दोहा3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत A का मुकाबला नेपाल से हो रहा है। दोहा में टॉस जीतकर नेपाल ने पहले गेंदबाजी चुनी है।
भारतीय टीम में अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी जैसे प्लेयर्स उतरेंगे। कप्तानी तिलक वर्मा कर रहे हैं, जबकि रिंकू सिंह उपकप्तान हैं।
दोनों टीम-
भारत A- तिलक वर्मा (कप्तान), रिंकू सिंह, अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बडोनी, कुमार कुशाग्र, शाहबाज अहमद, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, तनुष कोटियान, हर्ष दुबे, प्रभसिमरन सिंह, अरशद खान।
नेपाल- संदीप लामिछाने (कप्तान), कुशल भुर्तेल, देव खानाल, ईशान पांडे, दीपक डुमरे, अर्जुन कुमाल, सोमपाल कामी, नंदन यादव, संदीप जोरा, पवन सर्राफ, ललित राजवंशी, लोकेश बम, राशिद खान, बसीर अहमद, अभिषेक गौतम।
लाइव अपडेट्स
4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नेपाल ने गेंदबाजी चुनी
नेपाल ने भारत A के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत A की ओर से वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पर नजरें रहेंगी।
19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भारत A का 13 साल बाद खिताब जीतने का लक्ष्य
भारत ने 2013 में इस टूर्नामेंट का पहला सीजन जीता था। इसके बाद से टीम खिताब नहीं जीत सकी है।
भारत A ने 2025 में हुए राइजिंग स्टार्स एशिया कप में जितेश शर्मा की कप्तानी में हिस्सा लिया था। यह टूर्नामेंट 14 से 23 नवंबर तक कतर के दोहा में खेला गया था।
29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा ले रही
इस टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 2 ग्रुप में बांटा गया है। इनमें 5 टेस्ट खेलने वाले देश अपनी A टीम के साथ उतरे हैं, जबकि 3 टीमें एसोसिएट देशों की हैं। नेपाल ने इस साल टी-20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन कर अपनी क्षमता दिखाई थी।
30 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हर्षित राणा की वापसी पर नजर
हर्षित राणा हैमस्ट्रिंग और क्वाड्रिसेप्स की चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे हैं। वे इस टूर्नामेंट में अपनी फिटनेस साबित करने और गेंदबाजी में लय हासिल करने उतरेंगे। प्रिंस यादव भी चोट से वापसी कर रहे हैं। दोनों तेज गेंदबाजों के लिए यह टूर्नामेंट अपनी लय और आत्मविश्वास हासिल करने का मौका है।
