इंडिया-अफगानिस्तान मैच के दूसरे दिन पहुंचे फैंस।
न्यू चंडीगढ़ के स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान टेस्ट मैच का दूसरा दिन है। यहां ज्यादातर फैंस लोकल बॉय शुभमन गिल को देखने के लिए पहुंचे।
.
हालांकि कल के 103 रन से आगे खेलने उतरे गिल 23 रन और बनाकर 126 पर आउट हो गए। इससे फैंस के बीच मायूसी नजर आई।
वहीं संडे की वजह से आज मैच में कल, शनिवार के मुकाबले ज्यादा फैंस नजर आए। इस स्टेडियम में यह पहला ही टेस्ट मैच है। दर्शकों को गर्मी में दिक्कत न आए, इसलिए स्टेडियम के हर गेट पर ठंडे पानी से भरे वाटर कैंपर रखे गए हैं।
मैच देखने पहुंचे फैंस के PHOTOS…

चंडीगढ़ की मोनिका शर्मा खास हैट पहनकर मैच देखने पहुंची हैं। उन्होंने कहा कि कप्तान शुभमन गिल अपना शतक पूरा कर चुके हैं और आज उनसे तेज बल्लेबाजी की उम्मीद है। उनका मानना है कि भारतीय टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर विपक्षी टीम के सामने मजबूत चुनौती पेश करेगी।

रोपड़ की हरमनप्रीत कौर ने कहा कि वह और उसका भाई धोनी और कोहली के प्रशंसक है, लेकिन आज शुभमन गिल के लिए मैदान में आए हैं। उन्हें उम्मीद है कि गिल आज अच्छा खेलेगा।

न्यू चंडीगढ़ में आज सुबह से ही तेज धूप है। हालांकि बारिश का मौसम विभाग ने अनुमान बताया था। ऐसे मे लोग गमछे ओढ़कर पहुंच रहे है। ताकि वह मैच का आनंद उठा पाए।

भारत और अफगानिस्तान के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में बच्चे पहुंचे हैं। बच्चे अपने छोटे-छोटे रंग-बिरंगे छाते लेकर स्टेडियम पहुंचे, जिससे माहौल और भी आकर्षक नजर आया। मैच को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

गर्मी में दर्शकों को दिक्कत न आए। इसके लिए पीसीए की तरफ से हर गेट पर वाटर कैंपर का इंतजाम किया गया है।

मैच खत्म होने के बाद बाहर आ रहे शुभमन गिल के पैर छूता फैन

शनिवार को टेस्ट मैच की औपचारिक शुरूआत करते बरनाला से आम आदमी पार्टी के लोकसभा सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर।
देश का 31वां स्टेडियम, जहां टेस्ट मैच हो रहा न्यू चंडीगढ़ के इस स्टेडियम पर यह पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। यह देश का 31वां टेस्ट क्रिकेट मैदान है, जबकि पंजाब में यह तीसरा ऐसा क्रिकेट मैदान है जहां टेस्ट मैच खेले जा रहे हैं। इससे पहले मोहाली के आईएस बिंद्रा क्रिकेट स्टेडियम और जालंधर के गांधी स्टेडियम में भी टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं।
पहले दिन कई खिलाड़ियों के परिवार मैच देखने पहुंचे पहले दिन के मैच के दौरान कई खिलाड़ियों के परिवार भी स्टेडियम में देखे गए। इसमें शुभमन गिल की माता कीरत गिल और पिता लखविंदर सिंह पहुंचे हुए थे। इसके अलावा गुरनूर का परिवार भी मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचा था।
***********
मैच का लाइव स्कोरकार्ड यहां देखें: चंडीगढ़ टेस्ट का दूसरा दिन