India-A vs Australia-A | Devdutt Padikkal Scores 59, Match Highlights

कुछ ही क्षण पहले

  • कॉपी लिंक

ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ खेले जा रहे चार दिवसीय मुकाबले के तीसरे दिन इंडिया-ए की टीम दूसरी पारी में 199 रन पर ऑलआउट हो गई। दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया-ए ने दूसरी पारी में 2 विकेट पर 55 रन बना लिए हैं।

भारत ने पहली पारी में 334 रन बनाए थे। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया-ए की टीम 171 रन पर सिमट गई। इस तरह इंडिया-ए को पहली पारी में 163 रन की बढ़त मिली। दूसरी पारी में 199 रन बनाने के बाद भारत ने ऑस्ट्रेलिया-ए के सामने जीत के लिए 363 रन का टारगेट रखा है।

देवदत्त पडिक्कल ने 59 रन बनाए

इंडिया-ए के लिए दूसरी पारी में देवदत्त पडिक्कल ने सबसे ज्यादा 59 रन बनाए। उन्होंने 72 गेंदों पर 50 रन पूरे किए, जिसमें 6 चौके शामिल थे। कुमार कुशाग्र ने 46 रन की पारी खेली। इंडिया-ए ने 57.4 ओवर में 199 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया के लिए टॉड मर्फी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। ब्रेंडन डॉगेट और लियम स्कॉट ने 2-2 विकेट लिए। जेसन संघा को एक विकेट मिला। प्रफुल हिंगे रन आउट हुए।

मुलानी-कोटियन को 1-1 विकेट

ऑस्ट्रेलिया-ए की दूसरी पारी में नाथन मैकस्वीनी 23 रन बनाकर नाबाद हैं, जबकि पीटर हैंड्सकॉम्ब बिना खाता खोले नाबाद लौटे। सैम कॉन्स्टास 20 और कैंपबेल केलावे शून्य पर आउट हुए। रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया ने 36 रन के स्कोर पर पहला और 55 रन पर दूसरा विकेट गंवाया। भारत की ओर से शम्स मुलानी और तनुष कोटियन को 1-1 विकेट मिला।

विकेट की खुशी मनाते शम्स मुलानी।

विकेट की खुशी मनाते शम्स मुलानी।

दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया-A 171 रन पर ऑलआउट

इंडिया-A ने पहले अनऑफिशियल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया-A को 171 रन पर ऑलआउट कर दिया। पुडुचेरी में दूसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई टीम 55.3 ओवर ही बल्लेबाजी कर सकी। पूरी खबर…

पहले दिन सुदर्शन, कुशाग्र और कोटियन की फिफ्टी

इंडिया-A और ऑस्ट्रेलिया-A के बीच पहला अनऑफिशयल टेस्ट मैच पुडुचेरी में खेला जा रहा है। भारत ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट खोकर 257 रन बना लिए हैं।

तनुश कोटियन 68 और शम्स मुलानी 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले कुमार कुशाग्र 82 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए। वहीं साई सुदर्शन ने 57 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया-A के गेंदबाज कोरी रोचिसियोली ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए हैं। पूरी खबर…

Source link

Leave a Comment