India-Belgium Renewable Energy MoU | PM Visit Delhi Latest Update

  • Hindi News
  • Career
  • India Belgium Renewable Energy MoU | PM Visit Delhi Latest Update

27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं-

नेशनल (NATIONAL)

1. बेल्जियम के पीएम 3 दिन की यात्रा पर भारत आए

  • 3 सितंबर को बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर 3 दिनों के आधिकारिक दौरे पर भारत पहुंचे।
  • नई दिल्ली में बार्ट डी ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और द्विपक्षीय वार्ता की।
  • साथ ही भारत और बेल्जियम ने स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए रिनेबल एनर्जी पर एक समझौता ज्ञापन (MoU) साइन किया।
  • द्विपक्षीय आर्थिक साझेदारी को मजबूत करते हुए अगले 5 सालों के लिए आपसी व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य भी रखा है।
  • दोनों देशों ने रक्षा क्षेत्र में सहयोग के लिए एक ‘लेटर ऑफ इंटेंट’ पर भी साइन किया है।
  • दोनों देशों ने डिजिटल दुनिया के खतरों से निपटने के लिए दोनों देशों ने साइबर क्राइम के सेक्टर में भी आपसी सहयोग के लिए समझौता किया।
  • इस बैठक में ट्रेड और इंवेस्ट, डिफेंस और सिक्योरिटी, टेक्नोलॉजी, एनर्जी कनेक्टिविटी और पीपल टू पीपल रिलेशन पर बात हुई।
  • पीएम बार्ट डी वेवर ने राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी दी। वे फरवरी 2025 में प्रधानमंत्री बनने के बाद डी वेवर की ये पहली भारत यात्रा है।

भारत और बेल्जियम ने डिप्लोमेटस की ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट के लिए भी एक स्पेशल MoU साइन किया।

भारत और बेल्जियम ने डिप्लोमेटस की ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट के लिए भी एक स्पेशल MoU साइन किया।

स्पोर्ट्स (SPORTS)

2. भारत पहली ICC महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी करेगा

  • 3 सितंबर को ICC ने महिला चैंपियंस ट्रॉफी भारत में खेलने को मंजूरी दी।
  • छह टीमों का ये टूर्नामेंट 14 से 28 फरवरी 2027 तक मुंबई और वडोदरा में खेला जाएगा।
  • दरअसल टी-20 फॉर्मेट में होने वाली इस टूर्नामेंट की मेजबानी श्रीलंका को मिली थी लेकिन ICC ने 30 अगस्त को श्रीलंका से मेजबानी छीन ली थी।
  • ICC ने आरोप लगाया था कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में वहां की सरकार का दखल है।
  • श्रीलंका से मेजबानी छिनने के बाद टूर्नामेंट कराने के लिए बांग्लादेश, भारत और साउथ अफ्रीका ने दावा किया था।
  • ICC ने तय मानकों के आधार पर भारत के प्रस्ताव को मंजूरी दी। टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका खेलेंगी।
  • इन सभी टीमों ने 6 जुलाई की कटऑफ तारीख पर ICC महिला टी-20 इंटरनेशनल टीम रैंकिंग में अपनी स्थिति के आधार पर क्वालिफाई किया है।

निधन (DEATH)

3. गुजराती गायक गौरांग व्यास का निधन

  • 3 सितंबर को गुजराती संगीत के प्रसिद्ध गायक संगीतकार गौरांग व्यास का निधन हुआ। वे 87 साल के थे।
  • गौरांग व्यास ने गुजराती सिनेमा, लोक संगीत और सुगम संगीत में कई दशकों तक योगदान दिया।
  • गौरांग ने 100 से ज्यादा गुजराती फिल्मों के लिए संगीत दिया है। उनके चर्चित संगीत में ‘भवनी भवई’ और ‘दीकरी तो पारकी थापण’ जैसे गीत शामिल हैं।
  • गौरांग को 2022 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था।
  • गौरांग ने शुरुआत में मुंबई की एक इंजीनियरिंग कंपनी में नौकरी की और बाद में संगीत को अपना जीवन समर्पित किया।

मिसलीनीयस

4. ASI ने गोल्लाला गुड़ी मंदिर को स्मारक घोषित किया

  • 3 सितंबर को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने तेलंगाना के मुलुगु जिले के पालमपेट स्थित गोल्लाला गुड़ी मंदिर को राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया।
  • संस्कृति मंत्रालय के मुताबिक ये मंदिर यूनेस्को की लिस्ट में शामिल रामप्पा मंदिर के पास स्थित है और अपनी उत्कृष्ट नक्काशी तथा स्थापत्य कला के लिए प्रसिद्ध है।
  • ये मंदिर त्रिकूटालय शैली का है। इसमें पूर्व दिशा की ओर एक मंडप और उसके चारों ओर तीन गर्भगृह हैं।
  • देश में राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों को प्राचीन स्मारक तथा पुरातत्व स्थल और अवशेष अधिनियम, 1958 के तहत संरक्षण प्रदान किया जाता है।
ASI ऐसे स्मारकों के संरक्षण, रखरखाव और आम लोगों के लिए नियंत्रित प्रवेश की व्यवस्था करता है।

ASI ऐसे स्मारकों के संरक्षण, रखरखाव और आम लोगों के लिए नियंत्रित प्रवेश की व्यवस्था करता है।

5. तमिलनाडु में ओलिंपिक सिटी बनाई जाएगी

  • 3 सितंबर को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने चेन्नई में ‘ओलिंपिक सिटी’ बनाने की घोषणा की।
  • अब राज्य में इंटरनेशनल रेसिंग के लिए एक ‘मोटर स्पोर्ट्स सिटी’ भी बनाई जाएगी।
  • सीएम ने चेन्नई में 1,200 करोड़ रुपए की लागत से एक नया सचिवालय-सह-विधानसभा परिसर बनाने की भी घोषणा की।
  • इसके अलावा तमिलनाडु विधानसभा ने मद्रास उच्च न्यायालय की मुख्य भाषा के रूप में तमिल को मान्यता देने का प्रस्ताव भी अपनाया है।
  • विधानसभा द्वारा पारित तमिल भाषा के प्रस्ताव को अब अंतिम मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा।
  • तमिलनाडु विधानसभा में नियम 110 के तहत ये मंजूरी दी गई है। इसका डेवलपमेंट स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ तमिलनाडु (SDAT) के जरिए किया जाएगा।

आज का इतिहास

  • 1985 में टाइटैनिक के डूबने के 73 साल बाद पहली बार तस्वीर सामने आई थी।
  • 1997 में आधुनिक हिंदी साहित्य के प्रमुख लेखक और नाटककार धर्मवीर भारती का निधन हुआ।

————————-

3 सितंबर के करेंट अफेयर्स:स्पेस से लाइव रिपोर्टिंग करने वाले पहले जर्नलिस्ट का निधन, एयर इंडिया को पहली नॉन मेडिकल ऑफिसर मिली

आज के प्रमुख करेंट अफेयर्स, जो सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी हैं। पूरी खबर पढ़ें

Source link

Leave a Comment