India vs West Indies 3rd T20 Match Indore October 2026

इंदौर के होल्कर स्टेडियम को एक और मैच की मेजबानी मिली है। 11 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 मैच खेला जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने गुरुवार को टीम इंडिया के 2026-27 के घरेलू इंटरनेशनल सीजन का शेड्यूल जारी किया।

.

आगामी घरेलू सीजन में रोमांचक और एक्शन से भरपूर मुकाबले देखने को मिलेंगे। चार मेहमान टीमें वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया मल्टी फॉर्मेट क्रिकेट खेलने के लिए भारत आएंगी। इस सीजन में 17 शहरों में 22 इंटरनेशनल मैच खेले जाएंगे।

वनडे के बाद टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी

सीजन की शुरुआत वेस्टइंडीज के भारत दौरे से होगी। इस दौरे की शुरुआत 27 सितंबर 2026 से होगी। इस दौरान भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज और उसके बाद पांच टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

वनडे मैच तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे। टी-20 मैच लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में होंगे।

होलकर स्टेडियम में अब तक 4 टी-20 मैच खेले गए

  • पहला मैच: 2017 में श्रीलंका को 88 रनों से हराया।
  • दूसरा मैच: 2020 में श्रीलंका को 7 विकेट से हराया।
  • तीसरा मैच: दक्षिण अफ्रीका ने 49 रन से भारत को हराया।
  • चौथा मैच: भारत ने 6 विकेट से अफगानिस्तान को हराया।

……………………………..

यह खबर भी पढ़ें

टीम इंडिया होम सीजन में 22 मैच खेलेगी:9 वनडे, 5 टेस्ट और 8 टी-20 होंगे

BCCI ने टीम इंडिया के 2026-27 के इंटरनेशनल घरेलू सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस सीजन में कुल 22 मैच (9 वनडे, 5 टेस्ट और 8 टी-20) 17 अलग-अलग शहरों में खेले जाएंगे। इस दौरान कुल चार टीमें भारत दौरे पर आएंगी। इसमें वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के नाम शामिल है। घरेलू सीजन का आगाज सितंबर में होगा। पढ़ें पूरी खबर…

Source link

Leave a Comment