मुंबई57 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

रोहित और कोहली अब वनडे क्रिकेट ही खेलते हैं। इसी वजह से उन्हें रिटेंशन लिस्ट में नुकसान हुआ है।
BCCI ने पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली को ए प्लस ग्रेड से डिमोट करके बी ग्रेड में डाल दिया है। बोर्ड ने सोमवार को 2025-26 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल प्लेयर्स की लिस्ट जारी की। ए प्लस ग्रेड को समाप्त कर दिया गया है।
रोहित और कोहली के साथ बुमराह और जडेजा भी पिछले साल ए प्लस ग्रेड में शामिल थे। ताजा लिस्ट में इन दोनों को ग्रेड ए में शामिल रख गया है। वहीं, टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ग्रेड ए में बरकरार रखे गए हैं। ग्रेड बी में टी-20 के कप्तान सूर्यकुमार यादव के अलावा 10 अन्य खिलाड़ियों को रखा गया है। ग्रेड सी में तिलक वर्मा और रिंकू सिंह समेत 17 खिलाड़ी हैं।
बोर्ड ने रिटेन खिलाड़ियों को 3 ग्रेड में बांटा है। इनमें A, B और C शामिल हैं। बोर्ड ने अभी तक नए ग्रेड मॉडल की सैलरी स्ट्रक्चर के बारे में कुछ नहीं कहा है। कुछ दिन पहले इसे बदलने की बात कही जा रही थी। पिछले साल ए प्लेस ग्रेड में शामिल प्लेयर्स को 7 करोड़ रुपए सालाना मिलते थे। वहीं, ग्रेड ए में 5 करोड़, ग्रेड बी में 3 करोड़ और ग्रेड सी में 1 करोड़ रुपए दिए जाते थे।
रिटेंशन की पूरी लिस्ट देखिए…

रोहित-कोहली को ग्रेड-ए से बाहर क्यों किया?
रोहित और कोहली अब केवल वनडे खेल रहे हैं। इस वजह से दोनों को ग्रेड बी में डाला गया है। दोनों दिग्गजों ने पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास लिया था। उसके बाद मई 2024 में टेस्ट क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया था।
सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की खास बातें
मेंस कैटेगरी में 30 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। ग्रेड ए में 3, ग्रेड बी में 11 और ग्रेड सी में 17 खिलाड़ी रखे गए हैं। जबकि, विमेंस कैटेगरी में 21 नाम शामिल हैं।
- ए प्लस ग्रेड को समाप्त कर दिया है। इसमें शामिल बुमराह-जडेजा ग्रेड ए में रखे गए हैं। जबकि, गिल ग्रेड में बरकरार हैं। वे पिछले साल भी इसी ग्रेड में थे।
- पिछले साल ग्रेड ए में शामिल केएल राहुल, मोहम्मद सिराज, हार्दिक पंड्या, ऋषभ पंत को ग्रेड बी में डिमोट किया गया है। इसमें सूर्यकुमार, कुलदीप, यशस्वी, सुंदर और अय्यर को जगह मिली है। ये सभी पिछले साल ग्रेड बी में रखे गए थे।
- ग्रुप सी में तिलक, रिंकू, शिवम, सैमसन, आकाश दीप, अर्शदीप, प्रसिद्ध कृष्णा, जुरेल, हर्षित राणा, चक्रवर्ती, नीतीश रेड्डी, अभिषेक शर्मा, रवि बिश्नोई और गायकवाड़ अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।
- अक्षर पटेल को ग्रुप सी में डिमोट किया गया है। साई सुदर्शन को शामिल किया गया है। जबकि मोहम्मद शमी को बाहर कर दिया गया है।
विमेंस कैटेगरी में चार प्लेयर्स ग्रेड ए में शामिल
विमेंस कैटेगरी में सिलेक्शन कमेटी ने 4-4 प्लेयर्स को ग्रेड ए और ग्रेड बी में जगह दी है। ग्रेड ए में कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रेड्रिग्ज और दीप्ति शर्मा शामिल हैं। जबकि ग्रेड बी में रेणुका ठाकुर, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष और स्नेह राणा के नाम हैं।
महिलाओं के ग्रेड सी में घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाली प्लेयर्स को रखा गया है। इनमें क्रांति गौड़ और काश्वी गौतम जैसे नाम हैं।

———————————————————-
BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से जुड़ी यह खबर पढ़िए…
रोहित-कोहली का A+ ग्रेड खतरे में, गिल का प्रमोशन संभव

22 दिसंबर को होने वाली BCCI की मीटिंग में खिलाड़ियों का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सबसे बड़ा मुद्दा होगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली A+ ग्रेड में हैं, लेकिन उनका टॉप ग्रेड से बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है। वजह यह कि दोनों खिलाड़ी अब केवल वनडे खेल रहे हैं। उनकी जगह शुभमन गिल, ऋषभ पंत और केएल राहुल के A+ ग्रेड में प्रमोशन पर चर्चा होगी। पढ़ें पूरी खबर
