को भेज दी है। हर टीम में अधिकतम 25 खिलाड़ी रखे जा सकते हैं। ऐसे में इस बार ऑक्शन में कुल 77 स्लॉट भरे जाएंगे, जिनमें 31 विदेशी स्लॉट भी शामिल हैं।

ग्रीन पर रहेगी नजर ऑक्शन में सबसे बड़ी नजर ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन पर रहेगी। वे पिछले साल बैक इंजरी की वजह से मेगा ऑक्शन में नहीं उतरे थे। इस बार KKR और CSK दोनों उनके लिए बोली लगा सकते हैं। इन दोनों टीमों के पास सबसे बड़ा पर्स है और एक-एक विदेशी स्लॉट भी खाली है।

KKR को ग्रीन का मजबूत दावेदार माना जा रहा है, क्योंकि वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल के IPL से रिटायर होने के बाद टीम को एक ऐसे ऑलराउंडर की जरूरत है जो हर स्थिति में बल्लेबाजी कर सके और गेंदबाजी भी दे सके।

KKR ने 9 प्लेयर्स रिलीज किए KKR ने कुल 9 प्लेयर्स को रिलीज किया है, जिनमें वेंकटेश अय्यर भी शामिल हैं जिन्हें पिछले साल 23.5 करोड़ में खरीदा गया था। अब टीम के पास 12 स्लॉट खाली हैं, जिनमें 6 विदेशी स्लॉट भी हैं। CSK के पास दूसरे नंबर का पर्स है और उसे 9 स्लॉट भरने हैं, जिनमें 4 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल होंगे।

रिलीज हुए कई बड़े नाम 2 करोड़ की कैटेगरी में कई खिलाड़ी जिन्हें हाल ही में टीमों ने रिलीज किया था, उन्होंने भी खुद को 2 करोड़ की बेस प्राइस में रखा है। इनमें CSK के पथिराना भी हैं, जिन्हें चेन्नई ने पिछले साल 13 करोड़ में रिटेन किया था, लेकिन चोट की वजह से वे पूरा असर नहीं दिखा पाए। इसी तरह इंग्लैंड के लियम लिविंगस्टन को RCB ने पिछले मेगा ऑक्शन में 8.75 करोड़ में लिया था, लेकिन एक सीजन बाद ही रिलीज कर दिया।

भारतीय खिलाड़ियों में वेंकटेश अय्यर और रवि बिश्नोई भी 2 करोड़ की कैटेगरी में हैं। LSG ने बिश्नोई को पिछले साल 11 करोड़ में रिटेन किया था, लेकिन लगातार कमजोर प्रदर्शन की वजह से अब उन्हें रिलीज कर दिया गया।

ग्लेन मैक्सवेल शामिल नहीं 2 करोड़ की लंबी लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल का नाम नहीं है। उन्हें पिछले साल पंजाब किंग्स ने 4.2 करोड़ में खरीदा था, लेकिन 37 साल के मैक्सवेल इस सीजन से पहले ही उंगली की चोट की वजह से बाहर हो गए। उनकी जगह PBKS ने मिशेल ओवेन को टीम में रखा, जिन्हें इस साल रिटेन कर लिया गया है।

मोईन अली PSL खेलेंगे इंग्लैंड के मोईन अली ने फाफ डू प्लेसिस की तरह IPL 2026 में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है और PSL खेलेंगे। मोईन 2018 से IPL में खेले हैं और CSK के साथ 2 खिताब जीते हैं।

PBKS के विकेटकीपर जोश इंग्लिस का नाम भी ऑक्शन में है। उन्होंने टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम रोल निभाया था, लेकिन वे निजी कारणों से पूरे 2026 सीजन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। IPL ने फ्रेंचाइजियों को बताया है कि इंग्लिस की उपलब्धता सिर्फ 25% रहेगी।

अब बनेगी फ्रेंचाइजियों की शॉर्टलिस्ट IPL ने सभी फ्रेंचाइजियों से कहा है कि वे 5 दिसंबर तक अपनी पसंद की खिलाड़ियों की शॉर्टलिस्ट भेज दें। इसके बाद लंबी सूची को छोटा कर फाइनल ऑक्शन लिस्ट जारी की जाएगी। —————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान लीग के लिए मोईन अली ने भी IPL छोड़ा

फाफ डु प्लेसिस के बाद अब इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली ने भी IPL 2026 में हिस्सा नहीं लेने और PSL 2026 में खेलने का फैसला किया है। चार दिनों के भीतर ऐसा निर्णय लेने वाले वे दूसरे विदेशी खिलाड़ी हैं।

इससे पहले 29 नवंबर को RCB के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने IPL से अपना नाम वापस लेकर PSL खेलने की घोषणा की थी। IPL का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होना है। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment