India First Country Ebola Medicine | Kaziranga Handloom Amazon

  • Hindi News
  • Career
  • India First Country Ebola Medicine | Kaziranga Handloom Amazon | June 3 Current Affairs

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1. भारत सरकार ने इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स (संशोधन) नियम, 2026 लागू किया

  • 2 जून को गृह मंत्रालय ने इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स (संशोधन) नियम, 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया।
  • नए नियमों के मुताबिक, अब 180 दिन के वीजा पर भारत आए विदेशी कभी भी वीजा की अवधि बढ़ाने के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे।
  • इससे पहले तक 180 दिन पूरे होने के बाद ही, 14 दिन के अंदर रजिस्‍ट्रेशन कराना होता था।
  • सभी विदेशी नागरिकों को आदेश मिलने के 30 दिन के भीतर अपील करनी होगी।

बच्चों की नागरिकता से जुड़े नियम भी बदले

  • इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स (संशोधन) नियम, 2026 के मुताबिक, अगर बच्चे के माता-पिता में से कोई एक यदि भारतीय नागरिक है और बच्चे की भारतीय नागरिकता बनाए रखना चाहता है, तो बच्चे पर विदेशी नागरिकों के रजिस्ट्रेशन वाले नियम लागू नहीं होंगे।
  • वहीं, भारत में रह रहा कोई बच्चा किसी दूसरे देश की नागरिकता हासिल करता है, तो उसके माता-पिता को 30 दिन के भीतर इसकी जानकारी रजिस्ट्रेशन अधिकारी को देनी होगी।
  • इसके अलावा कुछ मामलों में सूचना देने की समय-सीमा 24 घंटे तय की गई है।
  • गृह मंत्रालय ने ये बदलाव इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट, 2025 की धारा 30 के तहत किए हैं।
  • संसद ने मार्च 2025 में इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट, 2025 पास किया था।
  • इस कानून में पासपोर्ट एक्ट 1920, फॉरेनर्स रजिस्ट्रेशन एक्ट 1939, फॉरेनर्स एक्ट 1946 और इमिग्रेशन एक्ट 2000 समेत कई पुराने कानूनों के प्रावधान शामिल हैं।
  • कानून के तहत यदि कोई गैर कानूनी तरीके से किसी विदेशी को देश में लाता, ठहराता या बसाता है, तो उसे 3 साल जेल या 2 से 5 लाख रुपए का जुर्माना या फिर दोनों की सजा हो सकती है।

2. भारत ने अफ्रीका में इबोला प्रभावितों के लिए मेडिकल हेल्प भेजी

  • 2 जून को भारत ने अफ्रीका में इबोला प्रभावितों के लिए मेडिकल हेल्प भेजी।
  • इबोला प्रभावितों के लिए 43 टन की मेडिकल हेल्प भेजी गई है।
  • भारत ने ये सहायता अफ्रीकी संघ की स्वास्थ्य एजेंसी ‘अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल’ (Africa CDC) को भेजी है।
  • इस मेडिकल खेप में जीवन रक्षक दवाएं और हेल्थ इक्विपमेंट जैसे डायगनोस्टिक किट, इंफेक्शन प्रिवेंशन मटेरियल, प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट और केस मैनेजमेंट सप्लाई शामिल हैं।
  • ये भारत सरकार की भेजी हुई दूसरी मेडिकल खेप भी। इससे पहले 24 मई को भी आपातकालीन चिकित्सा आपूर्ति खेप भेजी गई थीं।
  • 17 मई को विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने कांगो और युगांडा में इबोला वायरस को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है।
  • इबोला वायरस की अभी तक कोई वैक्सीन नहीं है। हालांकि WHO ने कहा है कि ये वायरस कोविड-19 जितना खतरनाक नहीं है।
  • भारत में 2014 के बाद इबोला का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।
  • दुनिया में इबोला वायरस का पहला मामला और प्रकोप वर्ष 1976 में सामने आया था।
भारत ने अपनी 'वैक्सीन मैत्री' और चिकित्सा सहायता नीति के तहत ये मेडिकल हेल्प भेजी है।

भारत ने अपनी ‘वैक्सीन मैत्री’ और चिकित्सा सहायता नीति के तहत ये मेडिकल हेल्प भेजी है।

3.इलेक्ट्रॉनिक और आईटी मिनिस्ट्री ने DPIIT के साथ MoU साइन किया

  • 2 जून को डिजिटल इंडिया भाषिनी (BHASINI) प्लेटफॉर्म ने डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) के साथ एक MoU साइन किया।
  • इस MoU के तहत, भाषिनी के ‘उद्यत’, ‘मित्रा’, ‘ऐपमित्रा’ और ‘वक्ता’ जैसे मंचों के जरिए उद्यमियों, निवेशकों और स्टार्टअप्स के लिए वॉयस-बेस्ड बहुभाषी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
  • इलेक्ट्रॉनिक और IT मिनिस्ट्री के मुताबिक इस MoU का उद्देश्य बहुभाषी डिजिटल कैपेबिलिटी को मजबूत करना है।
  • इस MoU का उद्देश्य DPIIT के डिजिटल प्लेटफार्मों पर बहुभाषी पहुंच यानी एक से ज्यादा भाषाओ में जानकारी देने है।
  • इसमें एक से ज्यादा भाषाओं में काम-काज शुरू करना और उससे जुड़ी सर्विस देना शामिल है।
  • इससे सरकारी सूचना, स्टार्टअप और इंडस्ट्रियल सर्विस, कम्युनिकेशन को बढ़ावा मिलेगा।
  • एक से ज्यादा भाषाओं में जानकारी होने से लोगों के बीच भाषाई मुश्किल कम होगी और
  • इस MoU का उद्देशय संविधान के आठवें शेड्यूल में शामिल सभी 22 भाषाओं में एडमिनिस्ट्रेशन और सर्विस को शुरू करना है।
  • DPIIT देश में इंडस्ट्री और इंटरनल ट्रेड इको-सिस्टम को मजबूत करने का काम करता है।
  • भाषिनी के अनुवाद (ट्रांसलेशन) और टेक्नोलॉजी को DPIIT प्लेटफार्मों में मिलाया जाएगा।
  • इस MoU में डोमेन-स्पेसिफिक बहुभाषी AI मॉडल डेवलप किए जाएंगे। साथ ही बहुभाषी वॉइस बेस्ड डेटा सेट बनाए जाएंगे।

BHASINI (भाषिनी)

  • भाषिनी (भारत के लिए भाषा इंटरफेस) भारत की राष्ट्रीय भाषा को बढ़ावा देने का काम करता है और ये सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत आता है।
  • ये अनुवाद, भाषण और बहुभाषी डिजिटल सेवाएं देने के लिए AI-बेस्ड लैंग्वेज टेक्नोलॉजी का उपयोग करता है।
  • जिससे नागरिकों को उनकी पसंदीदा भाषा में डिजिटल प्लेटफॉर्म तक पहुंचने में मदद मिलती है।
BHASINI का उद्देशय AI बेस्ड डिजिटल एडमिनिस्ट्रेशन को मजबूती से पेश कर सकेगा।

BHASINI का उद्देशय AI बेस्ड डिजिटल एडमिनिस्ट्रेशन को मजबूती से पेश कर सकेगा।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

4. पहली विश्व योगासन चैंपियनशिप अहमदाबाद में शुरू होगी

  • 4 जून से पहली ‘विश्व योगासन चैंपियनशिप’ गुजरात के अहमदाबाद में शुरू होगी।
  • इस चैंपियनशिप में 40 से ज्यादा देशों के एथलीट हिस्सा लेंगे।
  • अमेरिकी योगासन टीम भी इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने भारत आएगी।
  • भारत का लक्ष्य 2036 के ओलिंपिक में योगासन को स्पोर्ट्स के तौर पर शामिल करवाना है।
  • ये चैंपियनशिप युवा मामले और खेल मंत्रालय, आयुष मंत्रालय और योगासन बॉडी मिलकर करवा रहे हैं।
  • चैंपियनशिप का उद्देश्य दुनिया भर में योगासन के लिए प्रतिस्पर्धा नियमों और स्कोरिंग स्टैंडर्ड को शुरू करना है।
  • ये एक खेल के तौर में योगासन को व्यापक अंतरराष्ट्रीय मान्यता दिलाने के भारत के अभियान में एक प्रमुख कदम का प्रतिनिधित्व करता है।
  • 27 मई को केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स में ‘योगासन’ को शामिल करने का ऐलान भी किया था।
भारत कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा।

भारत कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी करेगा।

मिसलीनियस (MISCELLENEOUS)

5. काजीरंगा नेशनल पार्क ने ‘ई-शॉप लॉन्च किया

  • 2 जून को अमेजन और GeM (गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस) ने एक MoU ‘ई-शॉप’ लॉन्च किया।
  • इस MoU के तहत काजीरंगा नेशनल पार्क अमेजन के जरिए अपने हैंडलूम प्रोडक्ट्स बेचेगा।
  • काजीरंगा में ‘ई-शॉप लॉन्च करने का उद्देश्य वन संरक्षण को बढ़ाना और आजीविका से जुड़े कार्यक्रमों को बढ़ावा देना है।
  • काजीरंगा के लोकल कारीगर और महिला स्वयं सहायता समूह अब हाथों से बनाए (हस्तशिल्प) प्रोडक्ट्स ऑनलाइन बेचे सकेंगे।
  • काजीरंगा ‘ई-शॉप से आने वाली आय का एक हिस्सा वन्यजीव संरक्षण और पार्क मैनेगमेंट में खर्च किया जाएगा।
  • ये पहल डिजिटल इंडिया के तहत है और इस पहल से ई-कॉमर्स का उपयोग पर्यावरण और वन्यजीव सुरक्षा के लिए किया जा रहा है।
  • काजीरंगा यूनेस्को विश्व धरोहर में शामिल है और एक सींग वाले गैंडों के लिए प्रसिद्ध है।
  • काजीरंगा ‘ई-शॉप से स्थानीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाना ताकि वे जंगल पर अपनी निर्भरता कम कर सकें।
  • काजीरंगा नेशनल पार्क असम में स्थित है और इसे ‘बिग फाइव’ जीवों के लिए जाना जाता है।
  • अमेजन का ‘कारीगर’ प्रोग्राम इस पहल में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस काजीरंगा 'ई-शॉप से लोकल प्रोडक्ट्स दुनिया भर में पहुंचाना है।

गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस काजीरंगा ‘ई-शॉप से लोकल प्रोडक्ट्स दुनिया भर में पहुंचाना है।

आज का इतिहास

  • 1947 में आज ही के दिन ब्रिटिश राज में भारत के अंतिम वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन ने देश के बंटवारे का ऐलान किया था
  • 1901 में पहला ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाले जी शंकर कुरूप का जन्म हुआ।
  • 1915 में ब्रिटिश सरकार ने रविंद्रनाथ टैगोर को नाइटहुड की उपाधि से दी।
  • 1918 में महात्मा गांधी की अध्यक्षता में इन्दौर में ‘हिन्दी साहित्य सम्मेलन’ हुआ।
  • 1972 में देश के पहले आधुनिक युद्धक पोत नीलगिरी को देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जलावतरित किया।

——————

ये खबर भी पढ़ें..

4 हाईकोर्ट के मुख्‍य न्‍यायाधीश सुप्रीम कोर्ट भेजे गए:भारत में FIFA वर्ल्ड कप टेलिकास्ट करेगा ZEE नेटवर्क; 2 जून के करेंट अफेयर्स

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं- पूरी खबर पढ़ें..

खबरें और भी हैं…

Source link

Leave a Comment